Patna. डेहरी रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल ने चेकिंग के दौरान एक युवक के पास से 15 लाख रुपए नकदी पकड़ा है. आरपीएफ प्रभारी राम विलास राम ने बताया डेहरी-ऑन-सोन स्टेशन पर आरपीएफ ने प्लेटफार्म संख्या एक पर एक संदिग्ध युवक को 15 लाख 45 हजार नकदी के साथ पकड़ा.
पकड़ा गया अभिषेक सोनी झारखंड के गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र का रहने वाला है. अभिषेक सोना खरीदने के लिए डेहरी आया था. आरपीएफ प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के बाद अभिषेक को आयकर विभाग सासाराम को सुपुर्द किया गया है.
- पलामू में कोयला लदी मालगाड़ी के 11 वैगन बेपटरी, सोननगर-बरकाकाना रेलखंड पर परिचालन ठप - August 11, 2026
- चक्रधरपुर रेल मंडल में 23 और 30 अगस्त को लगेगी सेटलमेंट एवं EACG अदालत, 17 अगस्त तक करें आवेदन - August 11, 2026
- खुशखबरी : रेलवे कर्मचारियों के प्रमोशन का रास्ता साफ, अब 2 साल की सेवा शर्त में मिली बड़ी राहत - August 11, 2026
















































































