कोलकाता. ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन से जुड़े दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के केंद्रीय ऑफिस वेयरर कॉमरेड अमित मुहरी का निधन हो गया है. मंगलवार 11 अगस्त को कोलकाता स्थित गार्डनरीच अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हुआ. फेडरेशन के नेता गौतम मुखी ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया है. अमित मुहरी कोलकाता के मानिक तल्ला में रहते थे. बीते दिनों बिस्तर से गिर जाने के कारण उनके रीढ़ की हड्डी टूट गयी थी और उनका इलाज रेलवे अस्पताल में चल रहा था. इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गयी. गार्डेनरीच स्थित जनरल अकाउंट्स आफिस से कार्यरत मुहरी इसी माह सेवानिवृत्त होने वाले थे. कॉमरेड मुहरी के निधन पर रेलवे मेंस यूनियन के केंद्रीय पदाधिकारी शिवजी शर्मा, एमके सिंह, जवाहरलाल आदि ने शोक जताया है.
Railhunt News Desk
देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।


