Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Thursday, November 26
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » RDSO एप्रुव कंपनियों का नहीं चला एकाधिकार, गैर-आरडीएसओ अनुमोदित फर्मों की इंट्री से बढ़ी प्रतिस्पर्धा
    बोर्ड/जोन

    RDSO एप्रुव कंपनियों का नहीं चला एकाधिकार, गैर-आरडीएसओ अनुमोदित फर्मों की इंट्री से बढ़ी प्रतिस्पर्धा

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskFebruary 12, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    PATNA. पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल विद्युत विभाग के टेंडर में अनियमितता की जांच शुरू होने के बाद कई नये तथ्य सामने आये हैं. रेलवे बोर्ड स्तर पर दिये जांच में यह तथ्य सामने आया है कि खुली निविदा में टेक्निकल एंड फाइनेंसियल एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया के अलावा कई mandatory conditions लागू थे जिनकी अवहेलना की गयी. ऐसा बताया जा रहा कि mandatory conditions का पालन नहीं करने के कारण ही आरडीएसओ अनुमोदित कुछ फर्मों की दावेदारी को अमान्य किया गया था. इसके बाद रेलवे बोर्ड की गाइड लाइन के अनुसार ही गैर-आरडीएसओ अनुमोदित फर्मों की इसमें इंट्री मिल सकी. हालांकि मामले की जांच फिलहाल चल रही है.

    निविदा संख्या EL-50-DNR-OPEN-45-/2024-25 के बारे में निविदा में शामिल एक फर्म ने बताया कि निविदा IREPS (रेलवे के आधिकारिक खरीद पोर्टल) पर खुली निविदा प्रणाली के माध्यम से संसाधित की गई थी. निविदा दस्तावेजों में सभी निविदा शर्तें स्पष्ट रूप से निर्दिष्ट थीं. इसमें स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया था कि बोली क्षमता और अन्य तकनीकी आवश्यकताएं अनिवार्य थीं.

    PCME/ECR द्वारा निर्दिष्ट ” Similar Nature of Work” की परिभाषा, बोली के दौरान निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा सुनिश्चित करने के लिए गैर-आरडीएसओ अनुमोदित फर्मों की भागीदारी की स्पष्ट रूप से अनुमति देती है. यही प्रक्रिया दूसरे रेलवे जोनों में अपनाई जा रही है, इसके अतिरिक्त, रेलवे बोर्ड ने अपने दिशानिर्देशों के माध्यम से, पत्र संख्या 2006/इलेक्ट/जी/1142/भाग-I दिनांक 17/01/2019 के माध्यम से स्पष्ट किया है कि OEM के अलावा अन्य फर्मों द्वारा ली जाने वाली सेवा लागत, OEM दरों की तुलना में काफी कम है.

    नये तथ्यों में यह बात भी सामने आयी कि आरडीएसओ स्वीकृत फर्म एक साथ मिलकर टेंडर में शामिल होती थी. इस तरह रेट मैनेजमेंट के साथ ये फर्म बड़ा मुनाफ़ा कमाती थी. जबकि कार्य की गुणवत्ता को लेकर भी कई स्तर पर सवाल उठाये जाते रहे. रेलवे बोर्ड और जोनल रेलवे की ओर से इसे ध्यान में रखकर दूसरी योग्य फर्म को भी आरएमपीयू के एएमसी के लिए आमंत्रित किया. इसका नतीजा यह सामने आया कि अनुमानित निविदा मूल्य से 16 प्रतिशत कम पर टेंडर फाइनल हुआ और रेलवे को इससे बचत भी हुई.

    इस तरह नयी व्यवस्था में RDSO एप्रुव कंपनियों के एकाधिकार की  चुनौती मिली है और गैर-आरडीएसओ अनुमोदित फर्मों की इंट्री से प्रतिस्पर्धा भी बढ़ी है. ऐसा माना जा रहा है कि इससे कार्य की गुणवत्ता बनाये रखने में मदद मिलेगी जबकि रेलवे का खर्च भी कम होगा. हालांकि इन सबमें बड़ा सवाल यह है कि अधिकारिक स्तर पर कार्य की मॉनिटरिंग को सख्त बनाया जायेगा और टेंडर में होने वाली वित्तीय अनियमितता को रोकने के लिए सख्त कदम उठाये जाये.

    नयी व्यवस्था को लेकर कुछ जानकारों ने बताया कि अब तक की स्ट्रैटेजी में RDSO अप्रुव फर्म की ओर से एक इकोसिस्टम बनाया गया था जिसमें अप्रूव्ड वेंडर्स ही मिलकर काम कर रहे थे. इसमें यह तय किया गया था कि कोई नया सप्लायर इस फील्ड में न आए, जिससे मार्केट सिर्फ़ कुछ जमे-जमाए प्लेयर्स के लिए खुला रह जाए जो कार्टेल की तरह यह काम चलता रहे लेकिन नयी व्यवस्था में गैर-आरडीएसओ अनुमोदित फर्मों की इंट्री से प्रतिस्पर्धा बढ़ी है जो RDSO एप्रुव कंपनियों के एकाधिकार के टूटने की बेचैनी के रूप में दिखायी पड़ रही.

    entry of non-RDSO approved firms increases competition RDSO approved companies no longer have a monopoly
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleपूर्व मध्य रेलवे के लेखा विभाग में ट्रांसफर-पोस्टिंग का खेल, कहीं यह “स्थानांतरण घोटाला” तो नहीं !
    Next Article Santragachi station पर हादसा : भीड़ के धक्के से यात्री प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिरा, गंभीर
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    बोर्ड/जोन

    SER GM ने चक्रधरपुर मंडल के जरुली–राजखरसावां रेलखंड का किया निरीक्षण, सुरक्षा व यात्री सुविधाओं पर फोकस

    November 23, 2026
    बोर्ड/जोन

    Railway DA Update: रेलकर्मियों को मिला दिवाली गिफ्ट! 1 जुलाई से प्रभावी 63% DA का एरियर, 8 नवंबर से पहले खाते में आएगी राशि

    November 6, 2026
    बोर्ड/जोन

    रेलवे कर्मचारी और पेंशनर्स अब राजधानी-शताब्दी में एक श्रेणी से ऊपर कर सकेंगे यात्रा, देना होगा ‘डिफरेंस ऑफ फेयर’

    October 31, 2026
    Latest Posts

    SE Railway: खड़गपुर RPF में ‘जुगाड़ पोस्टिंग’ का खेल, सुधीर कुमार के बाद शिवलहरी मीना पर मेहरबानी, क्या TMM को ठेंगा दिखाकर IG-DG को गुमराह कर रहे सीनियर कमांडेंट!

    November 26, 2026

    KOLKATA के संतरागाछी स्टेशन पर 12.940 किलो गांजा के साथ महिला गिरफ्तार

    November 23, 2026

    SER GM ने चक्रधरपुर मंडल के जरुली–राजखरसावां रेलखंड का किया निरीक्षण, सुरक्षा व यात्री सुविधाओं पर फोकस

    November 23, 2026

    नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पहाड़गंज की ओर लगी भीषण आग, टिकट काउंटर और ATM चपेट में आये

    November 23, 2026

    झांसी डिवीजन में 48 लोको पायलटों को भेजी गयी ‘चार्जशीट’!, चालकों के रेस्ट रोस्टर और मानसिक तनाव पर छिड़ी नई बहस

    November 22, 2026

    रेलवे यार्ड में दरिंदगी: खाली कोच में महिला का कत्ल, अंगूठी के हॉलमार्क से गुजरात-रायपुर होते हुए कातिल तक पहुंची पुलिस

    November 21, 2026

    रेलवे बोर्ड की सख्ती पर भारी ‘हाजीपुर’ की मेहरबानी! IPF बरनवाल की दानापुर वापसी पर घिरे RPF IG और कमांडेंट

    November 21, 2026

    CLW के 16 नंबर शॉप में बड़ा हादसा: रेलकर्मी रिंकू यादव के सिर पर गिरा इंजन का भारी हिस्सा, सुरक्षा पर उठे सवाल

    November 19, 2026

    तत्काल का खेल: RPF के शिकंजे में रेलवे क्लर्क, कुली और ‘गुरुजी’, लाखों के अवैध टिकट बरामद

    November 18, 2026

    KOTA: स्वराज एक्सप्रेस से उतरते ही विजिलेंस के शिकंजे में फंसे मुंबई के तीन TTE, तलाशी में मिला अधिक ‘कैश’!

    November 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group