Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

BIHAR : मोतिहारी में दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बची चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस

PATNA. बापूधाम मोतिहारी स्टेशन से सटे चैलाहाँ हाल्ट स्टेशन के समीप मंगलवार की देर रात बड़ा रेल हादसा होने से बाल बाल बची है.दरअसल आनंद बिहार से मोतिहारी आ रही चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रैक पर कुछ असमाजिक तत्वो ने सीमेन्ट से बनी कुर्सी रख दिया था.जिससे ट्रेन 14010 डाउन चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस टकरा गई.

हालांकि चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया और ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल बाल बच गई.उल्लेखनीय है,कि बापूधाम मोतिहारी स्टेशन के बाद चैलाहां हाल्ट पर सांसद निधि से यात्रियों के बैठने के लिए सिमेंटेड बेंच बनवाया गया है. जिसे देर रात असामाजिक तत्वों ने तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया और उसी क्षतिग्रस्त सिमेंटेड हिस्से को डाउन ट्रैक पर लाकर रख दिया.जिससे आनंद विहार से लौट रही सत्याग्रह एक्सप्रेस टकरा गई. हालांकि चालक ने सुझबुझ दिखाते इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया.जिससे इस घटना में कोई नुकसान नहीं हुआ.

घटना की जानकारी मिलने के बाद रेलवे सुरक्षा बल, रेल पुलिस और रेलवे प्रबंधन के अधिकारी मौके पर पहुंचे.आनन फानन में ट्रैक से सीमेंटेड पोल को हटाया गया. वही घटना को लेकर बापूधाम मोतिहारी आरपीएफ पोस्ट कमांडर चंदन पासवान ने बताया कि असामाजिक तत्वों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.जल्द ही इस मामले में असामाजिक तत्वों की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा.

Spread the love
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

अभी अभी

You May Also Like

आरपीएफ-जीआरपी

C&W से SSE जारी करते थे कंपनी को रिजेक्शन लेटर, EM पैड को स्क्रैप में बेच देता था बिचौलिया असद  टाटानगर-आदित्यपुर के अलावा बंडामुंंडा...

रेल यूनियन

रिस्क एवं हार्डशिप अलाउंस के साथ नाईट ड्यूटी फेलियर रेक्टिफिकेशन गैंग बनाने की मांग  NEW DELHI. इंडियन रेलवे सिगनल एवं टेलिकॉम मैंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने...

न्यूज हंट

बड़ा सवाल – दानापुर विद्युत विभाग ने रेलवे बोर्ड की गाइड-लाइन और यात्रियों की सुरक्षा को किया दरकिनार ! बड़ा आरोप – एजेंसी चयन...

आरपीएफ-जीआरपी

चक्रधरपुर डिवीजन में सिक्यूरिटी सर्कुलर का अनुपालन सुनिश्चित कराने में लग गये दो माह   RPF डीजी सोनाली मिश्रा की फटकार के बाद जागे कमांडेंट...