Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

उत्तर मध्य रेलवे में टॉपर बना बिहार का इंजीनियर, सिवान के रहने वाले हैं विद्याभूषण

  • कानपुर जीएमसी डिपो में सीनियर सेक्शन इंजीनियर कैरिज एंड वैगन के पद पर हैं 

KANPUR. उत्तर मध्य रेलवे के कानपुर जीएमसी डिपो में सीनियर सेक्शन इंजीनियर कैरिज एंड वैगन के पद पर कार्यरत विद्याभूषण साह ने AME/ADME/AWM (gazetted officer) की भर्ती परीक्षा में उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज जोन के तीनों मंडलों आगरा, झांसी, प्रयागराज में प्रथम स्थान प्राप्त किया है.

सीवान बिहार के रहने वाले विद्याभूषण वर्तमान में कानपुर में पदस्थापित है. श्री विद्याभूषण ने 2013 में उत्तर मध्य रेलवे के चुनार में जूनियर इंजीनियर के पद पर चयन हुए थे जहां से उन्होंने इस सफर की शुरुआत की और आज एक गजेस्टेड रेलवे अधिकारी के पद पर चयनित होकर अपने परिवार का नाम रौशन किया है.

इनके पिता नरसिंह साह गौड़ एक सेवानिवृत्त शिक्षक हैं इनका पैतृक निवास बिहार में सिवान जिले के कन्हौली गांव में हैं और आज परिवार सहित कन्हौली ग्रामवासी भी अपने इस मिट्टी के लाल पर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...