Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

खड़गपुर में स्थित बहुविषयक क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान में शरद कालीन खेल प्रतियोगिता का किया आयोजन

KHARAGPUR. दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर में स्थित बहुविषयक क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान के प्रशिक्षु छात्रावास के प्रांगण में प्रशिक्षुओं के मध्य शरद कालीन खेल प्रतियोगिता 2024 का आयोजन वरिष्ठ छात्रावास संरक्षक रंजन कुमार की निगरानी में किया गया. प्रतियोगिता का शुभारम्भ 16 दिसम्बर को निदेशक विमल टोपनो के कर कमल द्वारा किया गया तथा वहां मुख्य अतिथि के रूप में निदेशक के अलावा उप प्राचार्य, संजय कुमार आनंद भी उपस्थित हुए तथा दोनों ने बैडमिंटन एवं कैरम को खेल कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया.

19 दिसम्बर को उपविजेता और विजेता टीम को पुरस्कार प्रदान किया गया. निदेशक विमल टोपनो ने प्रतिभागियों को यह संदेश दिया कि खेल-कूद जीवन का हिस्सा क्योंकि खेल-कूद के माध्यम से ही व्यक्ति फिट एवं स्वस्थ रह सकता है. स्वास्थय ही मनुष्य की सबसे बड़ी पूंजी है अगर आप स्वस्थ रहेंगे तो सुखी रहेंगे. इन्हीं मंत्रों के साथ प्रतियोगिता का अंत हुआ.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...