Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Friday, October 9
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » रेलवे में पिछले दरवाजे से बहाली के रास्ते नहीं होंगे बंद, अफसरों की खत्म होगी चॉइस
देश-दुनिया

रेलवे में पिछले दरवाजे से बहाली के रास्ते नहीं होंगे बंद, अफसरों की खत्म होगी चॉइस

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskAugust 8, 2020
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • बंग्ला पियून की बहाली रोकने के आदेश पर कई जोन के ऑफिसर्स एसोसिएशन ने चेयरमैन को लिखा पत्र

रेलहंट ब्यूरो, नई दिल्ली

रेलवे में वरिष्ठ अधिकारियों के आवासों पर टेलीफोन अटेंडेंट-कम-डाक खलासी (TADK) के रूप में “बंगला चपरासी” की व्यवस्था खत्म करने का बोर्ड का फरमान आला अधिकारियों को रास नहीं आया है. रेलवे में एक के बाद एक निर्णयों को चुपचाप देखने वाला अधिकारी वर्ग अचानक से इस फरमान के बाद हरकत में आ गया है. जोनल स्तर पर अधिकारियों के फेडरेशनों ने आनन-फानन में चेयरमैन को पत्र भेजकर (TADK) का पद समाप्त करने के मामले में पुनर्विचार करने का अनुरोध किया है. अधिकारी संगठनों का तर्क है कि यह सुविधा न सिर्फ जरूरी है बल्कि इसे जूनियर/सीनियर स्केल पर भी लागू किया जाना चाहिए.

ऑफिसर्स एसोसिएशन के बढते दबाव के बीच बोर्ड चेयरमैन ने स्पष्ट किया है कि बंगला पियून (TADK) की बहाली जारी रहेगी अभी सिर्फ उसके भर्ती प्रक्रिया की समीक्षा की जा रही है. जानकार चेयरमैन के इस मैसेज का कई अर्थ लगा रहे हैं. जानकारों का कहना है कि चेयरमैन ने इस आश्वासन के साथ वर्तमान आक्रोश को कम करने का प्रयास जरूर किया है लेकिन इससे उनके एजेंडे में कोई बदलाव नहीं आया है. रेलवे बोर्ड की ओर से इससे पहले ही अधिकारियों के संगठन को यह कहा गया था कि टीएडीके की व्यवस्था खत्म नहीं होगी बल्कि इसमें पर्सनल चॉइस को खत्म किया जायेगा. मतलब साफ ह्रै कि पिछले दरवाजे से दी जाने वाली नौकरी का अधिकार अब आला अधिकारियों से छीन जाने वाला है.

रेलवे बोर्ड के इस निर्णय के पीछे के चाहे जो भी निहितार्थ हो रेलवे अधिकारियों के विभिन्न संगठनों ने यह सुविधा जूनियर/सीनियर स्केल के अधिकारियों को भी देने की मांग कर अघोषित रूप से बोर्ड पर दबाव बनाने का प्रयास किया है. साउथ वेर्स्टन रेलवे ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिशंकर वर्मा, इस्ट सेंट्रल रेलवे ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलदेव, वेस्ट सेंट्रल रेलवे के अध्यक्ष ने चेयरमैन को कई बिंदुओं पर पत्र लिखकर इस पद को खत्म करने से होने वाली परेशानियों की ओर उनका ध्यान आकृष्ट कराया है.

ऑफिसर्स एसोसिएशन का मामना है कि यह निर्णय काफी जल्दीबाजी में उठाया गया कदम है, जिसके लिए बोर्ड ने किसी भी स्तर पर विचार-विमर्श नहीं किया. टीएडीके की सुविधा को सभी एसोसिएशनों ने रेल अधिकारियों के काम की प्रकृति के हिसाब से जरूरी बताते हुए निर्णय से कई परिवारों को सीधे तौर पर प्रभावित होने वाला कारर दिया है. रेलवे अधिकारी भी अब इस मुद्दे पर खुलकर बोलने लगे है. कई अधिकारियों की राय है कि कोरोना महामारी के समय यह निर्णय लाया जाना किसी तरह से जायज नहीं है लिहाजा अंतिम निर्णय आने से इस प्रक्रिया को रोका जाये.

अधिकारियों में 1 जुलाई से हो चुकी बहाली की रिव्यू करने को लेकर भी खासी नाराजगी है. रेलवे में पिछले दरवाजे से होने वाली बहाली को रोकने के खिलाफ आफिसर्स एसोसिएशन ने लंबे चौड़े तर्क दिये हैं. इसमें यह सुविधा जूनियर और सीनियर स्केल अधिकारियों को भी देने की बात शामिल है. अधिकारियों का दावा है कि उपलब्ध सुविधाओं और अवसर से ही बेहतर परिणाम की उम्मीद की जानी चाहिए. अधिकांश अफसरों का यह मानना है कि किसी चिह्नित एजेंसी को यह जिम्मा सौंपने के लिए उच्च स्तर पर यह पहल की गयी है. जिसका परिणाम रेलवे के निजीकरण और निगमीकरण की तरह विनाशक ही होगा.

हालांकि इस मुद्दे पर रेलवे के विभिन्न ऑफिसर्स एसोसिएशनों के आक्रमण रूख को देखने के बाद चेयरमैन ने अपनी रुख में नरमी का संकेत दिया है. रेलवे सूत्रों के अनुसार चेयरमैन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बांग्ला पीयून की बहाली जारी रखने की बात कही है. उन्होंने बदले सुर में कहा है कि सिर्फ भर्ती प्रक्रिया की समीक्षा की जा रही है जिस पर अंतिम निर्णय शीघ्र ले लिया जायेगा.

Spread the love
Backdoor restoration routes will not be closed in the railway
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleरेलवे में ब्रिटिश काल से चली आ रही लाटशाही खत्म, अब बंगले पर नहीं मिलेंगे चपरासी
Next Article ऑनलाइन न्यूज पोर्टल और वेबसाइट्स अवैध नहीं
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

बोर्ड/जोन

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026
रेलहंट स्पेशल

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026
रेल यूनियन

रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

September 30, 2026
Latest Posts

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

October 1, 2026

Varanasi: बरेका में ऑल इंडिया अंतर-रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दांव-पेंच से दिखाया दमखम

September 30, 2026

रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

September 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group