Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Wednesday, September 23
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
    • जोन/बोर्ड/डिवीजन
      • रेलवे की निविदा
      • सर्कुलर / आर्डर
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
    • खुला मंच/विचार
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • साक्षात्कार
    • गपशप
  • समाज-संस्कृति
    • सिटीजन जर्नलिस्ट
    • देश-दुनिया
Rail HuntRail Hunt
  • About Us
  • Write for Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Privacy
  • Editorial Policy
Home » रेल संपत्ति चोरों पर RPF का प्रहार: 12 टन कबाड़ के साथ 90 आर रेल लाइन बरामद, कबाड़ी फरार
आरपीएफ-जीआरपी

रेल संपत्ति चोरों पर RPF का प्रहार: 12 टन कबाड़ के साथ 90 आर रेल लाइन बरामद, कबाड़ी फरार

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskSeptember 22, 2026
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

RAIPUR. रेलवे संपत्ति को निशाना बनाने वाले चोरों और अवैध कबाड़ियों के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल (RPF) बिलासपुर मंडल ने एक बार फिर बड़ी और सख्त कार्रवाई की है. गुप्त सूचना के आधार पर आरपीएफ की टीम ने मनेंद्रगढ़ इलाके में घेराबंदी कर अवैध रूप से ले जाए जा रहे 12 टन कबाड़ से लदे एक ट्रक को जब्त किया है. जब ट्रक की गहनता से तलाशी ली गई, तो उसमें चोरी की गई भारी-भरकम रेलवे पटरियां (90 आर रेल लाइन) और आयरन ब्रेक ब्लॉक जैसी बहुमूल्य सरकारी संपत्ति बरामद हुई.

कैसे हत्थे चढ़ा अवैध कबाड़ से भरा ट्रक?

वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त सौरव कुमार के सख्त निर्देशों के तहत निरीक्षक सुनीता मिंज और मंडल टास्क टीम लगातार संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थी. इसी दौरान मुखबिर से पक्की खबर मिली कि रेल संपत्ति की एक बड़ी खेप को अवैध रूप से ठिकाने लगाने की तैयारी है.

सूचना मिलते ही आरपीएफ टीम ने तुरंत मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में संदिग्ध ट्रक (क्रमांक CG 07 BL 2601) को रोककर अपने कब्जे में ले लिया. वाहन को रेसुब पोस्ट मनेंद्रगढ़ लाकर जब अनलोड कराया गया, तो कबाड़ के ढेर के नीचे छिपाई गई 90 आर रेल लाइन और आयरन ब्रेक ब्लॉक मिले.

कुख्यात कबाड़ी रियाजुद्दीन उर्फ चुनमुन का नाम आया सामने

पकड़े गए ट्रक चालक सीताराम द्विवेदी (निवासी शहडोल, म.प्र.) से जब कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उसने खुलासा किया कि यह पूरी खेप ‘चौहान ट्रेडर्स’ के मालिक रियाजुद्दीन उर्फ चुनमुन की है.

आरोपी रियाजुद्दीन क्षेत्र का शातिर और पुराना कबाड़ी है, जिसके खिलाफ स्थानीय पुलिस स्टेशनों और रेलवे सुरक्षा बल में लोहा चोरी तथा रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के कई आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं. आरपीएफ की इस छापेमारी की भनक लगते ही मुख्य आरोपी चुनमुन फरार हो गया, जिसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है.

मामले से जुड़े मुख्य बिंदु और कानूनी कार्रवाई

जब्ती और अनुमानित कीमत: ट्रक से जब्त 12 टन कबाड़ में लगभग 450 किलोग्राम रेलवे संपत्ति शामिल है. बरामद रेल संपत्ति की कीमत करीब 17,100 रुपये और अन्य कबाड़ की कीमत लगभग 7 लाख रुपये आंकी गई है.

  • चालक गिरफ्तार: ट्रक चालक को गिरफ्तार कर विशेष रेलवे न्यायालय बिलासपुर के समक्ष पेश किया गया है.
  • कानूनी धाराएं: रेसुब पोस्ट मनेंद्रगढ़ में अपराध क्रमांक 39/2026 के तहत धारा 3 (ए) आर.पी. (यू.पी.) एक्ट दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

आरपीएफ की इस ताबड़तोड़ और सीधी कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध कबाड़ियों और लोहा चोरों के सिंडिकेट में हड़कंप मच गया है. आरपीएफ अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाने या चोरी का माल खरीदने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा.

Spread the love
Manendragarh News Rail Property Theft Railway Crime News Railway Scrap Seized Raipur Rail News RPF Action RPF Bilaspur RPF NEWS
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

आरपीएफ-जीआरपी

CKP DIVISION: रेलवे साइडिंगों से अवैध स्वीपिंग का खेल जारी, लहुणीपाड़ा पुलिस ने 30 टन कोयला पकड़ा, सवालों के घेरे में RPF

September 23, 2026
आरपीएफ-जीआरपी

रेलवे ट्रैक पर असुरक्षित रेलकर्मी! फरीदाबाद में ट्रैकमैनों पर जानलेवा हमले में 3 गिरफ्तार, दर्जनों आरोपी अब भी फरार

September 21, 2026
आरपीएफ-जीआरपी

आरपीएफ में बड़े पैमाने पर इंस्पेक्टर बने ASC, दूरस्थ तबादलों से बेचैनी, SER से 8 को मिली पदोन्नति पर एक भी नई तैनाती नहीं

September 19, 2026
Latest Posts

NAGPUR DIVISION: ‘स्ट्रे-डॉग कम्प्लायंस रिपोर्ट’ पर उठाये सवाल, मानवाधिकार आयोग और रेलवे बोर्ड से हस्तक्षेप की मांग

September 23, 2026

CKP DIVISION: रेलवे साइडिंगों से अवैध स्वीपिंग का खेल जारी, लहुणीपाड़ा पुलिस ने 30 टन कोयला पकड़ा, सवालों के घेरे में RPF

September 23, 2026

उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ (UMRKS) पर रूपम पाण्डेय का नेतृत्व फिलहाल बरकरार!, हाईकोर्ट जायेगा विपक्ष

September 22, 2026

रेल संपत्ति चोरों पर RPF का प्रहार: 12 टन कबाड़ के साथ 90 आर रेल लाइन बरामद, कबाड़ी फरार

September 22, 2026

स्विस रेलवे का ‘railOscope’ मॉडल: क्या भारत के ‘कवच’ और डिजिटल सिग्नलिंग नेटवर्क का भविष्य इसी राह पर है?

September 22, 2026

रेलवे में ALP पदों पर परीक्षा तारीखों का ऐलान, 11 हजार से अधिक युवाओं को मिलेगा नौकरी का शानदार मौका

September 22, 2026

रेल यात्रियों का सुहाना होगा सफर: यूपी के 36 रेलवे स्टेशनों पर बनेंगे हाई-लेवल प्लेटफॉर्म, जानिए आपके स्टेशन पर कब पूरा होगा काम

September 22, 2026

ECR : टावर वैगन चालक से मारपीट के बाद FIR वापस लेने का ‘सिंडिकेट’ दबाव, SSE गुट गोलबंद!

September 21, 2026

बालीचक फ्लाईओवर: निर्माण में आयी बाधा, गर्डर लगते ही टूटा बेयरिंग, काम रुका-उम्मीदें कायम

September 21, 2026

29 साल की नौकरी, 17 किमी की ड्राइविंग! जानिए ECR के उस ‘सुल्तान’ की कहानी जो बिना ट्रेन चलाए बना ‘चीफ गुरुजी’

September 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
  • About Us
  • Advertisement
  • Write for Us
  • Editorial Policy
  • Privacy
  • Handbook
  • Cookies Policy
  • Contact Us
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group