Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Friday, November 6
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » रेलवे का प्रतिनिधित्व करते हैं स्टेशन मास्टर : रेल राज्य मंत्री 
    देश-दुनिया

    रेलवे का प्रतिनिधित्व करते हैं स्टेशन मास्टर : रेल राज्य मंत्री 

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskNovember 28, 2018
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में स्टेशन मास्टरों का महासम्मेलन ‘संकल्प ‘ आयोजित  
    • रेल राज्य मंत्री ने स्टेशन मास्टरों की जायज मांगों पर सकारात्मक विचार का दिया आश्वासन 
    • धनंजय सदानंद चंदात्रे सर्वसम्मति से केंद्रीय अध्यक्ष व पी सुनील कुमार चुने गये महासचिव

    नई दिल्ली से सुमन केशव. दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन के महासम्मेलन में रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि स्टेशन मास्टर ही वह कैडर है जो भारतीय रेलवे का प्रतिनिधित्व करता है. स्टेशन मास्टर सैनिकों की तरह ही 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात रहते हैं और यात्रियों को सुरक्षित उनकी मंजिल तक पहुंचाते हैं. स्टेशन मास्टर देश की सेवा करते हैं सरकार भी उनकी सेवा में तत्पर रहेगी. मास्टरों ने स्टेडियम में सफेद यूनिफार्म में उपस्थित होकर अनुशासित होने का अद्भुत नजारा पेश किया. आइसमा की 48वीं द्विवार्षिक आम सभा एवं संकल्प विराट महासम्मेलन का उदघाटन मंगलवार को रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इसमें कश्मीर से कन्याकुमारी तक देश भर के 16 जोन व 68 मंडलों से लगभग चार हजार से अधिक स्टेशन मास्टर सम्मेलन में शामिल हुए जिसमें कई महिला स्टेशन मास्टर भी शामिल थी.  संकल्प विराट महासम्मेलन का संयोजन दिल्ली मंडल की ओर से किया गया.

    स्टेशन मास्टर सैनिकों की तरह ही 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात रहते हैं और यात्रियों को सुरक्षित उनकी मंजिल तक पहुंचाते हैं. स्टेशन मास्टर देश की सेवा करते हैं सरकार भी उनकी सेवा में तत्पर रहेगी.

    मनोज सिन्हा, रेल राज्य मंत्री

    केन्द्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने आमसभा में कहा कि स्टेशन मास्टरों की सभी जायज मांगों पर गंभीरता से विचार किया जायेगा. उन्होंने कहा कि ढांचागत विकास में पिछले साढे चार साल में जो निवेश हुआ है वह पहले कभी नहीं हुआ. रेल राज्य मंत्री ने स्वीकार किया कि रेलवे का नेटवर्क बढ़ने के साथ ही चुनौतियां भी बढ रही हैं और उनका डटकर मुकाबला किया जा रहा है. उन्होंने संरक्षा, सुरक्षा और समयबद्धता की दृष्टि से स्टेशन मास्टरों के योगदान की सराहना की. दो दिवसीय सम्मेलन 27 व 28 नवंबर को आयोजित किया गया. इसमें बुधवार को आइसमां की नयी राष्ट्रीय कमेटी का भी गठन किया गया. नयी कमेटी में सर्वसम्मति से धनंजय सदानंद चंदात्रे को केंद्रीय अध्यक्ष व पी सुनील कुमार को महासचिव चुन लिया गया है.

    स्टेशन मास्टर ही गांव, कस्बों व शहरों में प्रतिष्ठित चेहरा है : लोहानी 

    रेलवे बोर्ड अध्यक्ष अश्विनी लोहानी ने सम्मेलन में कहा कि स्टेशन मास्टर ही वो चेहरा है जो गांव, कस्बों व शहरों में एक प्रतिष्ठित नाम होता है. स्टेशनों पर अच्छी सफाई के लिए लोहानी ने स्टेशन मास्टरों की भूमिका की सराहना की. उन्होंने स्टेशन मास्टरों को बेहतर वातावरण देने की वचनबद्धता जतायी. अश्वनी लोहानी ने स्टेशन मास्टर्स के सभी रिक्त पदों को भरने और उनके लिए कार्य सुविधाओं के बावत विचार करने की बात कही.

    सम्मेलन में सांसद बाबुल सुप्रियो ने स्टेशन मास्टरों के साथ अपने जीवन के अनुभव साझा किए व अनुरोध पर गीत भी सुनाकर सबका दिल जीत लिया. सम्मेलन को उत्तराखंड के पूर्व राज्य मंत्री सच्चिदानंद पोखरियाल, पैसेंजर सर्विस कमीशन के अध्यक्ष रमेश चन्द्र रतन, मुख्य परिचालन प्रबंधक राजीव सक्सेना, एआईआरएफ के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा, एनएफआईआर के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुमान सिंह, समेत रेलवे के अधिकारियों ने भी संबोधित किया.

    संगठन से जुड़े स्टेशन मास्टर देश को देते हैं सर्वोच्च प्राथमिकता : चन्द्राते 

    सम्मेलन से पूर्व ऑल  इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव चन्द्रशेखर चन्द्राते ने कहा कि संगठन से जुडे सभी स्टेशन मास्टर अपने देश को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं और अन्य सभी बातें उसके बाद आती हैं. यही कारण है कि सम्मेलन का घ्येय वाक्य है ”आइ्ए देश को अपना बेहतरीन दें”. उन्होंने बताया कि स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन ने मुम्बई, बंगलोर और कोलकाता में आयोजित तीन महासम्मेलनों में सर्वप्रथम, सुरक्षा और विकास जैसे बिन्दुओं पर ध्यान केन्द्रित किया था. उन्होंने कहा कि आइसमा एक श्रमिक संगठन है जो रचनात्मक आंदोलन में यकीन करता है. स्टेशन मास्टरों ने भूखे रहकर अपनी डयूटी की और रेलवे को किसी प्रकार का नुकसान नहीं होने दिया. उन्होंने रेलवे के निजीकरण पर चिंता जताई.

    ऑल  इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन की प्रमुख मांगें 

    1. स्टेशन मास्टर कैडर में जीरो वेकेन्सी सुनिश्चित की जाए तथा भविष्य में कैडर में रिक्तियां न रहें ऐसी योजना बने
    2. एमएमसीपी के तहत स्टेशन मास्टरों को 5400 का ग्रेड पे (लेवल—9)दिया जाए.
    3. 12 घंटे का डयूटी रोस्टर समाप्त कर स्टेशन मास्टर कैडर की पुन: संरचना कर 15 प्रतिशत पद राजपत्रित किये जाएं.
    4. बडे व सुविधाजनक स्टेशनों पर केन्द्रीयकृत आवास की सुविधा प्रदान की जाए.
    5. रक्षाकर्मियों की भांति रेलकर्मियों को भी एनपीएस के दायरे से बाहर किया जाए.

    ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन  

    ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन के महासम्मेलन में नई केंद्रीयकारिणी का भी गठन किया गया. इसमें धनंजय सदानंद चंदात्रे को  सर्वसम्मति से केंद्रीय अध्यक्ष व पी सुनील कुमार को महासचिव चुना गया. नयी कमेटी में इसके अलावा इसके अलावा उत्तर रेलवे की जोनल बॉडी व दिल्ली मंडल की भी नई कार्यकारिणी भी घोषित की गयी है. नरेंद्र कुमार को दिल्ली मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है.

    Central President: Dhananjay Sadanand Chandratre, TI Pune Division

    Central Vice President-

    1. MA Siddique, TI Retd Gonda, LJN Division
    2. Ram Kesh Nahar Singh Meena, BCT Division
    3. Vijay Patil, TI Bhusawal BSL Division
    4. AN Tiwari, JHS Division
    5. AK Singh, CKP Division
    6. MI Qureishi: SS NAG Division SECR

    Secretary General : P Sunil Kumar SS PGT Division

    Central Secretary Finance: Shamananda Sagar: SMR Birur, MYS Division

    ACSF: GS Prasanna: SS Kengeri SBC Division

    Joint Secretary General-

    1.  DT Ghanchi, ADI Division
    2. Tirath Singh, SS KOTA Division

    Central Organizing Secretary-

    1. SC Samaria, Ajmer Division
    2. RA Prasad, Howrah Division

    Dy Secretary General–

    1. R Duraisamy, SS Nizamuddin, Delhi Division
    2. Kamini Singh, SS KOTA Division
    3. Girish Kumar, SS Chopan, DHN Division
    4. Santhosh Kumar Behera, SS Rayagada, Waltair Division
    5. A Arunasree, SS Vishakapatanam, Waltair Division
    6. Om Prakash, SS Raichur, Guntakal Division

    Central Internal Auditor: Manoj G Nair, TI Salem Division

    Central Office Secretary: T Vinu, TVC Division

    Liason Secretary: Manoj Kumar Gupta: SS Krishanganj, Delhi Division

    comitte station master convention
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleरेलकर्मिया के सामाजिक सुरक्षा का हनन कर रही सरकार : शशि मिश्रा
    Next Article यह जो है खड़गपुर…!!! अंग्रेजों के बसाये इस शहर में आये लोग इसी के होकर रह गये
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल यूनियन

    JHANSI DIVITION में मान्यता प्राप्त यूनियनों की तानाशाही या अवैध वसूली! चंदा कटौती पर रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा

    November 3, 2026
    रेल यूनियन

    भारतीय रेलवे मजदूर संघ (BRMS) ने लॉन्च की मासिक ई-पत्रिका, संगठन संवाद और कर्मचारी हितों को मिलेगी नई मजबूती

    November 2, 2026
    रेल यूनियन

    ₹69,000 न्यूनतम वेतन, 8वें वेतन आयोग से बड़ी उम्मीद या सिर्फ कागजी छलावा! रेलकर्मी उठा रहे सवाल

    October 31, 2026
    Latest Posts

    उत्तर रेलवे ने दो इंस्टाग्राम हैंडलर्स पर कसा शिकंजा, भ्रामक वीडियो वायरल करने के मामले में FIR 

    November 6, 2026

    Karmabhoomi Express fire: पंजाब के राजपुरा में अमृतसर से बंगाल जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस की चार बोगियां जलकर खाक, यात्रियों में अफरातफरी

    November 6, 2026

    Railway DA Update: रेलकर्मियों को मिला दिवाली गिफ्ट! 1 जुलाई से प्रभावी 63% DA का एरियर, 8 नवंबर से पहले खाते में आएगी राशि

    November 6, 2026

    आगरा AOM आत्महत्या मामले में निशाने पर आये SR DOM, रेलवे बोर्ड लेगा एक्शन!, जाने क्या है प्रताड़ना से ‘VRS’ तक की कहानी

    November 4, 2026

    RPF के नये DG ने संभाली कमान, दानापुर इंस्पेक्टर प्रदीप बरनवाल पर गिरी गाज, IPF संजीव कुमार को प्रभार

    November 3, 2026

    JHANSI DIVITION में मान्यता प्राप्त यूनियनों की तानाशाही या अवैध वसूली! चंदा कटौती पर रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा

    November 3, 2026

    भारतीय रेलवे मजदूर संघ (BRMS) ने लॉन्च की मासिक ई-पत्रिका, संगठन संवाद और कर्मचारी हितों को मिलेगी नई मजबूती

    November 2, 2026

    आगरा DRM ऑफिस में संदिग्ध हालत में मिला AOM का शव, परिवार ने लगाया मानसिक प्रताड़ना के आरोप

    November 2, 2026

    CKP DIVISION: रेलवे लीज जमीन अतिक्रमण के विवादों में घिरे IOW/LAND उपेंद्र कुमार सिंह हटाए गए, MDDTI भेजे गए, अशोक कुमार होंगे नये SSE

    November 1, 2026

    रेलवे कर्मचारी और पेंशनर्स अब राजधानी-शताब्दी में एक श्रेणी से ऊपर कर सकेंगे यात्रा, देना होगा ‘डिफरेंस ऑफ फेयर’

    October 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group