Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Tuesday, November 10
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » ECR में नया फर्जीवाड़ा: 2018 के संदिग्ध पत्र से सोलर टेंडर में हुआ बड़ा खेल, जीएम करायेंगे जांच!
    रेलहंट स्पेशल

    ECR में नया फर्जीवाड़ा: 2018 के संदिग्ध पत्र से सोलर टेंडर में हुआ बड़ा खेल, जीएम करायेंगे जांच!

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskNovember 9, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    पूर्व मध्य रेलवे (ECR) के हाजीपुर स्थित PCEE कार्यालय द्वारा सोलर लाइटिंग टेंडरों में “समान प्रकृति के कार्य” को लेकर एक संदिग्ध और पुराना 26 जून 2018 का पत्र अचानक जारी किया गया है। नवंबर 2026 में जारी किये गये इस पत्र ने प्रशासनिक पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े हो गये हैं.

    PATNA. भारतीय रेलवे में प्रशासनिक पारदर्शिता और भ्रष्टाचार के दावों की पोल खोलती एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. पूर्व मध्य रेलवे (ECR) के हाजीपुर स्थित प्रधान मुख्य विद्युत इंजीनियर (PCEE) कार्यालय ने भ्रष्टाचार और हेराफेरी का एक नया अध्याय लिख दिया है. सोलर लाइटिंग सिस्टम जैसे प्रोजेक्ट्स में “समान प्रकृति के कार्य” (Similar Nature of Work) की परिभाषा को लेकर अचानक एक पुराना और संदिग्ध पत्र जारी कर पूरे टेंडर सिस्टम को कटघरे में खड़ा कर दिया गया है.

    क्या है पूरा मामला

    मामले की शुरुआत 3 नवंबर 2026 को हुई, जब पूर्व मध्य रेलवे के PCEE कार्यालय ने एक आदेश जारी किया. इसमें दावा किया गया कि सोलर लाइटिंग सिस्टम से जुड़े कार्यों के लिए “समान प्रकृति के कार्य” की परिभाषा तय करने वाला 17 मई 2018 का पत्र अब निरस्त माना जाएगा और 26 जून 2018 का पत्र ही अंतिम व मान्य होगा.

    सामान्य बुद्धि से सोचें तो 26 जून 2018 की तारीख 17 मई 2018 के बाद आती है, इसलिए यह स्पष्ट है कि बाद वाला आदेश ही अंतिम होगा. ऐसे में बड़ा सवाल यह उठता है कि आखिर PCEE को नवंबर 2026 में इस स्पष्टीकरण को जारी करने की अचानक क्या आवश्यकता पड़ गई?

    टेंडरों आवंटन में गोलमाल और संदिग्ध टाइमिंग

    रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले दो साल यानी जनवरी 2025 से अक्टूबर 2026 के बीच, ईसीआर के दानापुर डिवीजन द्वारा सोलर लाइटिंग सिस्टम के लिए तीन Notice Inviting Tenders (NIT) निकाले गए थे. इन सभी में “समान प्रकृति के कार्य” की परिभाषा के लिए 17 मई 2018 के पत्र का ही हवाला दिया गया था. इनमें से दो कार्य पहले ही आवंटित किए जा चुके हैं, जबकि तीसरे के लिए टेंडर आमंत्रित किया गया है.

    अब सवाल यह है कि यदि 26 जून 2018 का पत्र वास्तव में अस्तित्व में था, तो दानापुर डिवीजन पिछले इतने समय से 17 मई वाले पत्र का पालन क्यों कर रहा था?

    क्या बैक डेटेड लेटर से फर्जीवाड़ा!

    अंदरूनी सूत्रों और जानकारों का आरोप है कि 26 जून 2018 का यह कथित पत्र कभी अस्तित्व में था ही नहीं. इसे पूरी तरह से बैकडोर से किये गये फर्जीवाड़ा के तहत तैयार किया गया है, ताकि एक खास ठेकेदार को फायदा पहुंचाया जा सके. आरोप है कि यह विशेष ठेकेदार दानापुर के Sr DEE (G) के करीबी बताए जाते हैं.

    यह भी चर्चा है कि वर्तमान ECR-PCEE, जिन्हें हाल ही में एक बड़े ट्रेन हादसे के बाद दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) से ट्रांसफर कर यहां लाया गया था और इस पूरी साजिश के तार आपस में जुड़े हो सकते हैं. जानकारों का मानना है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष फोरेंसिक जांच होनी चाहिए ताकि यह स्पष्ट हो सके कि अचानक एक नया पुराना पत्र क्यों गढ़ा गया.

    सोलर सेक्टर के विशेषज्ञों को बाहर करने की साजिश!

    भारत सरकार देश में हरित ऊर्जा और सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए लगातार सब्सिडी और रियायतें दे रही है. लेकिन पूर्व मध्य रेलवे का विद्युत विभाग इसके विपरीत दिशा में काम करता दिख रहा है:

    • विशेषज्ञों की उपेक्षा: विशेष सोलर कंपनियों के लिए जनरल इलेक्ट्रिकल कॉन्ट्रैक्टर्स के साथ प्रतिस्पर्धा करना असंभव है, क्योंकि जनरल ठेकेदार अनुमानित लागत से 30% से 40% तक कम बोली (Below Estimate) लगाकर काम हथिया लेते हैं और बड़े स्तर पर क्रॉस-सब्सिडी का लाभ उठाते हैं.
    • चहेतों को फायदा: इस संदिग्ध पत्र के जरिए सौर ऊर्जा के क्षेत्र में काम करने वाले विशेषीकृत खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है और आम विद्युत ठेकेदारों को फायदा पहुंचाया जा रहा है.

    यह पूरा प्रकरण प्रशासनिक पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े करता है. जब पिछले आठ वर्षों से सभी टेंडर ऑनलाइन और सार्वजनिक डोमेन में हैं, तब तक किसी ने इस कथित जून 2018 के पत्र पर आपत्ति क्यों नहीं जताई?

    अब समय आ गया है कि रेलवे बोर्ड के चेयरमैन और पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक इस मामले का संज्ञान लें. इस संदिग्ध निर्देश को तत्काल प्रभाव से फ्रीज (Freeze) किया जाना चाहिए और 26 जून 2018 के पत्र की सत्यता की जांच कराई जानी चाहिए, ताकि भारतीय रेलवे की छवि को धूमिल होने से बचाया जा सके.

    रेलहंट का प्रयास है कि सच रेल प्रशासन के सामने आये. ऐसे में अगर किसी को यह लगता है उसकी बात नहीं सुनी जा रही है तो वह अपना पक्ष whatsapp 9905460502 पर भेज सकते है, उसे पूरा स्थान दिया जायेगा.

    ECR भ्रष्टाचार जांच दानापुर डिवीजन टेंडर घोटाला पूर्व मध्य रेलवे सोलर टेंडर रेलवे सोलर लाइटिंग विवाद हाजीपुर PCEE कार्यालय फर्जी पत्र
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleट्रेन में हुड़दंग: चेन खींचने से रोकने पर TTE पर हमला, हैंड-हेल्ड टर्मिनल तोड़ा, तीन आरोपी गिरफ्तार
    Next Article उत्तर पश्चिम रेलवे में 2,008 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती, बिना परीक्षा और इंटरव्यू के सीधा मौका
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेलहंट स्पेशल

    आगरा AOM आत्महत्या मामले में निशाने पर आये SR DOM, रेलवे बोर्ड लेगा एक्शन!, जाने क्या है प्रताड़ना से ‘VRS’ तक की कहानी

    November 4, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    आगरा DRM ऑफिस में संदिग्ध हालत में मिला AOM का शव, परिवार ने लगाया मानसिक प्रताड़ना के आरोप

    November 2, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    CKP DIVISION: रेलवे लीज जमीन अतिक्रमण के विवादों में घिरे IOW/LAND उपेंद्र कुमार सिंह हटाए गए, MDDTI भेजे गए, अशोक कुमार होंगे नये SSE

    November 1, 2026
    Latest Posts

    सोनाखान के स्टेशन मास्टर आदित्य पांडेय सम्मानित, सूझबूझ और तत्परता से बड़ी दुर्घटना को टाल दिया

    November 10, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 48 घंटे से अधिक न्यायिक हिरासत में रहने पर सरकारी कर्मचारी स्वतः निलंबित, अलग आदेश की जरूरत नहीं

    November 10, 2026

    उत्तर पश्चिम रेलवे में 2,008 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती, बिना परीक्षा और इंटरव्यू के सीधा मौका

    November 10, 2026

    ECR में नया फर्जीवाड़ा: 2018 के संदिग्ध पत्र से सोलर टेंडर में हुआ बड़ा खेल, जीएम करायेंगे जांच!

    November 9, 2026

    ट्रेन में हुड़दंग: चेन खींचने से रोकने पर TTE पर हमला, हैंड-हेल्ड टर्मिनल तोड़ा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    November 9, 2026

    मिस्र में दो ट्रेनों की भीषण टक्कर, पटरी से उतरी पैसेंजर गाड़ी, 4 की मौत और 120 घायल

    November 8, 2026

    JHARSUGUDA: दीपावली से पहले चोरों का बड़ा धमाका, बागडीह-धुतरा के बीच पटरी से 157 पेंड्रॉल क्लीप व फिश प्लेट की चोरी!, RPF कमांडेंट भी पहुंचे

    November 8, 2026

    आईआरसीटीसी कर्मियों के लिए दिवाली तोहफा: वित्त वर्ष 2025-26 के लिए परफॉर्मेंस अवॉर्ड और इंसेंटिव की घोषणा

    November 8, 2026

    शताब्दी के श्रमिक योद्धा: 109 वर्षीय कॉमरेड केएल गुप्ता का निधन, जाने… रेलवे में क्या था उनका ऐतिहासिक योगदान

    November 7, 2026

    उत्तर रेलवे ने दो इंस्टाग्राम हैंडलर्स पर कसा शिकंजा, भ्रामक वीडियो वायरल करने के मामले में FIR 

    November 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group