Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Saturday, October 10
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » VARANASI : पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी को मिली 8वीं वंदे भारत, चार नई ट्रेनों को दिखायी हरी झंडी
बोर्ड/जोन

VARANASI : पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी को मिली 8वीं वंदे भारत, चार नई ट्रेनों को दिखायी हरी झंडी

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskNovember 8, 2025
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

Varanasi. प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तर प्रदेश को चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का तोहफा दिया है. पीएम मोदी ने शनिवार को वाराणसी रेलवे स्‍टेशन पर चार वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों हरी झंडी दिखाई. इनमें सबसे प्रमुख ट्रेन वाराणसी से खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस है, जो काशीवासियों और पूर्वांचल के लिए एक बड़ा उपहार मानी जा रही है. पीएम ने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के बनारस (मंडुवाडीह) रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर आठ से ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई.

वाराणसी को मिलने वाली 8वीं वंदे भारत है. नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें बनारस-खजुराहो, लखनऊ-सहारनपुर, फिरोजपुर-दिल्ली और एर्नाकुलम-बेंगलुरु मार्गों पर चलेंगी. प्रमुख गंतव्यों के बीच यात्रा के समय को उल्लेखनीय रूप से कम करने के जरिए, ये ट्रेनें क्षेत्रीय गतिशीलता में वृद्धि करेंगी, पर्यटन को बढ़ाएंगी और देश भर में आर्थिक कार्यकलापों को बढ़ावा देंगी.

यह भी पढ़ें : GONDA RPF की कस्टडी में आरोपी की मौत, अस्पताल में शव छोड़कर भागे, सब इंस्पेक्टर समेत तीन जवानों पर हत्या की प्राथमिकी

इनमें बनारस–खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस सीधी कनेक्टिविटी देगी. मौजूदा विशेष ट्रेनों के मुकाबले वंदे भारत एक्सप्रेस से करीब 2 घंटे 40 मिनट की मिनट बचत होगी. यह ट्रेन वाराणसी, प्रयागराज और चित्रकूट जैसे प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्रों को जोड़ेगी. इसी तरह लखनऊ–सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस लखनऊ से सहारनपुर की दूरी लगभग 7ः45 मिनट में पूरी करेगी. इससे लखनऊ, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, बिजनौर और सहारनपुर के यात्रियों को लाभ होगा. इसके जरिए रुड़की होते हुए हरिद्वार तक की यात्रा भी आसान हो जाएगी. फिरोजपुर–दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस अपने रूट की सबसे तेज ट्रेन होगी.

वंदे भारत से यात्रा करने पर 2 घंटे 40 मिनट का समय बचेगा 

वाराणसी से देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, नई वंदे भारत एक्सप्रेस वर्तमान में चल रही विशेष ट्रेनों की तुलना में करीब 2 घंटे 40 मिनट का समय बचाएगी. इससे यात्रियों को तेज, आरामदायक और आधुनिक यात्रा का अनुभव मिलेगा. साथ ही यह ट्रेन यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल खजुराहो तक श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुगम पहुंच प्रदान करेगी, जिससे पर्यटन उद्योग को नया आयाम और आर्थिक गति मिलेगी.

पीएम मोदी ने कहा कि आज वंदे भारत, नमो भारत और अमृत भारत जैसी ट्रेनें, भारतीय रेलवे की अगली पीढ़ी की नींव तैयार कर रही हैं. ये भारतीय रेलवे को ट्रांसफॉर्म करने का एक पूरा अभियान है. वंदे भारत भारतीयों की, भारतीयों द्वारा, भारतीयों के लिए बनाई गई ट्रेन है. जिस पर हर भारतीय को गर्व है.

इसके जरिए दिल्ली से बठिंडा और पटियाला जैसे पंजाब के प्रमुख शहरों के बीच संपर्क मजबूत होगा. एर्नाकुलम–बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस एर्नाकुलम से बेंगलुरु 8 घंटे 40 मिनट में पहुंचेगी. इससे लगभग यात्रियों का 2 घंटे से अधिक के समय की बचत होगी.

रेलमंत्री और मुख्यमंत्री ने किया पीएम का स्वागत 

इसके पहले स्टेशन पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी में चार नयी ‘वंदे भारत’ एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और कहा कि देश के अनगिनत तीर्थ क्षेत्र वंदे भारत के नेटवर्क से जुड़ रहे हैं और यह भारत की विरासत के शहरों को देश के विकास का प्रतीक बनाने की दिशा में एक अहम कदम है.

न मेल-न एक्‍सप्रेस, शहर को सीधे मिली वंदे भारत ट्रेन

खजुराहो से एक भी सुपरफास्ट ट्रेन नहीं है. वाराणसी और खजुराहो के बीच तो एक भी सीधी ट्रेन नहीं. लोगों ट्रेन बदल -बदल कर जाना पड़ता था. इसके अलावा एक-दो साप्‍ताहिक में स्‍पेशल ट्रेनें थीं. इस वजह से लोगों को सफर करने में परेशानी होती थी. अब रेलवे ने खुजराहो से वाराणसी के बीच सीधे वंदे भारत ट्रेन का तोहफा दिया है.

  • बनारस-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस
  • लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
  • फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस
  • एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस

 

Spread the love
four new vande bharat trains flagged off pm narendra modi PM Narendra Modi's parliamentary constituency Varanasi gets its 8th Vande Bharat train Varanasi Railway Station
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous ArticleBilaspur Train Accident : CRS की प्रारंभिक जांच का फोकस ओवरस्पीड और सिग्नल ओवरशूट, बड़ा सवाल …क्या तय होगी जिम्मेदारी !
Next Article Kashmir में चलती ट्रेन से टकराया बाज, विंडशील्ड के टूटे कांच से पायलट जख्मी, पक्षी सुरक्षित
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

बोर्ड/जोन

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026
रेल यात्री

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026
बोर्ड/जोन

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026
Latest Posts

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group