Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

देश-दुनिया

रेलवे ने 19 अप्रैल से 813 टन मेडिकल ऑक्सीजन की ढुलाई की : चेयरमैन

नयी दिल्ली. रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सुनीत शर्मा ने शनिवार 1 मई को कहा कि रेलवे ने 19 अप्रैल के बाद से देश भर में 813 टन मेडिकल ऑक्सीजन का परिवहन किया है. कुल 14 ऑक्सीजन एक्सप्रेस की यात्रा पूरी हो चुकी है जबकि 18 टैंकर में 342 टन मेडिकल ऑक्सीजन लेकर पांच और ट्रेनें रास्ते में हैं. उन्होंने कहा कि जो ट्रेनें रास्ते में है उनमें दिल्ली के लिए छह ऑक्सीजन टैंकर, तेलंगाना के लिए पांच, उत्तर प्रदेश के लिए तीन और मध्य प्रदेश एवं हरियाणा के लिए दो-दो टैंकर शामिल हैं.

शनिवार को पहली और दूसरी एक्सप्रेस ट्रेन पांच टैंकर में 79 टन मेडिकल ऑक्सीजन लेकर हरियाणा पहुंचीं. इसके अलावा, तीसरी ऑक्सीजन एक्सप्रेस ओडिशा के अंगुल से दो टैंकर में 30.6 टन ऑक्सीजन लेकर हरियाणा के लिए रवाना हो चुकी है. रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि मध्य प्रदेश में दूसरी एक्सप्रेस ट्रेन शुक्रवार को बोकारो से 70.77 टन ऑक्सीजन लेकर जबलपुर और सागर पहुंची. तीसरी ऑक्सीजन एक्सप्रेस 22.19 टन मेडिकल ऑक्सीजन लेकर राउरकेला से रवाना हो चुकी है जो शनिवार रात तक जबलपुर पहुंच सकती है.

चेयरमैन ने कहा कि उत्तर प्रदेश को आठवीं ऑकसीजन एक्सप्रेस के जरिए बोकारो से 44.88 टन मेडिकल ऑकसीजन मिलेगा. दिल्ली को जल्द ही दुर्गापुर से छह टैंकरों में लाई जा रही 120 टन ऑक्सीजन प्राप्त होगी. रेलवे अब तक 813 टन से अधिक मेडिकल ऑक्सीजन की ढुलाई कर चुका है, जिसमें महाराष्ट्र को 174 टन, उत्तर प्रदेश को355 टन, मध्य प्रदेश को 134.77 टन, दिल्ली को 70 टन और हरियाणा को 79 टन ऑक्सीजन पहुंचाया जाना शामिल है. ऑक्सीजन एक्सप्रेस जल्द ही तेलंगाना भी पहुंचेगी.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...