Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

न्यूज हंट

DHANBAD : पदोन्नति के बाद रनिंग कर्मियों के स्थानांतरण, नियमों के उल्लंघन का आरोप

Opposition to transfer. धनबाद रेल मंडल में पदोन्नति मिलने के बाद लोको पायलटों के स्थानांतरण से कर्मियों में रोष है. डीआरएम को मेल कर सहायक लोको पायलट ने कहा है कि ट्रांसफर नीति के अनुसार सीआइसी के किसी लॉबी में सीट खाली रहने पर पदोन्नत लोको पायलट को उसी लॉबी में पोस्टिंग की जायेगी व नजदीक के लॉबी में सीट खाली रहने पर पोस्टिंग की जायेगी.

लेकिन स्थानांतरण नीति का उल्लंघन किया गया है. इससे रेल कर्मियों में आक्रोश है. लोअर सीआइसी के लॉबी बरकाकाना, पतरातु, टोरी, चैनपुर, खलारी को नजदीकी लॉबी में पोस्टिंग न देकर अपर सीआइसी के लॉबी में पोस्टिंग दी गयी है. कर्मियों ने इस मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की है. हालांकि अब तक मंडल रेल प्रबंधन के स्तर पर रनिंग कर्मियों की मांगों पर कोई पहल नहीं की गयी है.

तबादला नीति को दरकिनार कर रनिंग कर्मियों को इधर से उधर करने के मामले में रेलवे के दोनों फेडरेशन भी अब तक मौन हैं. रनिंग कर्मचारियों का आक्रोश इस बात को लेकर भी है कि चंदा कटौती के सबसे आगे रहने वाले यूनियन नेता उनकी समस्याओं पर हमेशा मौन हो जाते हैं और प्रबंधन की जी हजुरी में लगे रहते हैं.

रेलहंट के TELEGRAME चैनल से जुड़ने के लिए क्लिक करें या QR पर स्कैन करें 

लखनऊ में 100 लोगों की डायरेक्ट बहाली की सीबीआई जांच हो तो फंसेंगे कई अफसर, AIRF महामंत्री के बयान से मची हलचल

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...