Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

चित्रकूटधाम स्टेशन का बदलेगा स्वरूप, एनसीआर जीएम ने किया निरीक्षण

प्रयागराज. उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक प्रमोद कुमार ने बुधवार 20 जुलाई 2022 को झांसी मंडल के चित्रकूटधाम कर्बी स्टेशन का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान जीएम ने यहां बनाये जाने वाले स्टेशन के नये स्वरूप को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की और स्थल का निरीक्षण भी किया. चित्रकूट धाम स्टेशन के पुनर्विकास से पर्यटक और दर्शनार्थियों की सुविधाओं में वृद्धि होने की बात कही जा रही है.

इस दौरान महाप्रबंधक ने चित्रकूट धाम स्टेशन पर डीआरयूसीसी सदस्यों के साथ भी यात्री सुविधाओं पर मंथन किया. उन्होंने नए फुट ओवरब्रिज, गाड़ियों का ठहराव तथा सुविधाओं को लेकर बात की. उन्होंने साफ-सफाई के साथ, पर्यटक साइडिंग तथा प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया को भी देखा और अधिकारियों को यात्रियों की सुविधा पर ध्यान देने को कहा. हमेशा की तरह जीएम ने यात्रियों का फीडबैक भी लिया. महाप्रबंधक उमरे प्रमोद कुमार ने चित्रकूट धाम कर्बी स्टेशन निरीक्षण में संरक्षा मानकों पर अधिक जोर दिया.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

Guntakal. रेलवे में नियमों का कड़ाई से पालन कराने और बिना टिकट या अनियमित यात्रा करने वालों पर नकेल कसने की जिम्मेदारी कमर्शियल विभाग की...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

दक्षिण तटीय रेलवे ने जारी किया ‘मोस्ट अर्जेंट’ आदेश; ऑन-रोल कर्मचारियों, हादसों और मौतों का मांगा पूरा हिसाब 8 CPC के सामने पेश होगा...