Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

देश-दुनिया

कोलाघाट – चेंगाइल : अविलंब लोकल ट्रेन चलाने की मांग, पीएम का पुतला फूंका !!

अमितेश कुमार ओझा , खड़गपुर

पेट्रोलियम उत्पाद सहित खाद्य तेलों की असामान्य वृद्धि के विरोध में एस यू सी आई कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कोलाघाट बीडीओ कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया . प्रतिनिधिमंडल में कोलाघाट प्रखंड समिति की ओर से नारायण चंद्र नायक , मधुसूदन बेरा ,शंकर मालाकार और अन्य नेता शामिल थे. बाद में एक प्रतिनिधमंडल ने बीडीओ के कार्यवाहक को 16 बिंदुओं वाला ज्ञापन सौंपा. नारायण बाबू ने कहा कि हम लगातार जनता की हक की आवाज़ उठाएंगे .

रेल संभाग में कोरोना नियमों का पालन करते हुए तत्काल लोकल ट्रेन चलाने की जरूरत है . क्योंकि इसके अभाव में लोगों को भीषण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है . कोलाघाट में वैक्सीन देने के लिए भी भ्रष्टाचार हो रहा है . हमने बीडीओ के समक्ष जो ज्ञापन सौंपा उसमे रूपनारायण पुर – कोलाघाट नदीबांध को उच्चा कर गार्ड वॉल की निर्माण सहित घर में रखे धान की बोरियो को खरीद की व्यवस्था ,कोलाघाट कॉलेज बिल्डिंग निर्माण के लिए आवंटित राशि से अपने खुद के घर के निर्माण जैसे मामलों में सुधार की मांग के लिए उल्लेखित किया है. दूसरी ओर लोकल ट्रेन चलाने की मांग पर खड़गपुर – हावड़ा संभाग के चेंगाइल स्टेशन पर भी यात्रियों ने स्टाफ स्पेशल लोकल रोक कर कुछ देर तक हंगामा किया .

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...