Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

मीडिया

रेलवे में गार्ड पिता और बेटा टीटी की वायरल सेल्फी बांग्लादेश की, 14 मई 2019 की घटना

सोशल मीडिया में इन दिनों एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें एक युवक टीटीई की वर्दी में तो दूसरी ट्रेन में एक वयस्क गार्ड की वर्दी में दिख रहे हैं. बताया जा रहा है कि टीटी बेटा है और गार्ड उसके पिता है. यह संयोग है कि पिता-पुत्र दो ट्रेनों में आमने-सामने आ गये और पुत्र ने इस तस्वीर को क्लीक किया. इसके बाद सोशल मीडिया पर इसे लगातार वायरल किया गया.

14 जून 2022 के एक ट्वीट से शुरू हुई यह कहानी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार वायरल हो रही है. फेसबुक से लेकर ट्वीटर पर इसे लगातार लाइक्स भी मिल रहे. इसे सेल्फी को अजब-गजब कॉलम में दर्ज किया गया है.

वेवपोर्टल thelallantop.com ने अपनी रिपोर्ट में इस वायरल हो रहे वीडियो को पूरा खुलासा किया है और बताया है कि तस्वीर बांग्लादेश की है और यह हकीकत है कि सेल्फी में दिख रहे युवक व वयस्क पिता-पुत्र ही हैं. वेबसाइट jagonews24.com पर इसकी रिपोर्ट्स मौजूद हैं, जो बांग्ला भाषा में है और 15 मई 2019 को प्रकाशित है.

वायरल हो रहे तस्वीर में दिख रहे पिता-पुत्र बांग्लादेश रेलवे में कार्यरत हैं. उस दिन पिता एसएम ओहिदुर रहमान बॉर्डर एक्सप्रेस ट्रेन में गार्ड की ड्यूटी पर थे जबकि सेल्फी लेने वाला बेटी वशीबुर रहमान शुवो द्रुतजन एक्सप्रेस में यात्रा कर रहा था. फूलबाड़ी रेलवे स्टेशन पर पिता-पुत्र का आमना-सामना हुआ और वशीबुर ने इसे कैमरे में कैद कर फेसबुक पर शेयर किया था. वायरल की गयी यह तस्वीर 14 मई 2019 की है.

सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रही इस फोटो की कहानी कई वेबसाइट पर मौजूद है.

#father #son #train #railway #selfie #tte #guard #viral

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...