Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

Bardhaman रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरे यात्री को आरपीएफ ने रोका, जांच में मिले 18 लाख

प्रतीकात्मक
  • पटना से सोना बेचकर नकद 18 लाख रुपये लेकर लौट रहा था 

Bardhaman. बर्धमान रेलवे स्टेशन पर बुधवार शाम आरपीएफ ने सघन तलाशी अभियान चलाकर एक यात्री के ट्रॉली बैग से लगभग 18 लाख रुपये नकद बरामद किए. मामले में शंकर कोटल नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. वह हुगली जिले के ठाकुरानीपुर का निवासी है.

सूत्रों के मुताबिक, शंकर चितपुरगामी आकाल तख्त एक्सप्रेस से उतरकर स्टेशन के पांच नंबर प्लेटफॉर्म पर पहुंचे. उनके हाथ में एक ट्रॉली बैग था. चलती ट्रेन से उतरते समय उनकी गतिविधियों पर आरपीएफ जवानों को संदेह हुआ. तत्पश्चात बैग की तलाशी में भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई.

आरोपित से पूछताछ के दौरान इस बड़ी रकम के स्रोत के बारे में कोई वैध दस्तावेज या संतोषजनक जवाब नहीं दे सके. संदेह बढ़ने पर आरपीएफ ने उन्हें हिरासत में ले लिया.

आरपीएफ अधिकारियों का दावा है कि पूछताछ के दौरान शंकर ने बताया कि वह अवैध सोने के कारोबार से जुड़े हैं. मंगलवार को वह पटना गए थे सोना बेचने, जिसके बाद नकद 18 लाख रुपये लेकर लौट रहे थे.

आरपीएफ ने शंकर को आगे की कार्रवाई के लिए आयकर विभाग के हवाले कर दिया है. आरपीएफ और आयकर विभाग संयुक्त रूप से जांच कर रहे हैं कि इस अवैध लेनदेन से जुड़े अन्य लोग भी इस नेटवर्क का हिस्सा हैं या नहीं.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

नये ज्वाइन टेक्नीशियन में ड्रॉपआउट रेट अधिक, वर्क प्रेशर-मेंटल स्ट्रेस से निपटने में आ रही मुश्किलें  50 परसेंट नए जॉइन करने वाले कुछ माह...

न्यूज हंट

ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रकिया को लेकर लगातार सवालों में घेरे में आ रहा है कार्मिक विभाग नियमों के विरुद्ध सीनियर को ब्रांच लाइन में दी...

न्यूज हंट

PATNA. पूर्व मध्य रेल की स्थापना के 24-25 साल में कुछेक अधिकारी ऐसे रहे हैं जो अपनी पूरी नौकरी पटना-दानापुर और हाजीपुर में ही काट...

रेल न्यूज

NEW DELHI : रेलवे बोर्ड ने अपने सभी ज़ोन को निर्देश दिया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि जिन मामलों में व्हील-सेंसिंग सिस्टम...