Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

Urban Bank से दोबारा लोन लेने की प्रक्रिया आसान, एक जनवरी से बैंक की तर्ज पर ऑनलाइन होगा लेन-देन

  • कोलकाता गार्डेनरीच में आयोजित बोर्ड की बैठक में लिये गये कई निर्णय तीनों जोन के 13,50,00 शेयरधारकों होंगे लाभांवित 

KOLKATA. दक्षिण पूर्व, दक्षिण पूर्व मध्य और पूर्व तटीय रेलवे को-ऑपरटिव क्रेडिट सोसाइटीज की बोड ऑफ डायरेक्टर की मीटिंग कोलकाता में आयोजित बैठक में कई निर्णयों पर सहमति बनी. मीटिंग में तीनों जोन के लगभग 13,50,00 से अधिक शेयरधारकों के लिए लोन लेने की प्रक्रिया को और आसान बनाने का निर्णय लिया गया.

अर्बन बैंक चेयरमैन एसपी सिंह की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि अब लोन का Renewal 3 महीने कम कर दिया गया है. यानी EMI को जो पहले 50% पूरा होने के बाद लोन देने पर विचार किया जाता था अब उसमें भी तीन और EMI कम रहने पर लोन दिया जा सकेगा. अब 30 EMI तक में लोन लेने वाले शेयरधारक 12 EMI कटने यानी एक साल बाद ही फिर से लोन ले सकेंगे.

यह भी पढ़ें : NAGPUR : रेलवे इम्प्लाई को-ऑपरेटिव क्रेडिड सोसाइटी के 96वें अधिवेशन में अर्बन बैंक का “परिवर्तन एप” लांच

इसके अलावा अब बैकों की तर्ज पर एक (01) जनवरी 2026 से एफडी (FD), आरडी (RD) एवं सेविंग (SD) एकाउंट को App के माध्यम से ऑनलाइन ऑपरेट किया जा सकेगा. इसमें ऑनलाइन लेन-देन की प्रक्रिया की जा सकेगी. यही नहीं अब ऑनलाइन लोन आवेदन करने के लिए केवल एक पेज का ही फार्म भरना होगा. जिसे इंचाज अनुशंसा कराकर अग्रसरित किया जा सकेगा.

नयी व्यवस्था में शेयरधारक CMTD की अनिवार्य राशि के अलावा भी कटवा सकेंगे. वहीं संतरागाछी / कोलकता के करीब 6000 शेयरधारकों की सुविधा को देखते हुए उन्हें अब गार्डेनरीच मुख्यालय नहीं जाना होगा. उन्हें अब संतरागाछी में ही सभी सुविधाएं मिलेंगी. इसके अलावा बोर्ड की बैठक में महिला कर्मचारियों के साथ पुरी मे 08 मार्च 2026 को महिला दिवस मानने के निर्णय पर भी सहमति बनी. अर्बन बैंक के प्रतिनिधि मुंद्रिका प्रसाद ने यह जानकारी रेलहंट से साझा की है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

बड़ा सवाल : कोर्ट के सुनवाई चलने के दौरान रेलवे ने कैसे ले लिया दोबारा तबादले का निर्णय  MURADABAD. रेलवे बोर्ड ने शनिवार को...

न्यूज हंट

CKP में प्रमोशनल-पोस्टिंग विवाद के बीच Sr DEE (OP) एसके मीना का तबादला, पोस्टिंग में हुआ बड़ा खेल  सालों से एक डिवीजन में जमे...

सोशल मीडिया

KOLKATA. सिमुलतला रेल हादसे के बाद रेलवे बोर्ड ने एक ही दिन दो आदेश जारी किये. एक आदेश में आसनसोल डीआरएम विनीता श्रीवास्तव का तत्काल...

न्यूज हंट

आरपीएफ की चयन प्रणाली सवालों के घेरे में, बड़ा सवाल – क्या विभाग के पास कोई योग्य अफसर नहीं ! अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार...