Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Saturday, October 10
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » चलती ट्रेन में ‘हनीमून सुइट’ के रोमांस पर रेलवे का एक्शन, TTE सस्पेंड, डेकोरेटर पर FIR
रेल न्यूज

चलती ट्रेन में ‘हनीमून सुइट’ के रोमांस पर रेलवे का एक्शन, TTE सस्पेंड, डेकोरेटर पर FIR

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJuly 9, 2026
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • नंदीग्राम एक्सप्रेस के वायरल वीडियो पर लोगों ने मिश्रित प्रतिक्रिया, रेलवे ने माना सुरक्षा में बनी चूक 

Secunderabad. सोशल मीडिया पर इन दिनों रील्स और वीडियो बनाने का क्रेज इस कदर बढ़ चुका है कि लोग सुरक्षा और नियमों को ताक पर रखने से भी नहीं चूक रहे हैं. ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला महाराष्ट्र की ओर जाने वाली नंदीग्राम एक्सप्रेस से सामने आया है.

जहां एक नवविवाहित जोड़े के लिए ट्रेन के फर्स्ट एसी (First AC) कूपे को किसी लग्जरी होटल के ‘हनीमून सुइट’ की तरह सजा दिया गया था. यह सजावट बर्थ नंबर 19 और 20 पर की गयी थी.

वीडियो के वायरल होते ही जहां इंटरनेट पर बहस छिड़ गई, वहीं भारतीय रेलवे ने इस पर बेहद सख्त रुख अपनाया है. रेलवे ने इस मामले में लापरवाही के लिए टीटीई गिरीश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. शुरुआती जांच में ड्यूटी पर तैनात TTE की गंभीर लापरवाही मानी गयी.

दक्षिण मध्य रेलवे (South Central Railway) प्रशासन इस मामले की जांच कर रहा है. रेलवे का तर्क है कि ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की जिम्मेदारी सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखना है, न कि ऐसे नियमों को तोड़ना.

गुलाब की पंखुड़ियां, गुब्बारे और ‘I Love You’ का संदेश

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन के फर्स्ट एसी केबिन को रंग-बिरंगे गुब्बारे, ताजे फूलों और गुलाब की पंखुड़ियों से बेहद आकर्षक तरीके से सजाया गया था. कूपे की दीवार पर बकायदा ‘I Love You’ भी लिखा गया था. पहली नजर में यह पहचानना मुश्किल था कि यह भारतीय रेलवे का कोई कोच है या किसी फाइव स्टार होटल का कमरा. इस अनोखे और आलीशान सरप्राइज को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी दंग रह गए.

सुरक्षा नियमों काे लेकर रेलवे एक्शन में आया 

भले ही कुछ लोगों को यह सरप्राइज बेहद रोमांटिक और यादगार लगा हो, लेकिन रेलवे प्रशासन ने इसे सुरक्षा के लिहाज से एक गंभीर लापरवाही माना है. रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, बिना अनुमति बाहरी डेकोरेटर का ऐसी कोच में बिना किसी पूर्व अनुमति के फर्स्ट एसी जैसे संवेदनशील कोच में प्रवेश और सजावट को अंजाम काफी गंभीर मामला है.

दानापुर मंडल : भ्रष्टाचार के आरोप में दो TTE निलंबित, कन्फर्म बर्थ छिपाने में नपे अवधेश कुमार तिवारी!

ट्रेन जैसे सार्वजनिक परिवहन में प्लास्टिक, गुब्बारे और अन्य ज्वलनशील सजावटी सामग्री का इस्तेमाल आग जैसी बड़ी दुर्घटनाओं को न्योता दे सकता है. यह रेलवे और यात्रियों की सुरक्षा में गंभीर खतरा है.

सोशल मीडिया पर बंटी जनता की राय

इस घटना के बाद इंटरनेट पर नेटिजन्स दो गुटों में बंट गए हैं. एक पक्ष का कहना है कि शादी के बाद अपने पार्टनर को ऐसा सरप्राइज देना एक खूबसूरत अहसास है और इसे सकारात्मक रूप से देखा जाना चाहिए.

वहीं, दूसरी और समझदार नागरिकों ने रेलवे के एक्शन का समर्थन करते हुए कहा कि नियमों और यात्री सुरक्षा के साथ किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए.

फिलहाल रेलवे इस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रहा है ताकि यह पता लगाया जा सके कि नियमों की इतनी बड़ी अनदेखी कैसे हुई और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए क्या कड़े कदम उठाए जाने चाहिए.

डेकोरेटर पर भी एक्शन 

रेलवे ने इस घटना में जालना के एक लोकल इवेंट डेकोरेटर पर भी कार्रवाई की है. टीटीई गिरीश कुमार को निलंबित करने के अलावा बिना अनुमति ट्रेन में घुसने और अनधिकृत रूप से काम करने के लिए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने डेकोरेटर के खिलाफ रेलवे अधिनियम 1989 की विभिन्न धाराओं (बिना टिकट यात्रा, अनाधिकृत प्रवेश और ट्रेसपासिंग) के तहत मामला दर्ज किया है.

Spread the love
चलती ट्रेन में रोमांस टीटीई सस्पेंड ट्रेन कूपे डेकोरेशन ट्रेन हनीमून सुइट वीडियो डेकोरेटर पर FIR नंदीग्राम एक्सप्रेस वायरल वीडियो भारतीय रेलवे एक्शन सोशल मीडिया वायरल न्यूज
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleट्रेन खड़ी कर समोसे लेने चले गये लोको पायलट, सोशल मीडिया पर वायरल दावे पर रेलवे ने बतायी सच्चाई
Next Article चलती ट्रेन में TTE पर लोको पायलट को धक्का देने का आरोप, आरपीएफ ने छीना मोबाइल!
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेल न्यूज

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026
रेल न्यूज

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026
रेल न्यूज

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

October 1, 2026
Latest Posts

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

October 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group