Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Saturday, October 10
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » झांसी : रेलवे बुकिंग से बेचा जा रहा था फर्जी टिकट, विजिलेंस ने क्लर्क को दबोचा, निलंबित
देश-दुनिया

झांसी : रेलवे बुकिंग से बेचा जा रहा था फर्जी टिकट, विजिलेंस ने क्लर्क को दबोचा, निलंबित

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskMarch 15, 2020
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

रेलहंट ब्यूरो, भोपाल

उत्तर मध्य रेलवे विजिलेंस विभाग ने गोपनीय सूचना पर छापेमारी कर झांसी रेलमंडल के अतर्रा स्टेशन पर बुकिंग काउंटर से फर्जी टिकट बेचे जाने का भंडाफोड़ किया है. 14 मार्च शनिवार शाम 5:00 बजे बुकिंग कार्यालय पर मारे गये छापे में कर्मचारी के पास से 41 फर्जी/जाली अनारक्षित टिकट बरामद किये गये. टिकट का मूल्य Rs.8610/- था. कर्मचारी के काउंटर पर 7120 रुपये अधिक पाये गये जिसे जब्त कर लिया गया है. सीनियर डीसीएम झांसी ने तत्काल प्रभाव से बुकिंगकर्मी को निलंबित कर दिया है. इससे पहले पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल पर भी फर्जी टिकट बेचे जाने का मामला पकड़ा जा चुका है.
उत्तर मध्य रेलवे के उप मुख्य सतर्कता अधिकारी (यातायात) बृजेश कुमार मिश्र को अतर्रा स्टेशन के बुकिंग काउंटर से फर्जी टिकट बेचे जाने की सूचना मिली थी. उन्होंने विजिलेंस इंस्पेक्टरों की एक टीम को काउंटर की रेकी कर सच पता करने का निर्देश दिया था. विजिलेंस इंस्पेक्टरों की जांच में यह बात सामने आयी कि चुनिंदा ट्रेनों में लंबी दूरी के फर्जी टिकट बेचे जा रहे हैं. इस बात की पुष्टि होते ही उप मुख्य सतर्कता अधिकारी ने विजिलेंस टीम का गठन किया. टीम में विजिलेंस इंस्पेक्टर प्रवीण आनन्द, सन्तोष पाण्डेय, शरद यादव, राहुल श्रीवास्तव के अलावा आरपीएफ विजिलेंस के जितेन्द्र सिंह जगबीर सिंह एवं जवान रमेश कुमार के अलावा दो स्वयं गवाह के रूप में सूबेदारगंज के गैंगमैन बनारसी लाल व रामचंद्र को शामिल किया गया. पूरी तैयारी के साथ 14 मार्च की शाम 5:00 बजे टीम अतर्रा स्टेशन के बुकिंग कार्यालय के सामने आकर निगरानी करने लगी. पूरी पुष्टि के बाद टीम ने काउंटर पर छापेमारी करते हुए बुकिंग काउंटर पर कार्यरत कर्मचारी के पास से 41 फर्जी/जाली अनारक्षित टिकट जब्त कर लिया. उन टिकटों पर पहले से मूल्य प्रिंट था जो 8610 मूल्य का था. इसके अलावा काउंटर में 7120 रुपये अधिक पाया गया जिसे भी जब्त कर लिया गया. विजिलेंस टीम कर्मचारी को हिरासत में पूरे मामले में जाली टिकटों के कारोबार में शामिल अन्य लोगों का पता लगा रही है. विजिलेंस के एक इंस्पेक्टर ने बताया कि बुकिंग काउंटर पर कार्मचारी पहले से ही पुरानी नंबर के प्रिंट वाले टिकट लंबी दूरी के स्टेशनों का छाप कर रखे थे. उन्हें यात्रियों को मांग के अनुसार रुपये लेकर उपलब्ध करा रहा था. बाद में गिरफ्तार रेलकर्मी को जीआरपी/बांदा के हवाले कर दिया गया है. विजिलेंस की अनुशंसा पर सीनियर डीसीएम झांसी ने तत्काल प्रभाव से कर्मचारी को निलंबित कर दिया है.

बताया जाता है कि फर्जीवाड़ा काफी लंबे समय से चल रहा था जिससे रेलवे को अब तक लाखों रुपये का चूना लगाया जा चुका है. रेलवे विजिलेंस विभाग जाली टिकटों के खरीद-फरोख्त के कारोबार को पकड़ने को बड़ी कार्रवाई मानकर जांच आगे बढ़ा रहा है. मालूम हो कि इससे पहले पटना के राजेंद्रनगर टर्मिनल में तीन बार फर्जी टिकट बेचने का खुलासा हो चुका है. इसमें जुलाई 2018 में तीन यात्रियों को पुलिस ने पकड़ जेल भेजा था जबकि इसी मामले में फरवरी 2018 में बुकिंग कर्मी रुपेश कुमार पर प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. इसके विरोध में रेलकर्मियों ने हड़ताल कर दी थी.

Spread the love
Jhansi: fake tickets were being sold through railway booking
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleआस्ट्रेलियन तकनीक से कई सेक्शन पर हाई स्पीड ट्रेनों की हो रही है मॉनिटरिंग : प्रदीप कुमार
Next Article कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच एसएंडटी में केबल मेगरींग कराने का जारी किया फरमान
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेलहंट स्पेशल

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026
रेलहंट स्पेशल

ट्रेन सुरक्षा के बीच लोको पायलटों पर बढ़ा ‘अतिरिक्त दबाव’, रेलवे बोर्ड के नए आदेश से बढ़ा तनाव, टेल लैंप प्रक्रिया बनी नई चुनौती

September 30, 2026
रेलहंट स्पेशल

अर्बन बैंक का 97वां AGM: हंगामा बेअसर-दांव पड़े उल्टे, नहीं आ सका अविश्वास प्रस्ताव, भारी विरोध के बीच SP सिंह ने शेयरधारकों के लिए कीं बड़ी घोषणाएं

September 25, 2026
Latest Posts

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group