Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

खुला मंच/विचार

पुनीत जीवन ने ब्लड बैंक में लगाया शिविर, रक्तदाता किया गये सम्मानित

जमशेदपुर. स्वयंसेवी संस्था ‘ पुनीत जीवन ‘ ने सोमवार 6 फरवरी 2023 को जमशेदपुर ब्लड बैंक में सातवें रक्तदान शिविर का आयोजन किया. इस मौके पर बड़ी संख्या में रक्तदाताओं ने आगे बढ़कर रक्तदान किया. संस्था की ओर से रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया. संस्था लगातार सात वर्षों से रक्तदान शिविर का आयोजन कर रही है.

पहले रक्तदाता कन्हैया लाल को बतौर मुख्य अतिथि सम्मानित करतीं मंजू कुमारी

संस्था की अध्यक्ष मंजू कुमारी ने बताया कि कठाेर प्रतीत होने वाली लौहनगरी जमशेदपुर में कोमल दिल रखने वाले लोग भी मौजूद है, जो एक अनुरोध पर जीवन बचाने के खातिर रक्तदान के पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने पहुंच जाते हैं. इसमें आम लोगों के साथ ब्लड बैंक की टीम का बड़ा सहयोग रहता है. इस मौके पर सेवानिवृत्त शिक्षक उमेश कुमार ने कहा कि रक्तदान स्वयं के बड़ा दान है, यह इसलिए भी महान है कि क्योंकि इसका कोई विकल्प नहीं है. हम एक दान से एक जीवन की रक्षा करते हैं.

पुनीत जीवन ने रक्तदाताओं को किया सम्मानित, साथ में अध्यक्ष मंजू कुमारी व उमेश कुमार

आज फस्ट डोनर कन्हैया लाल गोप रहे जिन्हें मुख्य अतिथि के रूप में सम्मानित किया गया. रक्तदान शिविर में रविशंकर, नरेंद्र कुमार, संदीप कुमार सिंह, दुर्गेश कुमार, अंकित कुमार ओझा, कृष्णा कुमार, सौरभ सुमन, सन्नी भूषण, रवि कुमार, कन्हैया लाल गोप, सन्नी सिंह, संजय सिंह, विजय राय, गणेश कुमार, निर्भय कुमार, शशि कुमार, राकेश कुमार, अमित कुमार, कंचन देवी (वार्ड सदस्य), लक्की सिंह समेत बड़ी संख्या में रक्तदाता उपस्थित थे.

#BloodDonation #PuneetJiwan #jamshedpurbloodbank

यह भी पढ़ें : पुनीत जीवन ने ब्लड बैंक में लगाया शिविर, 80 यूनिट रक्तदान

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

Guntakal. रेलवे में नियमों का कड़ाई से पालन कराने और बिना टिकट या अनियमित यात्रा करने वालों पर नकेल कसने की जिम्मेदारी कमर्शियल विभाग की...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

दक्षिण तटीय रेलवे ने जारी किया ‘मोस्ट अर्जेंट’ आदेश; ऑन-रोल कर्मचारियों, हादसों और मौतों का मांगा पूरा हिसाब 8 CPC के सामने पेश होगा...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

अराजपत्रित कर्मचारियों के लिए स्व-अनुरोध स्थानांतरण (Own Request Transfer) के नियमों में बड़ा संशोधन नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) की बाध्यता खत्म, HRMS पोर्टल से...