चक्रधरपुर. रेलमंडल में चालक व गार्ड को मार्गदर्शित करने के लिए ग्रेडिएंट चार्ट जारी किया गया है. डीआरएम विजय कुमार साहू ने ग्रेडिएंट चार्ट को विधिवत रूप से लांच किया. माना जा रहा है कि रेलवे ड्राइवर व गार्ड के अलावा दूसरे रेलकर्मियों के लिए भी यह पुस्तिका मार्गदर्शन का काम करेगी.इलेक्ट्रिक ओपी विभाग द्वारा प्रकाशित ग्रेडिएंट चार्ट पुस्तिका को डीआरएम साहू ने रेल कर्मियों के लिए उपयोगी बताया.
इस पुस्तिका में रेल मंडल के विस्तृत नेटवर्क में ट्रैक की सभी गतिविधियां, रेलवे लाइन की ढलान, स्टेशनों की सांकेतिक प्रणाली, मानव रहित व मानव सहित रेल फाटकों, पुल व पुलिया एवं रेलवे ट्रैक की वर्तमान स्थिति व इस्तेमाल किये जाने वाली अत्याधुनिक सुरक्षा प्रणाली के साथ ही रेलवे के नियम और निर्देश को भी सरलता से दर्शाया गया है. एडीआरएम की मौजूदगी में डीआरएम ने इसका विमोचन किया और अपनी टिप्पणी दर्ज की. इस मौके पर तमाम आला अधिकारी उपस्थित थे.
इस पुस्तिका को सीनियर डीईई (ओपी) राजेश रौशन ने तैयार किया है इसमें डाटा, ड्राइंग व डिजाइनिंग में टीएलसी वरुण कुमार सिंह का सहयोग रहा है. चालक दल और गार्ड के लिए अनुभाग मार्गदर्शन के रूप में इसे तैयार किया गया है.
- मुरैना में ‘आग की अफवाह’ ने ली 4 की जान, उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आए - June 14, 2026
- Sonpur Division : दस्तावेज सत्यापन के नाम पर हो रहा रेलकर्मियों का उत्पीड़न !, DRM से गुहार - June 11, 2026
- रेत से इंटरनेट तक 3500 वर्षों की ‘कांच-यात्रा’ और अमेरिका का अद्भुत ‘कॉर्निंग म्यूज़ियम ऑफ़ ग्लास’ - June 10, 2026
















































































