Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Monday, November 23
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » ECR : दानापुर डिवीजन में DSR की आड़ में टेंडर रद्द कराने की तैयारी, ठेकेदार को उपकृत करने में जुटी चौकड़ी!
    रेलहंट स्पेशल

    ECR : दानापुर डिवीजन में DSR की आड़ में टेंडर रद्द कराने की तैयारी, ठेकेदार को उपकृत करने में जुटी चौकड़ी!

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJune 4, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • 15.75 करोड़ के टेंडर EL-50-DNR-OPEN-01-2026-27 को लेकर Sr.DEE/G आये निशाने पर 
    •  टेंडर कमेटी में शामिल अधिकारियों की भूमिका की जांच HQ स्तर के अधिकारी से कराने की मांग
    • प्रमुख मुख्य विद्युत अभियंता के निर्णय पर टिकी नजरें, दबाव काम आता है या कानून !  

    PATNA. चहेते संवेदक को काम नहीं मिला तो पूरा टेंडर ही रद्द करने की तैयारी चल रही है. मामला है पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर डिवीजन का, जहां एक अवार्ड हो चुके टेंडर को रद्द करने के लिए अभियंताओं की टीम डीएसआर (DSR) की आड़ लेकर बड़ा कारनामा करने की तैयारी में है. दिलचस्प है कि इस कृत्य के लिए नियम-कानून की व्याख्या तक बदलने की बेताबी दिख रही है.

    कहां तो यहां तक जा रहा है कि टेंडर कमेटी में शामिल कुछ अधिकारियों से उक्त संवेदक के पुराने रिश्ते है जिसके लिए अभियंताओं की टीम इस निविदा को किसी भी तरह निरस्त करना चाहती है. हालांकि इसके पीछे का बड़ा कारण संवेदक की अभियंताओं के बीच गहरी पैठ और पुराने घोटाले के राज है जिनके सहारे असफल संवेदक टेंडर कमेटी में शामिल लोगों को ब्लैकमेल करने की स्थिति में है. इस संवेदक का बिल पहले भी बिना मटेरियल सप्लाई के कई बार पास किया गया है जिससे सरकार को जीएसटी के मद में लाखों का चूना तक लगने का अनुमान है. दानापुर मंडल में उक्त अधिकारी द्वारा बिना सप्लाई के बिल पास करने का एक मामला रेलवे विजिलेंस में भी लंबित चल रहा.

    लगभग 15.75 करोड़ का यह टेंडर EL-50-DNR-OPEN-01-2026-27 यात्री सुविधा वाले पटना स्टेशन पर होल्डिंग एरिया के विस्तार और निर्माण से जुड़ा है. यह कार्य रेल मंत्री और सीआरबी के ड्रीम प्रोजेक्ट का हिस्सा रहा है लेकिन DNR  के अभियंताओं की टीम इसे लटकाने के कुत्सित प्रयास में जुटी है. कारण एक चहेते संवेदक का टेंडर से बाहर निकल जाना बताया जा रहा है. सूत्रों का कहना है कि वर्तमान टेंडर को डिस्चार्ज कर सिविल इंजीनियरिंग के एक-दो आइटम्स को इधर-उधर करके फिर से वही टेंडर जारी करने का प्रयास पूर्व मध्य रेलवे में अभियंताओं की चौकड़ी कर रही है ताकि पुराने संवेदन को उपकृत किया जा सके. इस संवेदक से टेंडर कमिटी में शामिल अमित कुमार का गहरा नाता रहा है जो कभी ECR में गोलमाल के मामलों की जांच को लेकर चर्चा में रह चुके हैँ.

    यहां यह बताना जरूरी है कि पूर्व मध्य रेल के निर्माण संगठन महेंद्रू हमेशा से ही भ्रष्टाचार के लिए चर्चा में रहा है. हालांकि यहां हर विभाग में भ्रष्टाचार घोषित है लेकिन इलेक्ट्रिकल डिपार्टमेंट की कहानी निराली है. यहां अभियंता और संवेदकों का गठजोड़ ऐसा है कि बिना काम के भी बिल का भुगतान कर दिया जाता रहा है. हाल में सीबीआई रेड के बाद कई अधिकारियों को यहां से हटाया गया था. इसमें एक थे अमित कुमार जो Dy CEE/कंस्ट्रक्शन/नार्थ ईस्ट सेंट्रल रेलवे में रह चुके है. उनके कार्यकाल में वर्ष 2022 से 2024 सारे टेंडर/कांट्रैक्ट्स का पहला बिल बिना मैटेरियल सप्लाई किए पास होने का आरोप है.

    पूर्व मध्य रेल में टेंडर का गोलमाल नयी बात नहीं है. यहां झूठ को सच और सच को झूठ का पायजामा पहनाने का क्रम जारी है. कारण संवेदक की सेवा लेते-लेते अधिकारी और अभियंता उनकी जेब में पहुंच चुके है और गलत को गलत कहने तक का नैतिक साहब इन अभियंताओं में नहीं रह गया है. यही हाल अब EL-50-DNR-OPEN-01-2026-27 टेंडर के निष्पादन को लेकर दिखायी पड़ रहा है. पूरी प्रक्रिया के बाद DSR की आड़ में इसे रद्द करने की तैयारी अभियंताओं ने कर ली है ताकि कुछ बदलावों के साथ चहेती एजेंसी को टेंडर दिलाया जा सके.

    हालांकि कहा तो यहां तक जा रहा है कि टेंडर के कुछ बिंदुओं को लेकर विद्युत के अभियंताओं ने ही विभिन्न माध्यमों से शिकायत दर्ज करवायी है ताकि जांच के नाम पर इसे रद्द करने का एक ऑपशन बनाया जा सके. उधर दूसरी ओर टेंडर में शामिल एजेंसी भी इस बात को लेकर तैयार है कि अगर रेल प्रशासन टेंडर को निविदा से पूर्व किसी शर्त का हवाला देकर रद्द करता है उसे कानूनी रूप से चुनौती दी जायेगी.

    वहीं दूसरी ओर रेलवे बोर्ड से टेंडर में शामिल अधिकारियों की भूमिका की जांच HQ स्तर के अधिकारी से कराने की मांग भी उठने लगी है. ऐसे में सीआरबी से भी अनुरोध किया गया है कि टेंडर को तुरंत दूसरी टेंडर कमेटी को भेजा जाए और इस मामले में अब फैसला SAG कमेटी करे. ताकि कम्पोजिट टेंडर में सिविल इंजीनियरिंग का सदस्य भी रहे. हालांकि अनुरोध भी किया जा रहा है कि इस कमेटी में कोई सदस्य दानापुर डिवीजन से नहीं रखा जाना चहािए. अब देखने वाली बात है कि प्रमुख मुख्य विद्युत अभियंता टेंडर को लेकर क्या निर्णय लेते है?

    Cancel Tenders DANAPUR DIVISION ECR Favoring a contractor HindiNews BreakingNews INDIAN RAIL IndianRailways railway board RAILWAY NEWS RAILWAY SAFTY Under the Guise of DRS इंडियन रेलवे न्यूज भारतीय रेल रेलवे की खबरें रेलवे न्‍यूज रेलवे विजिलेंस
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleस्टाफ बेनिफिट फंड कमेटी ने 27 प्रस्तावों पर की चर्चा, होलीडे कैंप आयोजित करेगा चक्रधरपुर डिवीजन
    Next Article SOUTH EASTERN RAILWAY : वंदे भारत के रखरखाव में खड़गपुर TRS-POH शॉप ने बनाया कीर्तिमान
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल न्यूज

    नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पहाड़गंज की ओर लगी भीषण आग, टिकट काउंटर और ATM चपेट में आये

    November 23, 2026
    रेल न्यूज

    झांसी डिवीजन में 48 लोको पायलटों को भेजी गयी ‘चार्जशीट’!, चालकों के रेस्ट रोस्टर और मानसिक तनाव पर छिड़ी नई बहस

    November 22, 2026
    आरपीएफ-जीआरपी

    रेलवे बोर्ड की सख्ती पर भारी ‘हाजीपुर’ की मेहरबानी! IPF बरनवाल की दानापुर वापसी पर घिरे RPF IG और कमांडेंट

    November 21, 2026
    Latest Posts

    KOLKATA के संतरागाछी स्टेशन पर 12.940 किलो गांजा के साथ महिला गिरफ्तार

    November 23, 2026

    SER GM ने चक्रधरपुर मंडल के जरुली–राजखरसावां रेलखंड का किया निरीक्षण, सुरक्षा व यात्री सुविधाओं पर फोकस

    November 23, 2026

    नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पहाड़गंज की ओर लगी भीषण आग, टिकट काउंटर और ATM चपेट में आये

    November 23, 2026

    झांसी डिवीजन में 48 लोको पायलटों को भेजी गयी ‘चार्जशीट’!, चालकों के रेस्ट रोस्टर और मानसिक तनाव पर छिड़ी नई बहस

    November 22, 2026

    रेलवे यार्ड में दरिंदगी: खाली कोच में महिला का कत्ल, अंगूठी के हॉलमार्क से गुजरात-रायपुर होते हुए कातिल तक पहुंची पुलिस

    November 21, 2026

    रेलवे बोर्ड की सख्ती पर भारी ‘हाजीपुर’ की मेहरबानी! IPF बरनवाल की दानापुर वापसी पर घिरे RPF IG और कमांडेंट

    November 21, 2026

    CLW के 16 नंबर शॉप में बड़ा हादसा: रेलकर्मी रिंकू यादव के सिर पर गिरा इंजन का भारी हिस्सा, सुरक्षा पर उठे सवाल

    November 19, 2026

    तत्काल का खेल: RPF के शिकंजे में रेलवे क्लर्क, कुली और ‘गुरुजी’, लाखों के अवैध टिकट बरामद

    November 18, 2026

    KOTA: स्वराज एक्सप्रेस से उतरते ही विजिलेंस के शिकंजे में फंसे मुंबई के तीन TTE, तलाशी में मिला अधिक ‘कैश’!

    November 15, 2026

    टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ए-2 कोच में लगी आग, बड़ा हादसा टला, यात्रियों में रही अफरा-तफरी

    November 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group