RANCHI. चतरा जिले के गिद्धौर और पत्थलगडा प्रखंड की सीमा पर स्थित द्वारी रेलवे साइडिंग क्षेत्र शनिवार को रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. शिवपुर-कठौतिया रेल लाइन पर बने इस नए साइडिंग पर वर्चस्व कायम करने को लेकर दो गुटों के बीच जमकर खूनी संघर्ष हुआ.
लाठी-डंडों, तलवारों और पत्थरों से हुए इस जानलेवा हमले में गिद्धौर प्रमुख के पति उमेश यादव सहित करीब 8 से 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने चतरा-हजारीबाग मुख्य पथ को पूरी तरह जाम कर दिया है, जिससे इलाके में भारी तनाव व्याप्त है.
अनीता यादव के नेतृत्व में नाराज लोगों ने इन्द्रा मोड़ के समीप सड़क जाम कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही सर्किल इंस्पेक्टर अनिल उरांव, गिद्धौर थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री सहित भारी संख्या में पुलिस बल के जवान घटनास्थल पर पहुंचे.
जाम स्थल पर घटना की सूचना में मिलते ही भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता, झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय नेता मनोज चंद्रा सहित काफी संख्या में लोग इंदिरा मोड पहुंचे और वस्तुस्थिति से अवगत हुए.
इस मौके पर झामुमो के केंद्रीय नेता और सिमरिया विधानसभा प्रभारी मनोज चंद्रा ने कहा कि हिंसा किसी भी स्थिति में जायज नहीं है. इस घटना में जो भी दोषी बार-बार हैं उन पर पुलिस को कार्रवाई करना चाहिए.
पत्थलगड़ा और गिद्धौर प्रखंड के सीमान में द्वारी में शिवपुर कठौतिया रेल लाइन में द्वारा में रेलवे स्टेशन बनाया गया है. सीसीएल के मगध आम्रपाली से कोयला ढुलाई के लिए यहां रेलवे साइडिंग का निर्माण किया गया है.
रेलवे साइडिंग में कब्जा जमाने को लेकर दो गुट पिछले कई दिनों से संघर्षरत थे. यहां दो कांटा घर भी बनाया गया है. वर्चस्व की लड़ाई को लेकर यहां कई बार बैठक भी हुई और एक दूसरे को देखने की धमकी भी दी गई. बताया जा रहा है कि यह रेलवे साइडिंग शुरू किया जाएगा.
इसे लेकर पिछले दो-तीन दिनों से 05 से हाईवा कोयला पहुंचा था. इसकी सूचना विस्थापितों और प्रभावितों ने प्रशासन को दी है कि जब तक वार्ता नहीं होती है तब तक यहां साइडिंग शुरू नहीं होगा.
इसी बीच आज कुछ हाइवा द्वारी बाजार के समीप डंपिंग के लिए पहुंचे थे. इसी बीच दोनों पक्ष के लोग यहां पहुंच गए और वाद विवाद होने लगा. देखते देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट की नौबत हो गई.
हरवे हथियार से लैस एक पक्ष ने मारपीट शुरू कर दी. इसी में प्रमुख पति उमेश यादव, सुरेश यादव सहित अन्य घायल हो गए. तलवार और लाठी डंडे से लैस होकर काफी संख्या में लोग जमे हुए थे. मारपीट के बाद या दोनों पक्षों में जमकर पत्थरबाजी की घटना में कई लोगों को चोटें आई है.
मामले को लेकर प्रमुख अनीता यादव ने बताया कि मारपीट की सूचना और यहां पहले से तनाव की स्थिति से गिद्धौर थाना को अवगत कराया गया था लेकिन थाना प्रभारी मोहर्रम का जुलूस का बहाना बनाकर कार्रवाई करने से बचते रहे.
- चतरा में खूनी संघर्ष: रेलवे साइडिंग में वर्चस्व को लेकर दो गुट भिड़े, प्रमुख पति समेत 10 घायल, सड़क जाम - June 28, 2026
- दुःखद समाचार : भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक शुक्ला की धर्मपत्नी का निधन, शोक की लहर - June 27, 2026
- 9 साल बाद टूटेगा इंजीनियरों का ‘वनवास’! मांग दिवस के दबाव में रेलवे ने खोला 6565 टेक्निशियन और SSE भर्ती का पिटारा - June 27, 2026





















































































