Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल यूनियन

KHARAGPUR : रेलवे की नीतियों के खिलाफ ट्रेंड यूनियनों ने भरी हुंकार, डीआरएम ऑफिस पर प्रदर्शन

KHARAGPUR RAIL. केंद्रीय ट्रेड यूनियन के आह्वान पर रेलवे फेरीवालों पर (RPF) आरपीएफ के तथाकथित प्रताड़ना के खिलाफ बुधवार को खड़गपुर डीआरएम कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया. सभा के बाद रेलवे अधिकारियों को मांग पत्र सौंपा गया. (HOWKERS) फेरीवालों से कहा गया कि वे टेंडर देकर काम स्वीकार करें, (DURGA POOJA) पूजा के बाद इसकी व्यवस्था की जायेगी, इसका आश्वासन रेल प्रशासन ने दिया है. वक्ताओं ने कहा कि श्रमिकों को नए ठेके के अनुसार वेतन नहीं मिल रहा है. बैंक भुगतान की व्यवस्था नहीं की जा रही है. पीएफईएसआई बंद है . ऐसे में हम आर-पार की लड़ाई लड़ने को विवश हैं.

दुर्गापूजा के बाद (TRADE UNIOUN) ट्रेड यूनियनों ने लगातार हड़ताल पर जाने का फैसला किया गया है. नेताओं ने कहा कि रेलवे (railway) बिक रहा है, टिकट काउंटर बिक रहा है. रेलगाड़ियां और रेलवे लाइन तक बेची जा रही है. आम आदमी सरकार बदलने के लिए संघर्ष करें, तभी देश बचेगा. मजदूरों के कानून को बदला जा रहा है. आम यात्रियों का किराया बढ़ रहा है. नौकरी नहीं हैं. ऐसे में परिवर्तन ही एकमात्र रास्ता है. नेताओं ने कहा कि अगला कार्यक्रम रेल मुख्यालय गार्डनरीच में होगा. वक्ताओं में विप्लव भट, प्रवीर बनर्जी, मोहम्मद सिद्दीकी, देबाशीष बनर्जी इंटक, मिहिर पहाड़ी, विश्वनाथ साहा, गुलाम मुस्तफा, शिवहरण आचार्य, दिलीप डे, विजय जाना व दिलीप अधिकारी प्रमुख थे.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...