Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

देश-दुनिया

दक्षिण पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी नीरज कुमार ने लिया प्रभार

नीरज कुमार, सीपीआरओ

कोलकाता. नीरज कुमार ने 30 जून बुधवार को दक्षिण पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी का कार्यभार संभाल लिया. इससे पहले श्री कुमार रांची रेलमंडल में वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक सह मुख्य जनसंपर्क अधिकारी थे. नीरज कुमार ने संजय घोष का स्थान लिया है जिन्होंने लगभग साढ़े छह साल से भी अधिक समय तक सीपीआरओ/एसईआर का कार्य भार संभाला. वर्तमान में उन्हें मूल विभाग में स्थानांतरित कर दिया गया है. नीरज कुमार 2007 बैच के भारतीय रेलवे यातायात सेवा (आईआरटीएस) अधिकारी हैं. उन्होंने आईआईटी वारंगल से बी टेक किया है. इसके बाद वह रेलवे सेवा में आये. रेलवे के परिचालन का उन्हें व्यापक अनुभव है और उन्होंने भारतीय रेलवे में विभिन्न अहम पदों पर जिम्मेदारी निभायी है.

इससे पहले श्री कुमार एरिया मैनेजर , हल्दिया, मंडल परिचालन प्रबंधक/चक्रधरपुर और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, रांची के पद पर भी काम कर चुके हैं. श्री कुमार ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लिया। उनकी खेल और सामाजिक – सांस्कृतिक गतिविधियों में गहरी रुचि है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

NEW DELHI. भारतीय रेलवे में अपनी सेवाएं पूरी कर 30 जून को सेवानिवृत्त (Retire) होने वाले कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर...