Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube
Tuesday, September 22
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
    • जोन/बोर्ड/डिवीजन
      • रेलवे की निविदा
      • सर्कुलर / आर्डर
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
    • खुला मंच/विचार
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • साक्षात्कार
    • गपशप
  • समाज-संस्कृति
    • सिटीजन जर्नलिस्ट
    • देश-दुनिया
Rail HuntRail Hunt
Home » रेलवे की मल्टी डिसिप्लिनरी कमेटी की रिपोर्ट का विरोध, AIRF के आह्वान पर क्रू और गार्ड लॉबी में प्रदर्शन
रेल यूनियन

रेलवे की मल्टी डिसिप्लिनरी कमेटी की रिपोर्ट का विरोध, AIRF के आह्वान पर क्रू और गार्ड लॉबी में प्रदर्शन

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskApril 28, 2025
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • रनिंग कर्मचारियों को बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखना यात्री सुरक्षा के साथ भी खिलवाड़ : एमके सिंह 

NDLS/TATA. ट्रेन चालकों की खाना एवं पानी तथा नेचर कॉल के लिए ब्रेक दिलाने की मांग खारिज करने वाली मल्टी डिसिप्लिनरी कमेटी की रिपोर्ट को लेकर आक्रोश के बीच AIRF के आह्वान पर सोमवार को देशभर की 400 से अधिक  क्रू और गार्ड लॉबी में प्रदर्शन किये गये. इस दौरान रनिंगकर्मियों की दूसरी मांगों पर भी व्यापक बहस की जरूरत रेलवे यूनियन के नेताओं ने जतायी. AIRF के महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा ने कहा कि रेलवे बोर्ड ने बिना फेडरेशन से बात किये ही मल्टी डिसिप्लिनरी कमेटी बनाकर उसकी रिपोर्ट सार्वजनिक कर दी, यह घोर आपत्तिजनक है. उन्हें इस मामले में विश्वास में नहीं लिया गया बल्कि बाद में कुछ बिंदुओं पर रेलवे की ओर से उनके सामने बात रखी गयी है लेकिन वह नाकाफी हैं.

दक्षिण पूर्व रेलवे में चक्रधरपुर, खड़गपुर, रांची और आद्रा रेल मंडल की लॉबियों में प्रद‌र्शन कर यूनियन नेताओं ने कर्मचारियों के सामने अपनी बात रखी. वहीं चक्रधरपुर मंडल में टाटा, आदित्यपुर, बंडामुडा, झारसुगुड़ा आदि लॉबियों में रेलवे मेंस यूनियन की ओर से प्रदर्शन किया गया. हालांकि भारी गर्मी और उसम का असर प्रदर्शन पर दिखा. आदित्यपुर में यूनियन नेताओं में जोश दिखायी पड़ा तो टाटानगर में धरना में पहुंचने वाले कर्मचारियों की संख्या कम रही. यह स्थिति दूसरे  लॉबियों में भी नजर आयी.

टाटानगर में रेलवे मेंस यूनियन के मंडल संयोजक मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया. यहां को-आर्डिनेटर एमके सिंह ने क्रू को संबोधित किया और कहा कि रनिंग कर्मचारियों को रेलवे का रीढ़ माना जाता है. लेकिन रेल प्रशासन इनके साथ लगातार भेदभाव वाला रवैया अपना रहा. रनिंग कर्मचारियों को बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा हैं, यह आक्रोश का विषय है और यात्री सुरक्षा के साथ सीधा खिलवाड़ भी.

AIRF के बैनर तले आयोजित धरना-प्रदर्शन के बाद रेलवे मेंस यूनियन की ओर से जारी बयान में यह कहा गया कि अगर प्रबंधन ने उनकी मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया तो वह रेल चक्का जाम करने की कार्रवाई तक जा सकते हैं. इस मौके पर केंद्रीय पदाधिकारी जवाहर प्रसाद, एके सिंह, रनिंग ब्रांच सचिव एआर रॉय, फरीद के साथ सभी क्रू लॉबी पर बड़ी में रनिंग कर्मचारी शामिल हुए.

AIRF/SERMU की मुख्य मांगें 

1. मल्टी डिसिप्लिनरी कमेटी की रिपोर्ट निरस्त की जाये. क्रू को खाना-पानी, नेचर कॉल के लिए ब्रेक मिले
2. रनिंग कर्मचारी के माइलेज भत्ता में 25% बढ़ोतरी के साथ बढ़ा हुआ माइलेज रेट एरियर के साथ मिले
3. लोको में टॉयलेट और AC की व्यवस्था जल्द से जल्द बहाल की जाये
4. ALP को भी रिस्क एलाउंस का भुगतान किया जाये
5.FSD लोको में फीड किया जाए एवं CCVR को हटाया जाए
6. रनिंग कर्मचारी के लॉन्ग ऑवर्स ड्यूटी बंद कर पैसेंजर ट्रेन में 06 घंटे व गुड्स ट्रेन 08 घंटे अधिकतम ड्यूटी निर्धारित हो
7. रनिंग कर्मचारी के साप्ताहिक विश्राम की अवधि को 46 घंटे का किया जाये

आदित्यपुर लॉबी पर जोरदार प्रदर्शन, कमेटी की रिपोर्ट रद्द करने की मांग  

आदित्यपुर में रेलवे मेंस यूनियन नेता मुकेश कुमार की अगुवाई में नेताओं ने जोर दिखाया. यहां 2024 में रनिंग कर्मियों की स्थिति सुधार के लिए गठित कमेटी को विफल करार दिया गया. यूनियन नेताओं ने कमेटी के रिपोर्ट को रद्द करने और कार्य के घंटों में सुधार करने की मांग रखी. रनिंग कर्मचारियों ने एकजुट की हुंकार भरी तो संघर्ष करने का संकल्प भी लिया. यहां एसके गिरि, मुरुम सिंह, आनव दास, राजेश कुमार, एके महाकुड‍़, देवेन महता समेत कई रेलकर्मी शामिल हुए.

Spread the love
airf demonstrations in crew and guard lobby across the country on the call of AIRF Protest against the report of Railway's Multi Disciplinary Committee RAILWAY MENS UNIOUN RAUILWAY BOARD TATANAGAR CRU LOBBY
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेल यूनियन

उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ (UMRKS) पर रूपम पाण्डेय का नेतृत्व फिलहाल बरकरार!, हाईकोर्ट जायेगा विपक्ष

September 22, 2026
रेल यूनियन

JHANSI: UMRKS का संयुक्त मण्डलीय अधिवेशन आयोजित, सतीश गुप्ता झांसी मंडल अध्यक्ष व संजीव वर्मा बने कारखाना मंडल अध्यक्ष

September 21, 2026
जोन/बोर्ड/डिवीजन

रेलवे में 10,939 पद सरेंडर करने की तैयारी, 5,664 नई तकनीकी भर्तियों का रास्ता भी हुआ साफ

September 20, 2026
Latest Posts

उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ (UMRKS) पर रूपम पाण्डेय का नेतृत्व फिलहाल बरकरार!, हाईकोर्ट जायेगा विपक्ष

September 22, 2026

रेल संपत्ति चोरों पर RPF का प्रहार: 12 टन कबाड़ के साथ 90 आर रेल लाइन बरामद, कबाड़ी फरार

September 22, 2026

स्विस रेलवे का ‘railOscope’ मॉडल: क्या भारत के ‘कवच’ और डिजिटल सिग्नलिंग नेटवर्क का भविष्य इसी राह पर है?

September 22, 2026

रेलवे में ALP पदों पर परीक्षा तारीखों का ऐलान, 11 हजार से अधिक युवाओं को मिलेगा नौकरी का शानदार मौका

September 22, 2026

रेल यात्रियों का सुहाना होगा सफर: यूपी के 36 रेलवे स्टेशनों पर बनेंगे हाई-लेवल प्लेटफॉर्म, जानिए आपके स्टेशन पर कब पूरा होगा काम

September 22, 2026

ECR : टावर वैगन चालक से मारपीट के बाद FIR वापस लेने का ‘सिंडिकेट’ दबाव, SSE गुट गोलबंद!

September 21, 2026

बालीचक फ्लाईओवर: निर्माण में आयी बाधा, गर्डर लगते ही टूटा बेयरिंग, काम रुका-उम्मीदें कायम

September 21, 2026

29 साल की नौकरी, 17 किमी की ड्राइविंग! जानिए ECR के उस ‘सुल्तान’ की कहानी जो बिना ट्रेन चलाए बना ‘चीफ गुरुजी’

September 21, 2026

JHANSI: UMRKS का संयुक्त मण्डलीय अधिवेशन आयोजित, सतीश गुप्ता झांसी मंडल अध्यक्ष व संजीव वर्मा बने कारखाना मंडल अध्यक्ष

September 21, 2026

रेलवे ट्रैक पर असुरक्षित रेलकर्मी! फरीदाबाद में ट्रैकमैनों पर जानलेवा हमले में 3 गिरफ्तार, दर्जनों आरोपी अब भी फरार

September 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us
  • Advertisement
  • Write for Us
  • Editorial Policy
  • Privacy
  • Handbook
  • Cookies Policy
  • Contact Us
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group