Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Friday, October 9
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » स्टेशन मास्टरों को मिलेगा 5400 का वेतनमान, निर्णय 2018 से हुआ लागू, राजपत्रित बनाने का मिलेगा मौका
देश-दुनिया

स्टेशन मास्टरों को मिलेगा 5400 का वेतनमान, निर्णय 2018 से हुआ लागू, राजपत्रित बनाने का मिलेगा मौका

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskFebruary 26, 2020
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • नई दिल्ली में आइसमा की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दिन ही रेलवे बोर्ड ने जारी किया सर्कुलर
  • स्टेशनों मास्टरों ने निर्णय का किया स्वागत, मांगों के समर्थन में समन्वय बनाकर काम करने का आह्वान

रेलहंट ब्यूरो, नई दिल्ली

स्टेशन मास्टरों के सहायक परिचालन प्रबंधक बनने के साथ ही राजपत्रित बनने का भी रास्ता साफ हो गया है. ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन के केंद्रीय कार्यकारिणी की नई दिल्ली में आयोजित बैठक के दौरान ही रेलवे बोर्ड ने स्टेशन मास्टर को एमएसीपी के तहत 5400 वेतनमान को मंजूरी दे दी. स्टेशन मास्टर को यह बढ़ा हुआ वेतनमान वर्ष 2018 से मिलेगा. बोर्ड के इस आदेश का देश के 40 हजार स्टेशन मास्टरों में ने जहां खुशी का इजहार किया है, वहीं स्टेशन मास्टर एसोसिएशन ने इस उपलब्धि को मील का पत्थर बताया.

रेलवे के स्टेशन मास्टर अपनी पूर्व की लंबित मागों को लेकर 25 फरवरी को रेलवे स्टेशन से रेल भवन तक मार्च करने वाले थे. हालांकि बाद में इस योजना का रद्द कर एक्जीक्यूटिव कमेटी की मीटिंग की कोरम को पूरा किया गया. इस मीटिंग में देश भर के हर जोन से एसोसिएशन के पदाधिकारी शामिल हुए. इसमें स्टेशन मास्टरों की अन्य लंबित मांगों पर फोकस करते हुए आगे की रणनीति बनायी गयी. एसोसिएशन ने आगे समन्वय बनाकर काम करने का संकल्प लिया. इन मांगों में स्टेशन मास्टर कैडर में जीरो वेकेन्सी सुनिश्चित करने तथा भविष्य में कैडर में रिक्तियां न रहें ऐसी योजना बनाने, 12 घंटे का डयूटी रोस्टर समाप्त कर स्टेशन मास्टर कैडर की पुन: संरचना कर 15 प्रतिशत पद राजपत्रित किये जाने, बडे व सुविधाजनक स्टेशनों पर केन्द्रीयकृत आवास की सुविधा प्रदान करने, रक्षाकर्मियों की भांति रेलकर्मियों को भी एनपीएस के दायरे से बाहर किये जाने की मांग शामिल है. इनमें कुछ मांगों पर सहमति के संकेत मिले है.

रेलवे बोर्ड से स्टेशन मास्टरों को उच्च वेतनमान देने के लिए जारी निर्देश में यह स्पष्ट किया गया है कि रेलवे की दोनों मान्यता प्राप्त फेडरेशनों ने ही इसके लिए पहल की थी. रेलवे बोर्ड के पत्र में इन मांगों पर अब तक आंदोलित ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन की पहल का जिक्र तक नहीं किया गया है.

नई दिल्ली मीटिंग में शामिल होने पहुंचे ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन के चक्रधरपुर मंडल सचिव अविनाश कुमार ने बताया कि सातवें वेतनमान के बाद स्टेशन मास्टर को 4200 ग्रेड पे में 10 वर्ष पूर्ण होने पर 4600 वेतनमान, 20 वर्ष पूर्ण होने पर 4800 और 30 वर्ष पूर्ण होने पर 5400 वेतनमान मिलना था. स्टेशन मास्टर को 4800 का वेतनमान तो मिल रहा था लेकिन 30 वर्ष पूर्ण होने के बाद उन्हें 5400 वेतनमान नहीं मिल पा रहा था. रेलवे बोर्ड की स्वीकृति के बाद बुधवार को रेलवे बोर्ड की उप निदेशक पे कमीशन सुधा ए. कुजर ने इसका आदेश जारी कर दिया है. एमएसीपी 5400 वेतनमान का लाभ वर्ष 2018 को 30 साल की नौकरी पूरी कर चुके और सेवानिवृत्त हो चुके सभी कर्मियों को मिलेगा.  एमएसीपी (संशोधित सुनिश्चित कैरियर प्रोन्नयन) के तहत 10, 20 और 30 वर्ष की सेवा के बाद अब स्टेशन मास्टरों को प्रोन्नत कर 5400 का वेतनमान भी मिलेगा.

स्टेशन मास्टर नई दिल्ली में यूनियन लीडर स्व. पी. सीवन पिल्लई की स्मृति में स्टेशन मास्टर डे मनाकर रेलभवन तक रैली निकालने की योजना लेकर नई दिल्ली पहुंचे थे. हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की दिल्ली यात्रा और सीएए को लेकर विधि-व्यवस्था की समस्या को लेकर उन्हें रैली निकालने की इजाजत नहीं मिली. इसके बाद कार्यकारिणी बैठक की औपचारिकता पूरी कर एसोसिएशन के पदाधिकारी अपने-अपने जोन और मंडल को रवाना हो गये.

1986 में स्टेशन मास्टरों के बेहतर पे स्केल दिलाने की मांग पर नई दिल्ली में भूख हड़ताल पर बैठने वाले स्टेशन मास्टर पी सीवन पिल्लई को आंदोलनों के कारण तीन बार नौकरी से निकाला गया था. उनकी पुण्यतिथि पर हर साल 25 फरवरी को उन्हें श्रद्धांजलि दी जाती है. पी सीवन पिल्लई की यह लाइनें जो उन्होंने उस भूख हड़ताल के दौरान कहीं थी हमेशा अविस्वरणीय रहेंगी.

“If I die, my family alone will suffer but, if I fear to die, 32000 families of station master will suffer.”

यह भी पढ़ें : स्टेशन मास्टरों का डिमांड डे शुरू, आधी रात से प्रोटेस्ट बैच लगाकर जतायी एकजुटता

 आधारित समाचार में किसी सूचना अथवा टिप्पणी का स्वागत है, आप हमें मेल railnewshunt@gmail.com या वाट्सएप 6202266708 पर अपनी प्रतिक्रिया भेज सकते हैं.

Spread the love
Station masters will get a salary of 5400
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous ArticleSER : आरपीएफ को लगा कोयले का कलंक, बंडामुंडा से हटाये गये प्रभारी एमके सोना, अब किसकी बारी ?
Next Article पश्चिम मध्य रेल कर्मचारी परिषद ने तीन नेताओं को दिखाया बाहर का रास्ता
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

बोर्ड/जोन

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026
रेलहंट स्पेशल

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026
रेल यूनियन

रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

September 30, 2026
Latest Posts

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

October 1, 2026

Varanasi: बरेका में ऑल इंडिया अंतर-रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दांव-पेंच से दिखाया दमखम

September 30, 2026

रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

September 30, 2026

बांदीकुई में राजस्थान ACB की स्ट्राइक: 10 हजार की घूस लेते रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर समेत तीन गिरफ्तार

September 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group