Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

CBI ने Nanded डिवीजनल रेलवे अस्पताल के चीएफ ओएस को भेजा जेल, 20 हजार लेते पकड़े गये थे

सांकेतिक तस्वीर

PUNE.  सीबीआई ने मंडल रेलवे अस्पताल, हिंगोली गेट, नांदेड़ के मुख्य कार्यालय अधीक्षक (ओ.एस.) लक्ष्मीशंकर मथुरा प्रसाद को 20 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया है. यह गिरफ्तारी 29.09.2025 को दर्ज शिकायत के आधार पर की गयी है. मुख्य ओएस के खिलाफ नांदेड़ निवासी अशोक गंगाधर ने शिकायत दर्ज करायी थी.

उन्होंने बताया था कि जगदेव इंटरप्राइजेज के अस्पताल में हाउसकीपिंग और सफाई अनुबंध से संबंधित 91,576/- रुपये के लंबित बिल और 1.25 लाख रुपये की निष्पादन गारंटी को मंजूरी देने के लिए मुख्य कार्यालय अधीक्षक (ओ.एस.) 25 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे थे.

सूचना पर सीबीआई ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच की और मामला सही पाये जाने के बाद कार्रवाई की. इसमें सीबीआई टीम ने जाल बिछाकर चीएफ ओएस को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते नांदेड़ स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया है. सीबीआई ने गिरफ्तारी के बाद चीएफ ओएस के घर की तलाशी ली जिसमें उसे कई दस्तावेज भी मिले. सीबीआई की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...