KATIHAR. असम के कोकराझार जिले में रेलवे लाइन पर पिछले दिनों आईईडी विस्फोट से जुड़ा माओवादी आज सुबह पुलिस मुठभेड़ में मारा गया. पुलिस अधीक्षक पुष्पराज सिंह ने संवाददाता सम्मेलन कर इसकी जानकारी दी.
बीते 23 अक्टूबर को तड़के कोकराझार रेलवे लाइन पर आईईडी विस्फोट से जुड़े उग्रवादी की तलाश में नादांगगुरी में पुलिस टीम ने छापेमारी की. छापेमारी के दौरान अचानक हुई मुठभेड़ में पुलिस ने रेलवे लाइन पर आईईडी विस्फोट से जुड़े एपिल मुर्मु उर्फ रोहित मुर्मु (40) को मार गिराया. मुठभेड़ स्थल से पिस्तौल, ग्रेनेड, वोटर कार्ड, झारखंड का आधारकार्ड बरामद किया गया. पुलिस का अभियान आज भी जारी है.
पुलिस अधीक्षक के मुताबिक एपिल मुर्मु उर्फ रोहित मुर्मु पहले झारखंड में एक बम विस्फोट की घटना में शामिल था. पिछले साल अक्टूबर में झारखंड की रेलवे लाइन पर बम विस्फोट कर वह असम भाग आया था. झारखंड में उसे रोहित मुर्मु के नाम से जाना जाता है और दूसरी ओर कोकराझार जिले के कचुगांव ग्राहमपुर निवासी के रूप में उसे एपिल मुर्मु के नाम से जाना जाता है. वह झारखंड और असम, दोनों राज्यों का निवासी था.
पहले वह नासला नामक उग्रवादी संगठन का सदस्य था. नासला के आत्मसमर्पण करने पर वह झारखंड भाग गया और वहां नासना समूह बनाकर संगठन का कमांडेंट बनकर अपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने लगा था. बाद में उसने माओवादी समूह के साथ संबंध बनाए. रोहित मुर्मु की तलाश में झारखंड से एक पुलिस दल असम आया था. साल 2015 से वह झारखंड में हिंसक गतिविधियों में लिप्त था.
- मुरैना में ‘आग की अफवाह’ ने ली 4 की जान, उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आए - June 14, 2026
- Sonpur Division : दस्तावेज सत्यापन के नाम पर हो रहा रेलकर्मियों का उत्पीड़न !, DRM से गुहार - June 11, 2026
- रेत से इंटरनेट तक 3500 वर्षों की ‘कांच-यात्रा’ और अमेरिका का अद्भुत ‘कॉर्निंग म्यूज़ियम ऑफ़ ग्लास’ - June 10, 2026


















































































