Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

न्यूज हंट

Odisha : बालासोर में बंद गेट में बाईक लेकर घुसे दो युवकों को ट्रेन 100 मीटर तक घसीटती ले गयी

फोटो AI जेनरेटेड
  • खड़गपुर डिवीजन में सोरो और बहनागा स्टेशनों के बीच हुआ हादसा, यह वही जगह है, जहां साल तीन ट्रेनों की हुई थी टक्कर

BALASORE. ओडिशा के बालासोर जिले में दो युवकों की ट्रेन से कट कर मौत हो गयी. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह घटना सोमवार रात दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर डिवीजन में सोरो और बहनागा स्टेशनों के बीच दंडहारीपुर रेलवे फाटक के पास हुई. उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान हेमंत साहू और राकेश पाधी के रूप में हुई है. सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों युवक मोटरसाइकिल से रेल पटरी पार कर रहे थे, लेकिन उस समय तक फाटक बंद हो चुका था.

जानें कैसे हुआ हादसा

जीआरपी के अधिकारी ने बताया, ‘पुरी-हावड़ा एक्सप्रेस पास आ चुकी थी. तभी पीछे बैठा व्यक्ति अचानक मोटरसाइकिल से उतरा और पटरी पर चला गया. दूसरा व्यक्ति तुरंत उसे बचाने के लिए दौड़ा. दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए, जो उन्हें करीब 100 मीटर तक घसीटती हुई ले गई.
जीआरपी के अधिकारी ने कहा, ‘यह आत्महत्या का मामला लग रहा है. मामले की जांच की जा रही है.

रेलवे गेटकीपर की थी बाइक

रेलवे गेटकीपर निरंजन बेहरा ने बताया कि उन्हें नहीं पता कि उनकी मोटरसाइकिल कौन ले गया. पुलिस ने क्षत-विक्षत शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. यह घटना उस स्थान के निकट हुई जहां पिछले वर्ष जून में तीन रेलगाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त हो गई थीं. इस हादसे में 290 से अधिक लोग मारे गए थे और 1,000 से अधिक लोग घायल हुए थे.

रेलहंट के TELEGRAME चैनल से जुड़ने के लिए क्लिक करें या QR पर स्कैन करें 

लखनऊ में 100 लोगों की डायरेक्ट बहाली की सीबीआई जांच हो तो फंसेंगे कई अफसर, AIRF महामंत्री के बयान से मची हलचल

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...