Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

खुला मंच/विचार

पुनीत जीवन ने ब्लड बैंक में लगाया शिविर, 80 यूनिट रक्तदान

जमशेदपुर. स्वयंसेवी संस्था ‘ पुनीत जीवन ‘ द्वारा रविवार को जमशेदपुर ब्लड बैंक में आयोजित वार्षिक शिविर में 80 यूनिट रक्तदान किया गया. शिविर में शहर के युवाओं ने बढ़चढ़ हिस्सा लिया. इस मौके पर रक्तदाताओं को संस्था ने प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया. संस्था छह वर्षों से लगातार रक्तदान शिविर का आयोजन कर रही है. संस्था की अध्यक्ष मंजू कुमारी ने बताया कि लौहनगरी जमशेदपुर में मोम सा दिल रखने वाले लोग भी मौजूद है, जो एक अनुरोध पर जीवन बचाने के खातिर रक्तदान के पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने पहुंच जाते हैं. इसमें आम लोगों के साथ ब्लड बैंक की टीम का बड़ा सहयोग रहता है.

आज फस्ट डोनर रविरंजन रहे. रक्तदान शिविर में रविशंकर, नरेंद्र कुमार, संदीप कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, राजेश कुमार गुप्ता, सौरभ सुमन, पूजा, रिंकू देवी, अनिकेत विशाल, कुणाल अग्रहरि, राकेश चौधरी, मुकेश कुमार सिंह, कृष्णा कुमार, शकील, रविरंजन, अपूर्व सहाय, प्रवीण कुमार, कुणाल दुबे, उमेश कुमार पीयुष मान चंदा, संजय सिंह, नीरज, रवि राय, राकेश मिश्रा, ज्योति प्रकाश, श्यामा सरकार आदि का सराहनीय योगदान रहा.

उज्ज्वल ने पहली बार किया रक्तदान : शिविर में पहली बार रक्तदान करने वाले उज्ज्वल ने बताया कि उसके लिए यह अनुभव खास रहेगा. वह इसे लेकर काफी रोमांचित थे. थोड़ा डर भी था लेकिन रक्तदान के साथ उनका डर जाता रहा. यह अनुभव शानदार था. सभी को रक्तदान करना चाहिए.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

Guntakal. रेलवे में नियमों का कड़ाई से पालन कराने और बिना टिकट या अनियमित यात्रा करने वालों पर नकेल कसने की जिम्मेदारी कमर्शियल विभाग की...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

दक्षिण तटीय रेलवे ने जारी किया ‘मोस्ट अर्जेंट’ आदेश; ऑन-रोल कर्मचारियों, हादसों और मौतों का मांगा पूरा हिसाब 8 CPC के सामने पेश होगा...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

अराजपत्रित कर्मचारियों के लिए स्व-अनुरोध स्थानांतरण (Own Request Transfer) के नियमों में बड़ा संशोधन नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) की बाध्यता खत्म, HRMS पोर्टल से...