Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

देश-दुनिया

कोलकाता : लोगों को वैक्सीन मुहैया कराने के लिए आगे आई सेवा संस्था

दीपक भट्टाचार्य, कोलकाता

एक ओर जहां सरकारी अस्पतालों में वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों को लंबी कतारों के साथ ही परेशानी से भी जूझना पड़ रहा है, वहीं अधिक से अधिक लोगों के वेक्सीनेशन के लिए सेवा संस्थाओं ने हाथ बढ़ा दिया है. ऐसी ही एक पहल पश्चिम बंगाल युवा अग्रहरि समाज की ओर से की गई है. समाज की ओर से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए लोगों का टीकाकरण किया गया. हेयर स्ट्रीट थाना क्षेत्र में सीएमडीए बिल्डिंग में सोमवार को पश्चिम बंगाल युवा अग्रहरि समाज की ओर से वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया. वैक्सीन लेने के लिए 200 से अधिक लोगों को अपना पंजीकरण कराया. मेडिकल स्टाफ और उपकरण के साथ एक वोल्वो बस में वैक्सीनेशन का बंदोबस्त किया गया.

कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए लोगों का टीकाकरण किया गया. पश्चिम बंगाल युवा अग्रहरि समाज की पहल से जहां लोगों को वैक्सीनेशन के लिए सरकारी अस्पतालों में ठोकरें खाने से निजात मिली, वहीं बिना परेशानी के वैक्सीनेशन का भी लाभ मिला. अखिल भारतीय वरिष्ठ अध्यक्ष एवं पश्चिम बंगाल अग्रहरि समाज संरक्षक शिव कुमार अग्रहरि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे.वैक्सीनेशन कैंप में अध्यक्ष मृगांग अग्रहरि, उपाध्यक्ष विकास अग्रहरि, महासचिव विक्की अग्रहरि, कोक्षाध्यक्ष प्रिंस अग्रहरि, मुख्य सलाहकार अशोक कुमार अग्रहरि उपस्थित रहे.

इसके अलावा विशेष अतिथि के तौर पर चुन्नी लाल अग्रहरि, घनश्याम अग्रहरि, विनोद अग्रहरि, रामप्रसाद अग्रहरि, जगतनारायण अग्रहरि, श्याम बिहारी अग्रहरि मौजूद रहे. समाज के अध्यक्ष मृगांग अग्रहरि ने बताया कि कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए इस तरह के वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन आगे भी किया जाएगा.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

अवैध वेंडिंग संचालन को लेकर स्थानीय सिंडिकेट के निशाने पर आ गये थे कमलेश समादार ASC/ROU ने रेलवे बोर्ड को भेजी ‘X’ की शिकायत...

न्यूज हंट

S&T कर्मचारियों की एकजुटता रंग लाई! IRSTMU के ‘डिमांड डे’ के बाद रेलवे बोर्ड ने जारी की टेक्नीशियन भर्ती की अधिूसचना  NDLS. भारतीय रेलवे के...

आरपीएफ-जीआरपी

संवेदनशील इलाके में नियम तोड़ अकेले तैनात था जवान राजेश मिश्रा, मौत के बाद सुरक्षा मानकों पर उठे गंभीर सवाल Ranchi. रांची के नामकुम...