Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

न्यूज हंट

1980 के फार्मूले से नहीं बढ़ा वेतनमान तो 48 घंटे की हड़ताल पर जाएंगे ट्रेन ड्राइवर

इटारसी. देश भर के रेलवे चालक-परिचालकों के वेतन निर्धारण की विसंगति को लेकर रनिंग स्टॉफ ने 48 घंटे की हड़ताल की चेतावनी दी है। रनिंग माइलेज के निर्धारण हेतु प्रशासन को अल्टीमेटम देने देश की हर लॉबी के सामने एलारसा द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। लोको रनिंग के साथियों ने कहा कि अब भी माइलेज का निर्धारण प्रशासन द्वारा 1980 के फार्मूले के अनुसार नहीं किया गया तो 48 घंटे की भूख हड़ताल पर जाएंगे। इस अवसर पर एलारसा के जोनल सहसचिव विक्रम यादव, शाखा अध्यक्ष अनिल चौहान, सह अध्यक्ष अरविन्द वर्मा, कोषाध्यक्ष वैभव डोंगरे, कार्यकारिणी अध्यक्ष रामस्वरूप मेहतो, अभिजीत मालवीय समेत बड़ी संख्या में चालक शामिल हुए।
क्या है मामलाः
ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टॉफ एसोसिएशन (एलारसा) के अनुसार रनिंग स्टॉफ की कार्य की प्रकृति के मुताबिक यदि सही तरीके से वेतन निर्धारण कर दिया जाए तो रनिंग स्टॉफ का वेतनमान रेलवे के द्वितीय श्रेणी अधिकारियों से भी अधिक होता है, इससे प्रशासनिक नियंत्रण की समस्या हो सकती है, इसी वजह से चालक-परिचालकों का वेतन डिप्रेस कर निर्धारण किया गया था और बचे हुए वेतन को पे एलीमेंट का नाम देते हुए कार्य का मूल्याकंन किए बिना अनुमानित रूप से माइलेज के साथ मिला दिया गया। 1980 के पहले तक यह वेतन तत्व 75 फीसदी था लेकिन बाद में इसे 45 प्रतिशत कर दिया गया, और 17 जुलाई 1981 के बाद 30 प्रतिशत वेतन तत्व कर दिया गया और रिटायर्डमेंट के लिए 55 प्रतिशत रखा गया। काम का मूल्याकंन किए बिना मनमाने ढंग से कटौती कर जोखिम भरी ड्यूटी करने वाले रनिंग स्टॉफ का शोषण किया जा रहा है। एलारसा की मांग है कि 1980 के पुराने फार्मूले के अनुसार वेतनमान निर्धारण किया जाए, यदि इस मांग की अनदेखी हुई तो देश भर के हजारों ड्राइवर 48 घंटे की हड़ताल पर चले जाएंगे। प्रदर्शन के दौरान रेलकर्मियों ने ड्राइवर लॉबी के बाहर जमकर नारेबाजी भी की।

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...