Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

न्यूज हंट

पटना के रेलवे अस्पताल में लगी आग, स्लाइन की बोतल लेकर नीचे भागे मरीज, चार झुलसे

Fire in Patna Railway Hospital. पटना जंक्शन के करबिगहिया स्थित रेलवे अस्पताल में सोमवार सुबह आग लग गई. हादसे में 4 से 5 लोगों के झुलसने की खबर है. आग लगने का कारण एसी का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा. हालांकि फायर ब्रिगेड की 10 से अधिक गाड़ियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है. आग बुझाने में एक हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म, सात वाटर टेंडर, दो MT वाहन को भी लगाया गया था. आग अस्पताल के पहले फ्लोर के प्राइवेट वार्ड केबिन में लगी थी. अस्पताल के एक कर्मी ने मरीजों की जान बचाने के लिए खिड़की का सीसा मुक्का मारकर तोड़ दिया. इससे वह जख्मी हो गया है.

अगलगी में 50 से अधिक मरीज व उनके परिजन फंसे थे, उन्हें अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने रेस्क्यू किया. इसमें RFP के जवानों ने मदद की. आग लगने की सूचना मिलते ही सभी भागने लगे. कुछ लोग डायलसिस पर थे. वार्ड धुंआ से भर जाने के कारण किसी को कुछ दिखाई नहीं दे रहा था. इसके बाद लोगों ने मिलकर ICU व दूसरे वार्ड से चेयर पर बैठाकर मरीजों को बाहर निकाला.

मरीजों के अनुसार अस्पताल में अचानक से धुआं भर जाने से दम घुटने लगा. लोग हाथ में स्लाइन की बोतल लेकर नीचे भागे. कई मरीज ऐसे थे, जो बेड से नहीं उठा पा रहे थे. उन्हें अस्पताल कर्मियों की मदद से बचाया गया. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अगर बचाव कार्य में विलंब होता तो कई मरीजों की जान पर संकट उत्पन्न हो सकता था. अस्पताल में 150 से अधिक मरीज भर्ती थे.

 

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...