TATANAGAR. मानव सेवा और सामाजिक सरोकार की भावना को समर्पित रेलवे कर्मचारी सहकारी गृह निर्माण समिति, बड़ौदा घाट, बागबेड़ा, जमशेदपुर द्वारा समिति के सम्मानित सदस्य एवं सेवानिवृत्त रेलवे लोको पायलट स्वर्गीय बीडी मंडल जी की 9वीं पुण्यतिथि के अवसर पर 15 अगस्त 2026 (शनिवार) को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है.
रक्तदान शिविर का आयोजन सहकारिता भवन, बड़ौदा घाट, बागबेड़ा, जमशेदपुर में प्रातः 9:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक किया जाएगा.
स्वर्गीय बी.डी. मंडल जी रेलवे सेवा से सेवानिवृत्त होने के बाद भी सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहे और रेलवे कर्मचारी सहकारी गृह निर्माण समिति के सम्मानित सदस्य के रूप में समिति एवं समाज के प्रति अपना योगदान देते रहे. उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाने तथा उनके प्रति श्रद्धांजलि को मानव सेवा से जोड़ने के उद्देश्य से पिछले आठ वर्षों से लगातार रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है.
आयोजकों ने बताया कि विगत वर्षों में रक्तदाताओं, समिति के सदस्यों, युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शहरवासियों का उत्साहपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ है. इसी सहयोग और सेवा भावना को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने का लक्ष्य रखा गया है.
मानव सेवा की अनोखी मिसाल: बीते आठ वर्षों से निरंतर आयोजित हो रहा यह रक्तदान शिविर केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि बागबेड़ा और टाटानगर क्षेत्र में निस्वार्थ मानव सेवा और सामाजिक सरोकार की एक अनुपम मिसाल बन चुका है.
श्रद्धांजलि और देशभक्ति का संगम: 15 अगस्त के शुभ अवसर पर देशभक्ति के जज्बे को मानव सेवा से जोड़ते हुए, यह शिविर स्वर्गीय बी.डी. मंडल जी की पुण्य स्मृति को सच्ची और जीवंत श्रद्धांजलि अर्पित करने का एक प्रेरणादायक प्रयास है.
एकजुटता और जीवनरक्षा की पहल: हर साल क्षेत्र के युवाओं, समाजसेवियों और नागरिकों का बढ़-चढ़कर सहयोग पाना यह साबित करता है कि रक्तदान के प्रति बनी यह चेतना और सेवा-भावना इस इलाके के लिए एक दिशा-दर्शक स्तंभ बन गई है.
आयोजकों ने 18 से 65 वर्ष की आयु के स्वस्थ एवं पात्र नागरिकों, विशेषकर युवाओं से अपील की है कि वे इस पुनीत अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के जीवन की रक्षा में अपना अमूल्य योगदान दें.
आयोजकों ने कहा कि रक्तदान केवल रक्त देना नहीं, बल्कि किसी अनजान जरूरतमंद को जीवन का उपहार देना है. एक स्वस्थ व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान दुर्घटना पीड़ितों, गंभीर रूप से बीमार मरीजों, प्रसूता महिलाओं एवं अन्य जरूरतमंदों के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है.
समिति के अध्यक्ष प्रह्लाद झा ने बड़ौदा घाट वासियों से अपील की है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को मानव सेवा से जोड़ते हुए रक्तदान शिविर में सहभागी बनें और स्वर्गीय बी.डी. मंडल जी की पुण्य स्मृति को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करें.
- ट्रेन लेट हुई तो रेलवे से मांग सकेंगे हर्जाना, यात्रियों के लिए नजीर बनेगा सरायकेला उपभोक्ता फोरम का यह फैसला! - August 9, 2026
- Eastern Railway : सियालदह रेलखंड के कायाकल्प में जुटीं जीएम गीतिका पांडेय, पद संभालने के बाद से बढ़ी प्रशासनिक सक्रियता, सुरक्षा व्यवस्था और यात्री सुविधाओं पर फोकस - August 9, 2026
- TATANAGAR : स्वर्गीय बीडी मंडल की 9वीं पुण्यतिथि पर 15 अगस्त को रक्तदान शिविर - August 8, 2026
















































































