Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

कटरा-श्रीनगर रेल सेक्शन का निरीक्षण पूरा, CRS देशवाल ने परखे सुरक्षा मानक, DRM बोले- जल्द शुरू होगी ट्रेन सेवा

JAMMU. उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (USBRL) परियोजना के तहत कश्मीर घाटी को ट्रेन से जोड़ने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है. रेलवे सुरक्षा के मुख्य आयुक्त (CRS) दिनेश चंद देशवाल ने शुक्रवार को श्री माता वैष्णो देवी कटरा से श्रीनगर तक के रेल सेक्शन का विस्तृत सुरक्षा निरीक्षण किया.

निरीक्षण के दौरान रेल संरक्षा आयुक्त के साथ मुख्य प्रशासनिक अधिकारी और मंडल रेल प्रबंधक (DRM) जम्मू विवेक कुमार सहित रेलवे के कई उच्च अधिकारी और तकनीकी टीम मौजूद रही.

सुरक्षा मानकों और इंजीनियरिंग को परखा

CRS दिनेश चंद देशवाल ने कटरा से श्रीनगर के बीच बिछी रेल लाइन, दुर्गम सुरंगों (Tunnels), ऊंचे पुलों और नवनिर्मित स्टेशनों की बारीकी से जांच की. इसके अलावा सिग्नलिंग सिस्टम, आपातकालीन प्रबंधन व्यवस्था (Emergency Management) और यात्री सुविधाओं का भी गहन मूल्यांकन किया गया. पूरे सेक्शन के निर्माण कार्य और सुरक्षा मानकों पर संतोष व्यक्त करते हुए CRS ने अधिकारियों को यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए.

समय-सीमा में कमियां दूर करने की जतायी प्रतिबद्धता

DRM जम्मू विवेक कुमार ने कहा कि रेलवे प्रशासन CRS द्वारा दिए गए सभी सुझावों और निर्देशों पर पूरी गंभीरता से काम करेगा. उन्होंने भरोसा दिया कि तय समय-सीमा के भीतर सभी बची हुई तकनीकी बारीकियों को दुरुस्त कर जल्द से जल्द यात्री सेवाओं की शुरुआत की जाएगी.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...