Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

देश-दुनिया

खड़गपुर : कोरोना का कहर जारी, ओएस की मौत , डीपीआरएमएस ने दी श्रद्धांजलि

खड़गपुर. खड़गपुर रेलवे कारखाना के कार्मिक विभाग में कार्यालय अधीक्षक के पद पर कार्यरत पंकज सामन्त की मृत्यु गुरुवार को हो गई. कोविड से पीड़ित होने के कारण उन्हें गार्डेनरीज स्थित रेलवे अस्तपताल में पिछले सप्ताह भर्ती कराया गया था, जहां गुरुवार को उनकी म़ृत्यु हो गई. उनके सहकर्मियों के अनुसार वे लगभग तीन सप्ताह से कोविड से पीड़ित थे, जिसके कारण उनके फेफड़े बुरी तरह संक्रमित हो गये थे.

खड़गपुर कारखाना के कार्मिक विभाग में कार्यरत मुख्य कार्यालय अधीक्षक आर. आर. त्रिवेदी, रितेश कुमार, भोला तथा अन्य सहकर्मियों एवं दक्षिण पूर्व रेलवे मजदूर संघ के खड़गपुर कारखाना के कारखाना सचिव पी. के. कुंडु, कारखाना सह-सचिव मनीष चंद्र झा ने श्रद्धांजलि अर्पित की. सहकर्मियों के अनुसार वे कार्यकुशल व परिश्रमी व्यक्ति थे. आर. आर. त्रिवेदी ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने अपना एक अच्छा साथी खो दिया.

दक्षिण पूर्व रेलवे मजदूर संघ की खड़गपुर कारखाना के कारखाना सचिव पी. के.कुंडु ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस शोक की घड़ी में दक्षिण पूर्व रेलवे मजदूर संघ परिवार दिवगंत पंकज सामन्त के परिवार के साथ खड़ा है. दक्षिण पूर्व रेलवे मजदूर संघ के अन्य पदाधिकारियों ने भी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए संवेदनाएं व्यक्त की.

खड़गपुर कारखाना के कारखाना सह-सचिव मनीष चंद्र झा ने संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि रेलवे व मिनिस्ट्रियल परिवार ने अपना कर्मठ कर्मचारी खो दिया. साथ ही मनीष चंद्र झा ने खड़गपुर शहर के रेलवे इलाके में लगातार बढ़ रही कोविड के संक्रमण पर चिंता व्यक्त की और खड़गपुर कारखाना के रेलवे प्रशासन से, टीकाकरण अभियान में तेजी लाने की अपील की ताकि कर्मचारियों के साथ-साथ उनके परिवार के लोगों का भी टीकाकरण कर कोविड के संक्रमण से बचाया जा सके.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...