Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Tuesday, October 6
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • रेल न्यूज
  • रेल यात्री
  • मीडिया
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
Home » SER : प्रीमियम लिंक बनाकर चुनिंदा ट्रेनों में ड्यूटी देने का चल रहा खेल, चहेते TTE’s को ‘गुरु घंटाल’ का संरक्षण!
न्यूज हंट

SER : प्रीमियम लिंक बनाकर चुनिंदा ट्रेनों में ड्यूटी देने का चल रहा खेल, चहेते TTE’s को ‘गुरु घंटाल’ का संरक्षण!

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskMarch 6, 2026
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • डिवीजन के दो TTE मिहिर कुमार और शहजादा खान को मिलती है हावड़ा – बेंगलूरु दुरंतो में लगातार ड्यूटी
  • प्रीमियम लिंक के नाम पर चल रहा बड़ा गोलमाल, चेकिंग स्टॉफ संवर्ग में भेदभाव को लेकर बढ़ रहा असंतोष 

KOLKATA. दक्षिण पूर्व रेलवे के वाणिज्य विभाग में PCCM कोई भी रहे ‘गुरु घंटाल’ अपनी दाल गला ही लेते हैं. जोन के लगभग हर डिवीजन में गुरु जी की गणेश परिक्रमा हो चुकी है. ये अकेले ऐसे अधिकारी है जो आरक्षण क्लर्क की ज्वाइनिंग से लेकर जे ग्रेड तक पहुंचने तक कभी जोन से बाहर नहीं गये. गुरु घंटाल के दरबार में यूं तो स्टेशन का स्टॉल संचालक से लेकर कॉमर्शियल के हर छोटे-बड़े कर्मचारी अपनी समस्या लेकर पहुंचते रहे है लेकिन इनकी विशेष कृपा वोकेशनल वालों पर होने की बात जरूर कही जाती है.

खैर… गुरु घंटाल की पहुंच और पैरवी पर फिर कभी बात होगी लेकिन फिलहाल एक बड़ी चर्चा TTE’s संवर्ग से  सामने आ रही है जो जोन के लगभग हर डिवीजन में सीनियर और जूनियन के बीच आक्रोश और असंतोष का कारण बन रहा है. मामला रांची डिवीजन में प्रीमियम ट्रेनों से अचानक सीनियर टीटीई को उतार की जूनियर को ड्यूटी देने से जुड़ा हो अथवा खड़गपुर डिवीजन में कुछ खास टिकट चेकिंग स्टॉफ की ड्यूटी विशेष ट्रेनों तक सीमित रखने का, हर जगह विशेष सुविधा पाने वाले चेकिंग स्टॉफ पर गुरु घंटाल की की कृपा होने की बात जरूर कही जाती है.

ECR : धनबाद डीआरएम कार्यालय में CBI का छापा, SrDEE/G की गिरफ्तारी की खबर, जांच जारी

हम बात कर रहे है खड़गपुर डिवीजन की, जहां वर्तमान सीनियर डीसीएम निशांत कुमार को काफी सुलझा अधिकारी माना जाता है लेकिन यहां भी चेकिंग कर्मियों के बीच ड्यूटी रोस्टर को लेकर आक्रोश पनपने लगा है. मामला तो ‘प्रीमियम लिंक’ के खेल से जुड़ा है, लेकिन हावड़ा स्टेशन के दो चेकिंग स्टॉफ की ड्यूटी को उदाहरण देकर इसकी चर्चा की जा रही है. रेलहंट को सूत्रों से मिली सूचना के अनुसार चेकिंग स्टाफ मिहिर कुमार और शहजादा खान प्रीमियम लिंक का हिस्सा हैं जिनकी बुकिंग बीते कई माह से लगातार हावड़ा – बेंगलूरु दुरंतो में स्पेशल रूप से हो रही.

कहने को कभी-कभार इनकी बुकिंग वंदे भारत आदि में भी की जाती है लेकिन अधिकांश रोस्टर हावड़ा – बेंगलूरु दुरंतो का ही बनता है. इस कड़ी में कुछ ऐसे ही अन्य चुनिंदा टीटीई भी शामिल है. अब इसके पीछे के अर्थतंत्र को लेकर यहां चर्चा तेज है. कहां जा रहा है कि इन दोनों के अलावा  कुछ विशेष लोगों पर मेहरबानी के पीछे भी गुरु घंटाल ही हैं, यही कारण है कि सीनियर डीसीएम, खड़गपुर निशांत कुमार जैसे तेज-तर्रार अधिकारी भी लगातार मिल रही शिकायतों और सूचनाओं के बावजूद प्रीमियम लिंक और स्टॉफ की शिकायतों पर हस्तक्षेप करने से कतराते रहे हैं. वहीं सिस्टम में सही रोटेशन नहीं होने से पहले से भारी दबाव में काम कर रहे दूसरे चेकिंग कर्मी भेदभाव को लेकर खुद को हतोत्साहित महसूस करने की बात कहने लगे हैं. 

सीसीएम अरविंद कुमार सिंह ने ECR से लाया था प्रीमियम लिंक का कॉसेप्ट  

टिकट निरीक्षकों की माने तो प्रीमियम ट्रेनों के लिए अलग लिंक बनाने का फार्मूला सीसीएम अरविंद कुमार सिंह ECR से लेकर SER में आये थे. कहां जाता है कि ECR में बतौर सीनियर डीसीएम रहे अरविंद कुमार का यह फार्मूला काफी ‘लाभकारी’ साबित हुआ था. यह प्रयोग उन्होंने आते ही SER में लागू करने की पहल की. इसके लिए 10 साल की न्यूनतम सेवा, डिप्टी सीटीआई अथवा हेड टीटीआई होना और डीए क्लीयर होना अनिवार्य शर्त थी, लेकिन लिंक बनने के बाद से ही खास ट्रेनों में खास लोगों को ड्यूटी देने का खेल शुरू हो गया. इसमें चुनिंदा लोगों को ‘गुरु घंटाल’ का संरक्षण प्राप्त होने की बात कही जाती है.

कहा तो यहां तक जा रहा है कि प्रीमियम लिंक की आड़ में खास ट्रेन देने के नाम पर उगाही का बड़ा खेल चल रहा है! इसे लेकर चेकिंग स्टाफ में आक्रोश है. चेकिंग स्टाॅफ का कहना है कि प्रीमियम लिंक के नाम पर चुनिंदा लोगों को सालों से उपकृत किया जा रहा. ये लोग वंदे भारत जैसी ट्रेनों में ड्यूटी मिलते ही सिक कर जाते है. बनाये जाने के बाद से इस लिंक की न तो कभी समीक्षा की गयी न ही इसमें रोटेशनल प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है. इस व्यवस्था के कारण सीनियर होने के बावजूद उपेक्षित बड़ी संख्या में दूसरे चेकिंग स्टाफ डेमोरलाइज्ड हो रहे. TTE’s की मांग है कि वसूली तंत्र के इस फार्मूला को खत्म किया जाना चाहिए और रोटेशन केअनुसार डयूटी में सभी को बराबर का अवसर मिलना चाहिए.

इस मामले में Railhunt का निरीक्षण, परीक्षण और सर्वेक्षण जारी रहेगा …

रेलहंट का प्रयास है कि सच रेल प्रशासन के सामने आये. ऐसे में किसी को अपना पक्ष रखना है तो whatsapp 9905460502 पर भेज सकते है, पूरे सम्मान के साथ उसका संज्ञान लिया जायेगा. 

Spread the love
CCM PS SER HindiNews BreakingNews Howrah-Bengaluru Durant Express narrowly escaped an accident INDIAN RAIL IndianRailways KGP DIVISION PRIMIUM LINK railway board RAILWAY NEWS RAILWAY SAFTY SER इंडियन रेलवे न्यूज भारतीय रेल रेलवे की खबरें रेलवे न्‍यूज रेलवे विजिलेंस
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous ArticleLucknow : लोको पायलट ने पैंट खोलकर CLI को दिखाया पाइल्स का घाव, फिर भी नहीं मिला सिक मोमो… वीडियो वायरल
Next Article ECR : धनबाद डीआरएम कार्यालय में CBI का छापा, SrDEE/G की गिरफ्तारी की खबर, जांच जारी
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेल यूनियन

रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

September 30, 2026
न्यूज हंट

ट्रेन सुरक्षा के बीच लोको पायलटों पर बढ़ा ‘अतिरिक्त दबाव’, रेलवे बोर्ड के नए आदेश से बढ़ा तनाव, टेल लैंप प्रक्रिया बनी नई चुनौती

September 30, 2026
जोन/बोर्ड/डिवीजन

रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: ट्रैक मेंटेनरों के कैडर मर्जर और प्रमोशन का नया फॉर्मूला, जानें किसे मिलेगा फायदा और कौन रहेगा वंचित

September 28, 2026
Latest Posts

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

October 1, 2026

Varanasi: बरेका में ऑल इंडिया अंतर-रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दांव-पेंच से दिखाया दमखम

September 30, 2026

रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

September 30, 2026

बांदीकुई में राजस्थान ACB की स्ट्राइक: 10 हजार की घूस लेते रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर समेत तीन गिरफ्तार

September 30, 2026

ट्रेन सुरक्षा के बीच लोको पायलटों पर बढ़ा ‘अतिरिक्त दबाव’, रेलवे बोर्ड के नए आदेश से बढ़ा तनाव, टेल लैंप प्रक्रिया बनी नई चुनौती

September 30, 2026

दक्षिण पूर्व रेलवे: बारबिल-बोलानीखदान दोहरीकरण परियोजना के लिए मिले 122 करोड़, लौह अयस्क परिवहन में आयेगी तेजी

September 29, 2026

World Heart Day 2026: Health camp and awareness program organized at SER Garden Reach Hospital

September 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group