रांची. रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अश्विनी लोहानी शनिवार (1 सितंबर) को चक्रधरपुर रेलमंडल का दौरा करेंगे. हवाई मार्ग से लोहानी रांची आयेंगे जहां से सड़क मार्ग से वह चक्रधरपुर पहुंचेंगे. प्रस्तावित दौरे में लोहानी चक्रधरपुर रेल मंडल में पदाधिकारियों व कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी ईमानदारी से करने का मूल मंत्र दे सकते है. लोहानी यहां रेलवे की कार्यप्रणाली, उपलब्धियों और योजनाओं की विस्तृत जानकारी लेंगे. वह संरक्षा, उपकरणों की विश्वसनीयता, यात्री सुविधाओं, चल रही परियोजनाओं, स्वच्छता और सिस्टम इम्प्रूवमेंट से जुड़ी जानकारी भी लेंगे. दौरे के क्रम में लोहानी रेलवे साइडिंग नोवामुंडी भी जायेंगे.
सीआबी का प्रस्तावित दौरा

- इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन को मद्रास हाई कोर्ट से बड़ी राहत, ₹353 करोड़ का GST टैक्स डिमांड नोटिस रद्द, जानें क्या है पूरा मामला - July 31, 2026
- RAC में दो यात्रियों को मिला सिर्फ 1 बेडरोल! यात्री पहुंचा कोर्ट, रेलवे को देना होगा ₹25,000 का हर्जाना - July 31, 2026
- 12 साल में 5.5 लाख से ज्यादा नौकरियां, संसद में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पेश की रिपोर्ट, UPA दौर से की तुलना - July 30, 2026















































































