Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Tuesday, October 13
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » रेलवे बोर्ड की पैसेंजर सर्विस कमेटी के सदस्यों ने टाटानगर में यात्री सुविधाओं पर जताया संतोष
रेल न्यूज

रेलवे बोर्ड की पैसेंजर सर्विस कमेटी के सदस्यों ने टाटानगर में यात्री सुविधाओं पर जताया संतोष

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJuly 22, 2022
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • एएचव्हीलर के स्टॉल पर रामायण देकर सदस्यों को किया गया सम्मानित
  • तीन दिवसीय दौरे में चक्रधरपुर रेलमंडल के कई स्टेशनों का सदस्य करेंगे निरीक्षण
  • शनिवार को चक्रधरपुर में डीआरएम और सीनियर डीसीएम से मिलेंगे दोनों सदस्य

रेलवे बोर्ड की पैसेंजर सर्विस कमेटी के सदस्यों ने शुक्रवार, 22 जुलाई 2022 को चक्रधरपुर रेलमंडल के टाटानगर स्टेशन का निरीक्षण किया. गुरविंदर सिंह सेठी और जयंतीलाल जैन अहमदाबाद एक्सप्रेस से सुबह 11.30 बजे टाटानगर पहुंचे. यहां एरिया मैनेजर विनोद कुमार, स्टेशन निदेशक रघुवंश कुमार और सीसीआई अंजनी कुमार राय ने उनकी अगुवानी की. स्टेशन पर उतरते ही सदस्यों ने यात्री सुविधाओं पर नजर दौड़ायी. स्टेशन पर वीआईपी लाउंज, स्टॉल पर उपलब्ध सामान, यात्री सुविधाओं से जुड़ी साफ-सफाई को सदस्यों ने गहनता से देखा और उस पर संतोष जताया.

स्टेशन पर पेड लाउंज की सुविधा की जानकारी लेते

गुरविंदर सिंह सेठी और जयंतीलाल जैन ने प्लेटफॉर्म पर वेंडरों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी जानी और दूसरी सुविधाओं का जायजा लिया. प्लेटफॉर्म नंबर एक पर स्थित एएचव्हीलर के स्टॉल पर ज्योतिष कुमार सिंह ने दोनों सदस्यों को रामायण की कॉपी देकर सम्मानित किया. स्टेशन की व्यवस्था से दोनों सदस्य काफी प्रभावित नजर आये और उन्होंने मीडिया से बातचीत में इस पर संतोष जताया. कहा कि निरंतर चलने वाली विकास की प्रक्रिया में टाटानगर में सब कुछ बेहतर चल रहा है. स्टेशन के निरीक्षण के बाद दोनों सदस्यों ने स्टेशन डायरेक्टर के लाउंस में रेलवे अधिकारियों से भी बातचीत की.

प्लेटफार्म नंबर 1 पर स्टाल का निरीक्षण करते सदस्य 

समिति के सदस्य गुरविंदर सिंह सेठी ने महिला सशक्तिकरण के लिए टाटानगर स्टेशन पर किये जा रहे कार्यों की सराहना की. अधिकारियों से महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा की जानकारी ली एवं टाटानगर स्टेशन पर भविष्य की योजनाओं पर भी अधिकारियों से चर्चा की.

गुरविंदर सिंह सेठी ने इंजीनियरिंग विभाग के अभियंताओं से प्रस्तावित योजनाओं की जानकारी भी ली. अभियंता ने उन्हें टाटा-पुरी के बीच बनने वाली लाइन के बारे में बताया. दिव्यांग जनों के लिए व्हील चेयर और इलेक्ट्रिक वाहनों की जानकारी भी सदस्यों ने ली. उन्हें बताया गया कि स्टेशन परिसर में 2 इलेक्ट्रिक वाहन और 3 व्हील चेयर कार्य में है और 2 व्हीलचेयर रिजर्व में रखे गए हैं और यह सारी सुविधा यात्रियों के लिए नि:शुल्क है.

पैसेंजर कमिटी के सदस्यों को किया गया सम्मानित

रेलवे बोर्ड पैसेंजर सर्विस कमेटी के सदस्यों से सिख समुदाय के लोगों ने टाटा से अमृतसर जालियांवाला बाग एक्सप्रेस को डेली चलाने की मांग की. टाटानगर से रांची के बीच सीधी ट्रेन सेवा की भी मांग की गयी. कमेटी के सदस्य गुरविंदर सिंह सेठी ने बताया कि पोस्ट कोविड में बंद रेलवे की 90% सुविधा बहाल कर दी गयी है. भविष्य में रेलवे को और अधिक यात्री सुविधा परक कार्य करने की योजना है. एंट्री गेट पर सिविल डिफेंस की टीम ने संतोष कुमार के नेतृत्व में देशभक्ति गीत-संगीत की प्रस्तुति दी.

टाटानगर में आजादी के अमृत महोत्सव पर सिविल डिफेंस की टीम ने देश भक्ति गीतों का बांधा समां

इस दौरान यहां वन स्टेशन योजना से लगाये गये स्टॉल संचालकों ने कमेटी के सदस्यों को सम्मानित किया. इसके बार पैसेंजर समिति के सदस्य बिष्टुपुर स्थित चमरिया गेस्ट हाउस के लिए रवाना हो गये. रेलवे बोर्ड पैसेंजर सर्विस कमेटी के सदस्यों के निरीक्षण को लेकर स्टेशन पर व्यवस्था को चाक-चौबंद रखा गया था. इस कार्य में सीसीआई अंजनी कुमार राय अपनी टीम के साथ लगातार सक्रिय रहे. इस मौके पर डीसीएम सौगत मित्रा, आरपीएफ अस्सिटेंट कमांडेंट केसी नायक, प्रभारी संजय कुमार तिवारी, सुनील कुमार, राकेश कुमार, जितेंद्र कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे.

Spread the love
CHAKRADHAR DIVISION RAILWAY BOARD PASSANGERS COMMITTE Railway Board Passenger Service Committee TATANAGAR STATION
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleचित्रकूटधाम स्टेशन का बदलेगा स्वरूप, एनसीआर जीएम ने किया निरीक्षण
Next Article टाटानगर में आजादी के अमृत महोत्सव पर सिविल डिफेंस की टीम ने देश भक्ति गीतों का बांधा समां
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेल न्यूज

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026
रेल न्यूज

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026
रेल न्यूज

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

October 1, 2026
Latest Posts

BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

October 11, 2026

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group