Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, September 21
  • About Us
  • Write for Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Privacy
  • Editorial Policy
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
    • जोन/बोर्ड/डिवीजन
      • रेलवे की निविदा
      • सर्कुलर / आर्डर
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
    • खुला मंच/विचार
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • साक्षात्कार
    • गपशप
  • समाज-संस्कृति
    • सिटीजन जर्नलिस्ट
    • देश-दुनिया
Rail HuntRail Hunt
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Home » चक्रधरपुर : टाटानगर आरपीएफ पोस्ट को मिला स्थायी प्रभारी, संजय कुमार तिवारी की पोस्टिंग
देश-दुनिया

चक्रधरपुर : टाटानगर आरपीएफ पोस्ट को मिला स्थायी प्रभारी, संजय कुमार तिवारी की पोस्टिंग

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJune 20, 2021
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • सुधीर कुमार को नहीं मिला दाग धोने का मौका, राकेश मोहन की फाइल भी डीजी ने लौटायी
  • मनोहरपुर में योगेंद्र को मिला मौका, डीजी अरुण कुमार के रिटायरमेंट की उल्टी गिनती शुरू

चक्रधरपुर. आरपीएफ के टाटानगर पोस्ट को लंबे समय बाद स्थायी प्रभारी मिल गया है. यहां बतौर पोस्ट प्रभारी संजय कुमार तिवारी की पोस्टिंग की गयी है. संजय तिवारी समेत तीन अन्य इंस्पेक्टरों की पोस्टिंग का आदेश कोलकाता जोनल आईजी कार्यालय से जारी किया गया है. पूर्व पोस्ट प्रभारी एमके साहू को हटाये जाने के बाद टाटानगर पोस्ट का स्थायी प्रभार किसी को नहीं दिया गया था. टाटा जैसा अहम व संवेदनशील पोस्ट चार माह से अधिक समय तक प्रभार में संचालित होता रहा.

इंस्पेक्टर संजय कुमार तिवारी, पोस्ट प्रभारी

चार माह पूर्व 41 आरपीएफ इंस्पेक्टरों के तबादला सूची से तब हलचल मच गयी थी जब टाटानगर आरपीएफ पोस्ट से एमके साहू को हटाये जाने के बाद किसी की स्थायी पोस्टिंग नहीं की गयी. उस समय सीनी आरपीएफ प्रभारी संतोष कुमार को टाटानगर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था. हालांकि टाटा जैसे पोस्ट में किसी इंस्पेक्टर की पदस्थापना नहीं किये जाने के बाद से ही चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया था.

ऐसा नहीं था कि टाटानगर पोस्ट की कुर्सी की चाहत पालने वालों की जोन में कमी थी लेकिन राजनीतिक दांवपेंच और तमाम झंझावतों से घिरे टाटा पोस्ट आकर अपने दैनिक जीवन की शांति खत्म करने का जोखिम लेने को कोई तैयार नहीं था.

ऐसा नहीं था कि टाटानगर पोस्ट की कुर्सी की चाहत पालने वालों की जोन में कमी थी लेकिन राजनीतिक दांवपेंच और तमाम झंझावतों से घिरे इस पोस्ट आने के साथ ही दैनिक जीवन की शांति खत्म करने का जोखिम लेने को कोई तैयार नहीं था. यही कारण था जोन के छोटे – छोटे पोस्ट में प्रभारी बनने के इच्छुक दर्जनों इंस्पेक्टर थे जबकि टाटा पोस्ट के लिए मात्र चार नाम ही तब सामने आये थे. तब ऐसा समझा जा रहा था किसी तेज-तर्रार इंस्पेक्टर की पोस्टिंग यहां की जायेगी.

डीजी आरपीएफ अरुण कुमार, इसी माह होंगे सेवानिवृत्त

टाटा पोस्ट की चाहत रखने वालों में पूर्व में ट्रेन स्कॉटिंग में रह चुके इंस्पेक्टर एके सिंह का नाम सबसे आगे था लेकिन डीजी से पूर्व में उनके सीधे लगातार टकराव के बाद की उत्पन्न परिस्थितियों में उनके नाम पर विचार की उम्मीद भी धूमिल हो गयी थी. ऐसे में राउरकेला के पूर्व इंस्पेक्टर सुधीर कुमार सीनियर डीएसइ ओंकार सिंह व आइजी डीबी कसार की पसंद बने और उन्हें टाटा का प्रभार देकर फाइल डीजी को नई दिल्ली भेजी गयी. तब ऐसा लगने लगा था कि राउरकेला में करोड़ों रुपये बरामदगी के मामले में गोलमाल को लेकर चर्चा में आये सुधीर कुमार को टाटानगर पोस्ट प्रभारी के रूप में दाग धोने का मौका मिल जायेगा.

लेकिन हुआ इस उल्टा और उक्त केस की आंच उन तक पहुंच गयी. डीजी ऑफिस से उनके पोस्टिंग की फाइल वापस लौट गयी और आनन-फानन में उन्हें वापस बुलाकर फिर से टाटानगर पोस्ट को प्रभारी के हवाले कर दिया गया. इसके बाद से यह चर्चा होने लगी थी कि क्या डीजी ”टाटा पोस्ट के लिए हरिश्चंद्र की तलाश कर रहे हैं”, यह तलाश कब पूरी होगी. हालांकि इस बीच झारसुगुड़ा में चावल चोरी के भूकंप में उड़ चुके इंस्पेक्टर एलके दास की जगह प्रभार संभाल रहे राकेश मोहन का नाम तेजी से चर्चा में आया.

इंस्पेक्टर योगेंद्र कुमार, मनोहरपुर

ऐसा बताया जाता है कि राकेश मोहन का नाम भी टाटा के पोस्ट प्रभारी के लिए स्वीकृति को भेजा गया था, लेकिन उनके नाम को भी डीजी कार्यालय से स्वीकृति नहीं मिल सकी. इसके बाद से ही टाटानगर पोस्ट को लेकर उहापोह की स्थिति उत्पन्न हो गयी थी. लूक आफ्टर में आदित्यपुर इंस्पेक्टर पांडे पोस्ट देख रहे थे. इस बीच मनोहरपुर इंस्पेक्टर संजय कुमार तिवारी को टाटा पोस्ट का प्रभार देकर भेजा गया. एक सप्ताह में ही उन्हें टाटा पोस्ट का स्थायी प्रभारी सौंप दिया गया. इस तरह टाटानगर पोस्ट के लिए डीजी के ”हरिश्चंद्र” की तलाश पूरी हो गयी.

वहीं मनोहरपुर में योगेंद्र कुमार व मुरी में रूपेश कुमार की स्थायी प्रतिनियुक्ति का डीओ भी दक्षिण पूर्व रेलवे आइजी कार्यालय से निकाल दिया गया. टाटानगर पोस्ट के प्रभारी बने संजय कुमार तिवारी मूल रूप से जमशेदपुर के सोनारी के ही रहने वाले है. उनकी व्यवहार कुशलता और शांत व्यक्तित्व के सहयोगी कायल है लेकिन इसी के कारण यह चर्चा भी होने लगी है कि टाटा जैसे दांव-पेंच वाले पोस्ट को तिवारी किस तरह चलायेंगे? उनका कार्यकाल कैसा होगा?

सूचनाओं पर आधारित समाचार में किसी सूचना अथवा टिप्पणी का स्वागत है, आप हमें मेल railnewshunt@gmail.com या वाट्सएप 6202266708 पर अपनी प्रतिक्रिया भेज सकते हैं.

Spread the love
RPF TATA POST
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

न्यूज हंट

29 साल की नौकरी, 17 किमी की ड्राइविंग! जानिए ECR के उस ‘सुल्तान’ की कहानी जो बिना ट्रेन चलाए बना ‘चीफ गुरुजी’

September 21, 2026
न्यूज हंट

TATANAGAR में ₹383 करोड़ से बनेगा वंदे भारत डिपो, विकास की चमक के पीछे ‘जनशताब्दी’ और ‘इस्पात’ की बलि, रेलवे का दोहरा रवैया उजागर!

September 18, 2026
रेल न्यूज

चक्रधरपुर के सतर्क लोको पायलटों ने बचाई सैकड़ों यात्रियों की जान, डीआरएम ने किया सम्मानित

September 16, 2026
Latest Posts

29 साल की नौकरी, 17 किमी की ड्राइविंग! जानिए ECR के उस ‘सुल्तान’ की कहानी जो बिना ट्रेन चलाए बना ‘चीफ गुरुजी’

September 21, 2026

JHANSI: UMRKS का संयुक्त मण्डलीय अधिवेशन आयोजित, सतीश गुप्ता झांसी मंडल अध्यक्ष व संजीव वर्मा बने कारखाना मंडल अध्यक्ष

September 21, 2026

रेलवे ट्रैक पर असुरक्षित रेलकर्मी! फरीदाबाद में ट्रैकमैनों पर जानलेवा हमले में 3 गिरफ्तार, दर्जनों आरोपी अब भी फरार

September 21, 2026

रेलवे में 10,939 पद सरेंडर करने की तैयारी, 5,664 नई तकनीकी भर्तियों का रास्ता भी हुआ साफ

September 20, 2026

आरपीएफ में बड़े पैमाने पर इंस्पेक्टर बने ASC, दूरस्थ तबादलों से बेचैनी, SER से 8 को मिली पदोन्नति पर एक भी नई तैनाती नहीं

September 19, 2026

ADITYAPUR: भक्ति और उल्लास के साथ विश्वकर्मा पूजा महोत्सव, भगवान विश्वकर्मा के चरणों में सुरक्षित रेल परिचालन की प्रार्थना

September 18, 2026

TATANAGAR में ₹383 करोड़ से बनेगा वंदे भारत डिपो, विकास की चमक के पीछे ‘जनशताब्दी’ और ‘इस्पात’ की बलि, रेलवे का दोहरा रवैया उजागर!

September 18, 2026

South Eastern Railway: झारसुगुड़ा स्टेशन में प्लेटफॉर्म की संख्या 5 से बढ़कर होगी 10, जीएम अनिल कुमार जैन ने लिया कार्यों का जायजा

September 18, 2026

चक्रधरपुर के सतर्क लोको पायलटों ने बचाई सैकड़ों यात्रियों की जान, डीआरएम ने किया सम्मानित

September 16, 2026

RDSO के डिप्टी डायरेक्टर और सेक्शन इंजीनियर 4 लाख घूस लेते गिरफ्तार, सीबीआई ने हावड़ा के होटल से रंगे हाथों दबोचा

September 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • About Us
  • Advertisement
  • Write for Us
  • Editorial Policy
  • Privacy
  • Handbook
  • Cookies Policy
  • Contact Us
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group