Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

ECR : सोनपुर रेलवे स्टेशन पर इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आकर डिप्टी चीफ कंट्रोलर की मौत

  • जोगबनी-दानापुर इंटरसिटी पर चढ़ते समय हुआ हादसा, पटना के अनीसाबाद में रहते थे विजय कुमार सिंह 

PATNA. बिहार के सोनपुर रेलवे स्टेशन पर एक रेल अफसर की मौत का मामला सामने आया है. घटना शुक्रवार शाम की है. मिली जानकारी के अनुसार स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 4 पर डिप्टी चीफ कंट्रोलर विजय कुमार सिंह (43) की ट्रेन से कटकर मौत हो गई.

शुक्रवार शाम जोगबनी-दानापुर इंटरसिटी ट्रेन में चढ़ने के दौरान वह अचानक फिसलकर नीचे गिर पड़े और ट्रेन की चपेट में आ गए. इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई. विजय कुमार सिंह पटना में अनीसाबाद के शिवपुरी स्थित आनंद द्वारिका हेरिटेज अपार्टमेंट में रहते थे.

ड्यूटी पूरी करने के बाद वह पटना स्थित अपने घर आने के लिए ट्रेन पर सवार हो रहे थे, तभी यह हादसा हो गया. जानाकारी मिलीह कि वह सोनपुर रेल मंडल कार्यालय के परिचालन विभाग के कंट्रोल कार्यालय में डिप्टी चीफ कंट्रोलर के पद पर पदस्थापित थे. विजय मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाने के दूबहा के निवासी थे.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...