Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

Republic Day Alert : 23 से 26 जनवरी तक दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर बंद रहेगी पार्सल सेवा

  • महाकुंभ की सुरक्षा को लेकर प्रयागराज के रेलवे स्टेशनों पर पार्सल लोडिंग पर रोक

NEW DELHI. गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय राजधानी के सभी रेलवे स्टेशनों पर 23 से 26 जनवरी तक पार्सल सेवा बंद रहेगी. समाचार पत्रों और पत्रिकाओं को इस प्रतिबंध से बाहर रखा गया है. वहीं दूसरी ओर महाकुंभ मेला-2025 की सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे ने प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, नैनी जंक्शन और सूबेदारगंज स्टेशन से आरंभ होने वाली और अन्य डिवीजनों से शुरू होकर इन स्टेशनों से होकर गुजरने वाली और रुकने वाली गाड़ियों में पार्सल पर पूरी तरह रोक लगा दी है.

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने एक बयान में कहा कि आगामी गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए नई दिल्ली, दिल्ली जंक्शन, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार टर्मिनल, दिल्ली सराय रोहिल्ला, आदर्श नगर दिल्ली और पटेल नगर स्टेशनों पर 23 से 26 जनवरी तक सभी प्रकार के पार्सल लेन-देन (लीज्ड एसएलआर, वीपी और डिमांड वीपी सहित) प्रतिबंधित रहेंगे.

उन्होंने कहा कि पार्सल गोदाम और प्लेटफॉर्म पार्सल पैकेज व पैकिंग से मुक्त रहेंगे और नई दिल्ली क्षेत्र के सभी स्टेशनों पर लीज्ड एसएलआर और वीपी (डिमांड वीपी सहित) सहित आवक और जावक दोनों पार्सल यातायात पर प्रतिबंध लगाया गया है.

उपाध्याय ने कहा कि यात्री अपने साथ डिब्बों में सामान लेकर यात्रा कर सकते हैं. सभी व्यावसायिक औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद पंजीकृत समाचार पत्रों और पत्रिकाओं की बुकिंग की अनुमति दी जाएगी. उन्होंने कहा कि यह प्रतिबंध दिल्ली क्षेत्र के सभी स्टेशनों से चलने वाली ट्रेनों में सभी प्रकार के पार्सल लेनदेन (लीज्ड एसएलआर, वीपी और डिमांड वीपी सहित) पर लागू है और यह दिल्ली क्षेत्र में लोडिंग-अनलोडिंग के लिए स्टॉपेज वाले अन्य डिवीजनों व जोनों से गुजरने वाली ट्रेनों पर भी लागू है.

इस दौरान बोनाफाइड लगेज, समाचार पत्रों-पत्रिकाओं एवं पेरिसेबल आइटम की लोडिंग ही हो सकेगी. किसी भी प्रकार के पार्सल को कहीं नहीं भेजा जाएगा. ऐसा गणतंत्र दिवस व महाकुंभ की सुरक्षा की वजह से किया गया है. पार्सल के जरिये साजिश की जा सकती है. लोडिंग और अनलोडिंग पर 10 जनवरी से एक मार्च तक प्रतिबन्ध लगाया गया है।

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...