Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Saturday, October 24
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » रेलवे कॉकरोच-चूहों को मारने पर करोड़ों कर रहा खर्च, उधर, खाने में मिला रहा कीड़ा
    रेल न्यूज

    रेलवे कॉकरोच-चूहों को मारने पर करोड़ों कर रहा खर्च, उधर, खाने में मिला रहा कीड़ा

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJuly 9, 2024
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    प्रतीकात्मक
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • बेगमपुरा एक्सप्रेस के AC 2 कोच में IRCTC द्वारा परोसे गये खाने में यात्री को कीड़ा मिला 

    NEW DELHI. ट्रेनों के एसी कोच, पेंट्रीकार में चूहे और कॉकरोच दौड़ रहे हैं. लगातार मिल रही शिकायतों से हो रही किरकिरी के बीच रेलवे बोर्ड ने जोनरल स्तर पर ट्रेनों की पेंट्रीकार से कॉकरोच-चूहों का सफाया करने का अभियान चला रखा है. इस अभियान में करोड़ों की राशि खर्च की जा रही है. रेलवे के अधिकारियों का ही कहना है कि कॉकरोच-चूहों को मारने के अभियान में हर साल रेलवे को करोड़ों रुपये खर्च करने पड़ते हैं उस पर खाने में शिकायत आने पर रेलवे की छवि धूमिल हो रही है.

    रेलवे के चूहे और कॉकरोच मारने के अभियान के बीच बेगमपुरा एक्सप्रेस में IRCTC द्वारा परोसे गये खाने में यात्री को कीड़ा मिलने की सूचना है. नाराज यात्री ने इसकी शिकायत की और कहा कि खराब गुणवत्ता वाले भोजन के कारण पूरे परिवार को भूखे पेट सोना पड़ा. घटना मंगलवार रात की 12238 बेगमपुरा एक्सप्रेस ट्रेन की बोगी A2 में घटी. एसी 2 बोगी नंबर A2 में सफर कर रहे रवी कुमार जम्मू से वैष्णव देवी का दर्शन कर बेगमपुरा एक्सप्रेस में घर लखनऊ लौट रहे थे.

    रात को उन्होंने आईआरसीटीसी के वेंडर प्रमोद कुमार को खाने का ऑर्डर दिया था. रवि ने खाने का पैकेट खोला तो उसमें कीड़ा रेंगता नजर आया. इसकी शिकायत वेंडर और मैनेजर से की तो उन्होंने गलती मानने तक से इंकार कर दिया. हालांकि यह बात पूरे कोच में फैल गयी और यात्रियों ने वेंडर व कैटरिंग मैनेजर को घेर लिया. रवि के अनुसार उन्होंने अंबाला स्टेशन के पास IRCTC को खाने का आर्डर दिया था. ट्रेन में पेंट्री नहीं है. खाने में कीड़ा मिलने पर वेंडर ने जानकारी से इंकार किया और कहा कि वह पैक किसी और स्टेशन पर हुआ है इसलिए वह अधिक कुछ नहीं बता सकता.

    यही बात मैनेजर ने भी दोहरा दी. इससे यात्रियों का गुस्सा बेकाबू हो गया. अब शिकायत की गयी है और जांच के नाम पर मामले को आगे बढ़ा दिया गया है. दिलचस्प बात है कि  रेलवे खानपान की गुणवत्ता सुधार के नाम पर करोड़ों रुपये सफाई व दूसरे उपायों पर खर्च करती है. इसके बाद भी खाने में कीड़ा मिलने और जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं करने से इन घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है.

    रेलवे का दावा है कि सभी यात्री ट्रेनों की पेंट्रीकार की सफाई करायी जा रही है. कॉकरोच, चूहों व अन्य कीटों के सफाये के लिए कैमिकल का इस्तेमाल किया जा रहा. एसी-नॉन एसी आरक्षित कोच की भी सफाई करायी जा रही. यह अभियान महीने भर चलेगा. इसके बाद पेंट्रीकार और कोच की सफाई की निगरानी रेलवे और आईआरसीटीसी के अधिकारी मिलकर करेंगे. दोनों संयुक्त रिपोर्ट देंगे. उसे रेलवे बोर्ड को सौंपा जायेगा. ट्रेनों के नाम-नंबर, डिपो, पेंट्रीकार का नंबर, सफाई करने वाली कंपनी का नाम व तारीख आदि का उल्लेख भी इस रिपोर्ट में होगा. दावा है कि इसके बाद कोच में कॉकरोच-चूहा मिलने पर अधिकारी-कर्मचारी व एजेंसी पर कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी.

    रेलहंट के TELEGRAME चैनल से जुड़ने के लिए क्लिक करें या QR पर स्कैन करें 

    लखनऊ में 100 लोगों की डायरेक्ट बहाली की सीबीआई जांच हो तो फंसेंगे कई अफसर, AIRF महामंत्री के बयान से मची हलचल

    insects are being mixed in food Railways is spending crores of rupees to kill cockroaches and rats
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleOdisha : बालासोर में बंद गेट में बाईक लेकर घुसे दो युवकों को ट्रेन 100 मीटर तक घसीटती ले गयी
    Next Article पूर्व मध्य रेलवे ने 57 पुलों पर जलस्तर की निगरानी के लिए प्रणाली स्थापित की
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल न्यूज

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026
    रेल न्यूज

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    रेल न्यूज

    पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

    October 8, 2026
    Latest Posts

    क्या ‘रेल जन-संवाद’ से सुधरेंगे हालात, या औपचारिकता बनकर रह जाएगा रेलवे का विशेष अभियान!

    October 23, 2026

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 अक्टूबर को ‘पुरी-बादामपहाड़ एक्सप्रेस’ को दिखायेंगी हरी झंडी, रेलवे ने शुरू की तैयारी

    October 23, 2026

    रेलवे में स्वच्छता क्रांति: चेयरमैन सतीश कुमार ने नई दिल्ली स्टेशन पर यात्रियों संग की सीधी बात, 20 ‘स्वच्छाग्रही’ सम्मानित

    October 23, 2026

    रेलवे की सुरक्षा पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर तोड़ना अब गैर-जमानती अपराध

    October 22, 2026

    शव के साथ घंटों इंतजार! 8 घंटे लेट हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल, गूंजे ‘इंडियन रेलवे हाय-हाय’ के नारे

    October 21, 2026

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group