Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Tuesday, October 6
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • रेल न्यूज
  • रेल यात्री
  • मीडिया
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
Home » RANCHI : रेलवे ट्रैक पर कटा मिला RPF जवान का शव, तीन दिन पहले हुई थी पोस्टिंग, सवालों में घिरी मौत!
आरपीएफ-जीआरपी

RANCHI : रेलवे ट्रैक पर कटा मिला RPF जवान का शव, तीन दिन पहले हुई थी पोस्टिंग, सवालों में घिरी मौत!

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJune 18, 2026
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • संवेदनशील इलाके में नियम तोड़ अकेले तैनात था जवान राजेश मिश्रा, मौत के बाद सुरक्षा मानकों पर उठे गंभीर सवाल

Ranchi. रांची के नामकुम रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार की RPF के जवान राजेश मिश्रा का कटा हुआ शव बरामद किया गया है. घटना सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच की बताई जा रही है. प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो आरपीएफ जवान का शव वर्दी में था और उसका सिर धड़ से अलग था. शव के पास उसका बैग भी मिला है लेकिन मोबाइल गायब है.

सूत्रों की माने तो जवान की पोस्टिंग तीन दिन पहले ही सुइसा से नामकुम रेलवे स्टेशन पर की गई थी. यह स्टेशन सुरक्षा के लिए लिहाज से काफी संवेदनशील माना जाता रहा है. यहां एक साथ दो जवानों की ड्यूटी लगायी जानी चाहिए थी. ऐसे में पोस्टिंग के ठीक बाद इस हादसे को लेकर कई सवाल खड़े हो गये है. आरपीएफ के जवान इसे आपराधिक घटना मानकर जांच की मांग कर रहे हैं जबकि विभाग हादसा बताकर मामले से पल्ला झाड़ने की तैयारी में हैं.

आरपीएफ जवान की मौत को ट्रेन से कटकर होने की आशंका तो जतायी जा रही है लेकिन इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि यह महज हादसा था या कोई बड़ी आपराधिक घटना. कारण इस संवेदनशील इलाके में वह अकेले ड्यूटी पर था और अब तक उसका मोबाईल बरामद नहीं हो सका है जो पूरे घटनाक्रम में संदेह के कई आयाम जोड़ रहा. अब पूरा मामला जीआरपी के पाले में है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सबकी नजरें टिकी है.

राजेश मिश्रा के सहयोगियों की माने तो वह जिंदादिल इंसान था और वह कभी भी आत्महत्या तो नहीं कर सकता. हां, उसके साथ अगर कोई हादसा हुआ है तो उसकी गंभीरता और निष्पक्षता से जांच की जानी चाहिए ताकि सच सामने आ सके. संभावना तो यहां तक जतायी जा रही है कि राजेश के साथ कोई न कोई अनहोनी हुई है. जिसका राज उसका मोबाइल खोल सकता है.

फिलहाल आरपीएफ में TMM लागू हो चुका है, उसके बाद अब किसी भी जवान अथवा अन्य के ट्रांसफर-पोस्टिंग में मानवीय दृष्टिकोण की सुनवाई पूरी तरह खत्म हो चुकी है. अब सिस्टम किसी को कहीं भी भेज सकता है. इसका असर बल के जवानों पर पड़ा है जो अब विपरीत परिस्थितियों में भी कहीं से कहीं भेजे जा रहे है. उनके भावनात्मक और पारिवारिक परेशानियों की सुनवाई अब कहीं नहीं हो पा रही है.

हालांकि हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गयी है. परिवार में इस सूचना से मातम है. जो सूचना रेलहंट को मिल रही है उसके अनुसार परिजन भी इसे सहज रूप से स्वीकार करने को तैयार नहीं है. उनका कहना है कि राजेश के साथ कुछ न कुछ तो हुआ है जो सामने नहीं आ रहा? रेलवे पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा.

Spread the love
Jharkhand Police Namkum Railway Station RAILWAY PROTECTION FORCE Railway Track Incident Rajesh Mishra ranchi news RPF Jawan Death RPF जवान की मौत RPF-GRP Security Lapse Suspicious Death TMM Rule TMM नियम आरपीएफ-जीआरपी झारखंड पुलिस नामकुम रेलवे स्टेशन रांची न्यूज़ राजेश मिश्रा रेलवे ट्रैक हादसा रेलवे सुरक्षा बल संदिग्ध मौत सुरक्षा चूक
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous ArticleCRIS की तकनीक चूक या TTE की ‘सेंधमारी’! मास्टर चार्ट में कन्फर्म होने के बाद भी RAC यात्रियों को नहीं मिला ‘बर्थ’
Next Article TATANAGAR : 4 टन की पार्सल बोगी में 6 टन लोडिंग की पुष्टि, पार्सल घोटाले पर क्यों मौन हैं CKP DRM!
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

आरपीएफ-जीआरपी

बांदीकुई में राजस्थान ACB की स्ट्राइक: 10 हजार की घूस लेते रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर समेत तीन गिरफ्तार

September 30, 2026
आरपीएफ-जीआरपी

राउरकेला RPF पोस्ट के नये प्रभारी होंगे सुमन कुमार झा, क्या थमेगी अवैध तस्करी और अपराध की रफ्तार?

September 25, 2026
आरपीएफ-जीआरपी

CKP DIVISION: रेलवे साइडिंगों से अवैध स्वीपिंग का खेल जारी, लहुणीपाड़ा पुलिस ने 30 टन कोयला पकड़ा, सवालों के घेरे में RPF

September 23, 2026
Latest Posts

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

October 1, 2026

Varanasi: बरेका में ऑल इंडिया अंतर-रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दांव-पेंच से दिखाया दमखम

September 30, 2026

रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

September 30, 2026

बांदीकुई में राजस्थान ACB की स्ट्राइक: 10 हजार की घूस लेते रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर समेत तीन गिरफ्तार

September 30, 2026

ट्रेन सुरक्षा के बीच लोको पायलटों पर बढ़ा ‘अतिरिक्त दबाव’, रेलवे बोर्ड के नए आदेश से बढ़ा तनाव, टेल लैंप प्रक्रिया बनी नई चुनौती

September 30, 2026

दक्षिण पूर्व रेलवे: बारबिल-बोलानीखदान दोहरीकरण परियोजना के लिए मिले 122 करोड़, लौह अयस्क परिवहन में आयेगी तेजी

September 29, 2026

World Heart Day 2026: Health camp and awareness program organized at SER Garden Reach Hospital

September 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group