BILASPUR. बिलासपुर में रेलवे कोचिंग डिपो में शनिवार को हुए हादसे का लाइव वीडियो सामने आया है, जिसमें वंदे भारत के एक्स्ट्रा कोच की धुलाई करते समय एक ठेका कर्मी युवक 133KV हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया. जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया. युवक को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.
घटना के वीडियो में युवक दर्द से तड़पते हुए दिखाई दे रहा है. युवक का नाम प्रताप बर्मन है, जो एक ठेका कंपनी के तहत काम कर रहा था. प्रताप कोच की सफाई कर रहा था, तभी अचानक किसी ने लाइन चालू कर दी. युवक का संपर्क ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज तार से हो गया. युवक जांजगीर-चांपा जिले का रहने वाला है. साथी कर्मचारियों ने कहा कि रेलवे अधिकारियों की लापरवाही के कारण यह घटना हुई है.
प्रताप बर्मन का शरीर बुरी तरह झुलस गया, उसे इलाज के लिए रेलवे अस्पताल लाया गया, उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सिम्स रेफर कर दिया गया, बाद में परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया. इस मामले में रेलवे के अफसरों का कहना है कि हादसे के बाद घायल के इलाज पर ध्यान दिया जा रहा है. हादसा क्यों और कैसे हुआ? इसकी जांच के बाद जो जिम्मेदार होगा, उस पर कार्रवाई की होगी.
- पटरी पर दौड़ती शिक्षा : जानिए भारत के पहले ‘रेलवे विश्वविद्यालय’ गति शक्ति विश्वविद्यालय की हर खास बात - September 9, 2026
- रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला, ESM Grade-II कर्मचारियों के लिए इंटर-रेलवे ट्रांसफर का रास्ता साफ - September 9, 2026
- आरा जंक्शन में महानंदा एक्सप्रेस के डिरेल होने पर उठ रहे गंभीर सवाल,तकनीकी गड़बड़ी या सुरक्षा से बड़ा खिलवाड़! - September 6, 2026




















































































