Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

आरपीएफ-जीआरपी

रायपुर रेल मंडल में CBI का छापा, भिलाई PP यार्ड में देर रात तक चली कार्रवाई

RAIPUR. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के रायपुर रेल मंडल अंतर्गत भिलाई स्थित पीपी यार्ड (वैगन मेंटेनेंस यार्ड) में गुरूवार देर शाम केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दबिश दी है. सीबीआई की यह छापेमारी बिल पास करने के एवज में मोटी रकम मांगने की शिकायत की गयी है.

सूत्रों के अनुसार देर रात तक कार्रवाई जारी थी. जांच में सीबीआई की 10-12 अधिकारियों की टीम पहुंची थी. सीबीआई टीम ने सीनियर डीएमई (Sr DME.) के अनमोल उईके (Anmol Uikey) के चेंबर में दस्तावेजों को खंगाला है. अब तक सीबीआई की ओर से छापेमारी को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया गया है.

रिश्वतखोरी की शिकायत पर कार्रवाई

  • मुख्य आरोपी: वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (Sr. DME) अनमोल उईके.

  • कार्रवाई का कारण: एक ठेकेदार द्वारा बिल भुगतान और काम स्वीकृत कराने के एवज में सीनियर डीएमई द्वारा रिश्वत (कमीशन) मांगने की शिकायत सीधे सीबीआई से की गई थी.

  • दिल्ली से पहुंची टीम: शिकायत का सत्यापन होने के बाद नई दिल्ली से सीबीआई की विशेष टीम निजी वाहनों में सीधे भिलाई पहुंची. सहयोग के लिए रायपुर और दुर्ग से भी अधिकारियों को बुलाया गया.

दफ्तर सील और फाइलों की खंगाल

  • प्रवेश पर रोक: सीबीआई के 10 से 12 अधिकारियों की टीम ने सीनियर डीएमई अनमोल उईके के चेंबर में देर रात तक दस्तावेजों की सघन जांच की. कार्रवाई के दौरान यार्ड में बाहरी कर्मियों और अधिकारियों का प्रवेश पूरी तरह रोक दिया गया.

  • करोड़ों के टेंडर की जांच: पीपी यार्ड में वैगन मेंटेनेंस और आउटसोर्सिंग से जुड़े करोड़ों रुपये के टेंडर जारी करने, तकनीकी मूल्यांकन करने और बिल पास करने के अधिकार सीनियर डीएमई के पास होते हैं. सीबीआई की टीम ने बिलों और वर्क ऑर्डर से जुड़ी फाइलों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है.

भिलाई पीपी यार्ड का रहा है विवादित इतिहास

भिलाई का यह वैगन मेंटेनेंस यार्ड पहले भी विवादों में रहा है:

  • 2023 की कार्रवाई: वर्ष 2023 में भी भ्रष्टाचार और गड़बड़ी की शिकायतों के बाद सीबीआई ने इस यार्ड पर छापा मारकर इसे सील कर दिया था और दस्तावेज जब्त किए थे.

  • खेल कोटा नौकरी घोटाला: कुछ ही महीने पहले रायपुर रेल मंडल में खेल कोटे से धोखाधड़ी कर नौकरी लगाने के मामले में सीबीआई ने बड़ी गिरफ्तारियां की थीं.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...