Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

पूर्व रेलवे : 5 जुलाई से 18 और ट्रेनों का परिचालन होगा बहाल, सूचना जारी

दीपक भट्टाचार्य, कोलकाता

कोविड की वजह से बंद चल रहीं 18 एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन 5 जुलाई से अलग-अलग दिनों में बहाल किए जाने की घोषणा पूर्व रेलवे ने की है. इसके अलावा 2 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि को भी बढ़ाया गया है. विज्ञप्ति के अनुसार 5 जुलाई से 0238/302384 सियालदह –आसनसोल स्पेशल एक्सप्रेस (रोजाना), 03502/03501 आसनसोल -हल्दिया स्पेशल (रविवार छोड़कर), 03422 मालदा -नवद्वीप धाम स्पेशल (रोजाना), 03027 हावड़ा -अजीमगंज स्पेशल (रोजाना) का संचालन शुरू किया जाएगा.

इसके अलावा 6 जुलाई से 03421 नवद्वीप धाम -मालदा स्पेशल एक्सप्रेस (रोजाना), 03117 कोलकाता -लालगोला स्पेशल (मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार व रविवार), 03028 अजीमगंज -हावड़ा स्पेशल (रोजाना), 7 जुलाई से 03118 लालगोला- कोलकाता (सोमवार, बुधवार, शुक्रवार व शनिवार), 8 जुलाई से 03017/03018 हावड़ा -अजीमगंज स्पेशल (रोजाना), 02347/02348 हावड़ा -रामपुर हाट स्पेशल (रोजाना), 03001/03002 हावड़ा -सिउड़ी स्पेशल (रोजाना) तथा 11 जुलाई से 03506/03505 आसनसोल -दीघा स्पेशल एक्सप्रेस (प्रत्येक रविवार का परिचालन शुरू किया जाएगा.

इसके अलावा यात्रियों की भीड़ को देखते हुए चार स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि को भी बढ़ाया गया है जिसमें 7 जुलाई तक 09177 मुंबई सेंट्रल -भागलपुर स्पेशल, 9 जुलाई तक 09117 मुंबई सेंट्रल -भागलपुर स्पेशल, 10 जुलाई तक 09178 भागलपुर -मुंबई सेंट्रल स्पेशल तथा 12 जुलाई तक भागलपुर -मुंबई सेंट्रल स्पेशल का परिचालन जारी रहेगा.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

नये ज्वाइन टेक्नीशियन में ड्रॉपआउट रेट अधिक, वर्क प्रेशर-मेंटल स्ट्रेस से निपटने में आ रही मुश्किलें  50 परसेंट नए जॉइन करने वाले कुछ माह...

न्यूज हंट

ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रकिया को लेकर लगातार सवालों में घेरे में आ रहा है कार्मिक विभाग नियमों के विरुद्ध सीनियर को ब्रांच लाइन में दी...

न्यूज हंट

PATNA. पूर्व मध्य रेल की स्थापना के 24-25 साल में कुछेक अधिकारी ऐसे रहे हैं जो अपनी पूरी नौकरी पटना-दानापुर और हाजीपुर में ही काट...

रेल न्यूज

NEW DELHI : रेलवे बोर्ड ने अपने सभी ज़ोन को निर्देश दिया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि जिन मामलों में व्हील-सेंसिंग सिस्टम...