PRAYAGRAJ. उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ के त्रैवार्षिक दो दिवसीय अधिवेशन प्रयागराज में आयोजित किया गया. इसमें जोनल स्तर पर नयी कमेटी के गठन की घोषणा की गयी. जोनल अध्यक्ष राजाराम मीणा जी के अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी उपस्थित थे.
अधिवेशन में पुरानी कार्यकारिणी को भंग करके नई कार्यकारिणी की घोषणा की गयी. इसमें हेमंत विश्वकर्मा को जोनल अध्यक्ष एवं रूपम पांडेय को जोनल महामंत्री चुना गया. कानपुर एमके झा को जोनल उपाध्यक्ष, उषा देवी को जोनल उपाध्यक्ष एवं कुन्दन कुमार सिंह को संयुक्त महामंत्री चुना गया. कार्यक्रम में फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आईपी एस चौहान, कार्यसमिति सदस्य हरिशंकर पोरवाल, योगेश मीणा, मनोज कटेरिया, मनोज गोस्वामी, कमलेश पासवान, ऋषभ तिवारी, विरेन्द्र कुमार, आलोक कश्यप, अनिल कुमार, प्रदीप सिंह राणा, आदर्श कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
महामंत्री चुने जाने पर रूपम पांडेय का जोरदार स्वागत
उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ जोनल महामंत्री चुने जाने के बाद रूपम पाण्डेय का जोरदार स्वागत किया गया. उन्हें सांसद फूलपुर प्रवीण पटेल ने भी शुभकामना दी. इस मौके पर मंच संचालन प्रियरंजन ने किया. इस मौके चन्द्रकात चुतुर्वेदी, सुश्री सोनी दुबे जिला मंत्री, रूकमानंद पाण्डेय, पवन मालवीय, आशीष मिश्र, आरके ठकुरानी, बंशी बदन झा, अमित शुक्ला आदि शामिल रहे.
- योगा एक्सप्रेस में खूनी झड़प: दरवाजे पर खड़े होने के विवाद में दिल्ली मेट्रो के सुरक्षा गार्ड की पीट-पीटकर हत्या, 8 गिरफ्तार - June 20, 2026
- रेलवे का सर्जिकल स्ट्राइक : आज से लागू हुआ नया नियम, 10 हजार तक होगा जुर्माना, अवैध वेंडिंग में जायेंगे जेल ! - June 20, 2026
- TATANAGAR : 4 टन की पार्सल बोगी में 6 टन लोडिंग की पुष्टि, पार्सल घोटाले पर क्यों मौन हैं CKP DRM! - June 18, 2026


















































































